ताज़ा समाचार
- Post by Admin on Aug 31 2025
पटना : बिहार विधानसभा चुनाव से पहले मतदाता सूची का गहन पुनरीक्षण (एसआईआर) विवादों में आ गया है। इंडियन नेशनल कांग्रेस ने मतदाता सूची से लगभग 89 लाख नाम हटाने की मांग करते हुए जिला निर्वाचन अधिकारियों को पत्र सौंपे हैं। इस पर बिहार के मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने रविवार को प्रेस विज्ञप्ति जारी कर साफ किया कि इस तरह की आपत्तियां केवल निर्धारित प्रपत्र में ही स्वीकार्य होंगी। read more
- Post by Admin on Aug 31 2025
नई दिल्ली : प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने रविवार को अपने मासिक रेडियो कार्यक्रम ‘मन की बात’ के 125वें संस्करण में देशवासियों को संबोधित करते हुए स्वदेशी और स्वच्छता को जीवन का हिस्सा बनाने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि यह दोनों ही विकसित भारत के निर्माण की बुनियाद हैं। कार्यक्रम की शुरुआत में प्रधानमंत्री ने देशवासियों को गणेशोत्सव सहित आगामी त्योहारों की शुभक read more
- Post by Admin on Aug 31 2025
तियानजिन : भारत के विदेश सचिव विक्रम मिस्री ने रविवार को चीन के तियानजिन में प्रेस कॉन्फ्रेंस कर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और चीनी राष्ट्रपति शी जिनपिंग के बीच हुई द्विपक्षीय बैठक की विस्तृत जानकारी साझा की। उन्होंने बताया कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी शंघाई सहयोग संगठन (एससीओ) शिखर सम्मेलन में भाग लेने शनिवार की शाम तियानजिन पहुंचे, जहां चीनी सरकार ने उनका गर्मजोशॠread more
- Post by Admin on Aug 31 2025
मुजफ्फरपुर : जिले के ब्रह्मपुरा क्षेत्र स्थित एक निजी विद्यालय में रविवार को गो अप फाउंडेशन के तत्वावधान में 9वीं कक्षा के बच्चों के बीच मानसिक स्वास्थ्य जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम के मुख्य वक्ता धीरज श्रीवास्तव ने बच्चों को पढ़ाई के दौरान आने वाली परेशानियों और समस्याओं पर विस्तार से चर्चा की और उनके समाधान भी उदाहरणों के माध्यम से बताए। उन्ठread more
- Post by Admin on Aug 31 2025
तियानजिन : प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने रविवार को चीन के तियानजिन में आयोजित शंघाई सहयोग संगठन (एससीओ) शिखर सम्मेलन के अवसर पर मालदीव, मिस्र, बेलारूस, ताजिकिस्तान, नेपाल और कजाकिस्तान सहित कई देशों के राष्ट्राध्यक्षों और प्रधानमंत्रियों से अलग-अलग मुलाकात कर द्विपक्षीय संबंधों को और सुदृढ़ बनाने पर चर्चा की। इन बैठकों के दौरान विकास सहयोग, व्यापार, सांस्कृतिक जुड़ाव औà read more
- Post by Admin on Aug 31 2025
तियानजिन : प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने रविवार को शंघाई सहयोग संगठन (एससीओ) शिखर सम्मेलन के दौरान चीनी राष्ट्रपति शी जिनपिंग के साथ द्विपक्षीय बैठक की। बैठक के बाद पीएम मोदी ने कहा कि भारत और चीन ने सीमावर्ती क्षेत्रों में शांति और स्थिरता बनाए रखने के महत्व पर सहमति जताई है। प्रधानमंत्री ने इस मुलाकात की तस्वीर सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर साझा करते हुए लिखा, “ए read more
- Post by Admin on Aug 31 2025
तियानजिन : प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और चीन के राष्ट्रपति शी जिनपिंग के बीच तियानजिन में एससीओ शिखर सम्मेलन के दौरान हुई द्विपक्षीय बैठक में रिश्तों में स्थिरता और सहयोग को लेकर सकारात्मक संकेत सामने आए। दोनों नेताओं ने कजान (2024) में हुई पिछली मुलाकात के बाद से संबंधों में आई प्रगति की समीक्षा की और सीमा पर शांति, व्यापारिक सहयोग और लोगों से लोगों के संपर्क बढ़ाने पर जोर à read more
- Post by Admin on Aug 31 2025
तियानजिन : प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और चीनी राष्ट्रपति शी जिनपिंग सात साल बाद रविवार को एक ही मंच पर मिले। करीब 50 मिनट चली द्विपक्षीय वार्ता में सीमा समझौते, कैलाश मानसरोवर यात्रा और दोनों देशों के व्यावसायिक संबंधों पर विस्तृत चर्चा हुई। बैठक के दौरान दोनों नेताओं ने रिश्तों को नई दिशा देने पर जोर दिया। चीनी राष्ट्रपति जिनपिंग ने कहा, "पीएम मोदी से मिलकर खुशी हुई read more
- Post by Admin on Aug 31 2025
नई दिल्ली : भाद्रपद शुक्ल पक्ष की अष्टमी तिथि को राधा अष्टमी का पर्व देशभर में श्रद्धा और भक्ति के साथ मनाया जा रहा है। यह दिन भगवान श्रीकृष्ण की प्रियतम राधा रानी के जन्मोत्सव के रूप में मनाया जाता है। धार्मिक मान्यता है कि बिना राधा के कृष्ण की पूजा अधूरी होती है, इसलिए इस दिन व्रत, पूजा और भोग का विशेष महत्व है। राधा अष्टमी खासतौर पर उत्तर भारत में धूमधाम से मनाई जाती à read more
- Post by Admin on Aug 31 2025
जयपुर : भारत की अर्थव्यवस्था को लेकर हो रही आलोचनाओं के बीच भाजपा कार्यकर्ता और अर्थशास्त्री गौरव बल्लभ ने ताजा आर्थिक आंकड़ों का हवाला देते हुए विपक्ष को आड़े हाथों लिया। उन्होंने कहा कि वित्त वर्ष 2026 की पहली तिमाही में जीडीपी ग्रोथ 7.1 प्रतिशत दर्ज होना इस बात का सबूत है कि भारत को "डेड इकोनॉमी" कहने वाले लोग नासमझी की राजनीति कर रहे थे। मीडिया से बातचीत में बल्लभ नà read more