लखीसराय : हलसी प्रखंड के ग्राम पंचायत प्रतापपुर में शनिवार शाम आयोजित जनकल्याण संवाद कार्यक्रम में बिहार के उपमुख्यमंत्री एवं लखीसराय विधायक विजय कुमार सिन्हा को ग्रामीणों का अपार समर्थन मिला।

इस दौरान उन्होंने अब तक हुए विकास कार्यों का उल्लेख किया और ग्रामीणों की समस्याओं को गंभीरता से सुनते हुए उनके शीघ्र समाधान का आश्वासन दिया। कार्यक्रम में केंद्र एवं राज्य सरकार की योजनाओं को लेकर ग्रामीणों में गहरी उत्सुकता और विश्वास झलक रहा था।

ग्रामीणों ने विशेष उत्साह के साथ इन योजनाओं पर प्रसन्नता व्यक्त की—

  • 125 यूनिट मुफ्त बिजली योजना

  • अगले पाँच वर्षों में 1 करोड़ नौकरी एवं रोजगार सृजन का लक्ष्य

  • सामाजिक सुरक्षा पेंशन राशि ₹400 से बढ़ाकर ₹1100 करने की योजना

ग्रामीणों की बिजली और सड़क से जुड़ी मांगों को उपमुख्यमंत्री ने संज्ञान में लिया और संबंधित अधिकारियों को तत्काल आवश्यक कदम उठाने का निर्देश दिया। उन्होंने आश्वासन दिया कि अन्य विकास कार्यों को भी समयबद्ध तरीके से पूरा कराया जाएगा।

उपमुख्यमंत्री ने स्पष्ट कहा, "मैं सदैव अपने विधानसभावासियों के सुख-दुख में साथ खड़ा हूँ। लखीसराय का समग्र विकास ही मेरी सर्वोच्च प्राथमिकता है।"

इस मौके पर भाजपा जिलाध्यक्ष दीपक कुमार, जिला महामंत्री सनोज साहू, अभिषेक सिंह, स्थानीय जनप्रतिनिधि, भाजपा कार्यकर्ता एवं बड़ी संख्या में ग्रामीण मौजूद रहे।