ताज़ा समाचार

दिखाया गया है 16,322 चीज़े में से 4,561-4,570 ।
मुजफ्फरपुर में समकालीन कलाकारों की राष्ट्रीय चित्र प्रदर्शनी अभिव्यंजना का शुभारंभ
  • Post by Admin on Sep 11 2025

मुजफ्फरपुर : बिहार कला मंच, पटना की ओर से आयोजित “अभिव्यंजना” समकालीन कलाकारों की राष्ट्रीय चित्र प्रदर्शनी का किलकारी बाल भवन, मुजफ्फरपुर के प्रांगण में शुभारंभ हुआ। इस अवसर पर मुख्य अतिथि बिहार संग्रहालय पटना के वरीय निदेशक अशोक कुमार सिन्हा ने प्रदर्शनी का उद्घाटन किया। अपने उद्घाटन भाषण में उन्होंने कहा कि बिहार की सांस्कृतिक चेतना सदैव समृद्ध रही है, जà   read more

18 सितंबर को लखीसराय में रोजगार कैम्प-सह-मार्गदर्शन शिविर का आयोजन
  • Post by Admin on Sep 11 2025

लखीसराय : श्रम संसाधन विभाग से संबद्ध जिला नियोजन कार्यालय, समाहरणालय परिसर लखीसराय में 18 सितंबर को रोजगार कैम्प-सह-मार्गदर्शन शिविर का आयोजन किया जाएगा। यह जानकारी जिला नियोजन पदाधिकारी शिखा राय ने दी। उन्होंने बताया कि निदेशक, नियोजन एवं प्रशिक्षण पटना, उप निदेशक (नियोजन) भागलपुर प्रमंडल एवं सहायक निदेशक नियोजन, अवर प्रादेशिक नियोजनालय भागलपुर के निर्देशानुसार à   read more

पेंटिंग प्रतियोगिता से दी गई मतदान जागरूकता की सीख
  • Post by Admin on Sep 11 2025

लखीसराय : लखीसराय विधानसभा क्षेत्र संख्या 168 में स्वीप कोषांग के तहत कुमार प्रोग्रेसिव विद्यालय परसावा रामगढ़ में गुरुवार को पेंटिंग प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। इस प्रतियोगिता का उद्देश्य छात्रों के माध्यम से मतदाता शिक्षा और जागरूकता को बढ़ावा देना था। कार्यक्रम की अध्यक्षता स्वीप कोषांग की नोडल पदाधिकारी सह जिला प्रोग्राम पदाधिकारी आईसीडीएस बंदना पांडेय à   read more

पॉक्सो एक्ट पर जागरूकता कार्यक्रम, बच्चों को दिलाई गई सुरक्षा की शपथ
  • Post by Admin on Sep 11 2025

लखीसराय : महिला एवं बाल विकास निगम लखीसराय के तत्वावधान में संकल्प हब फॉर एंपावरमेंट ऑफ वीमेन के सहयोग से चल रहे 10 दिवसीय विशेष जागरूकता अभियान के तहत गुरुवार को पॉक्सो एक्ट पर जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। यह कार्यक्रम कुमार प्रोग्रेसिव विद्यालय, परसावा रामगढ़ में संपन्न हुआ। कार्यक्रम की अध्यक्षता कर रही आईसीडीएस की जिला प्रोग्राम पदाधिकारी एवं मिशन शक्त   read more

नेपाल में युवाओं का आंदोलन : चार चेहरों ने बदली दिशा, ओली सरकार को दी चुनौती
  • Post by Admin on Sep 11 2025

नई दिल्ली : नेपाल में सोशल मीडिया पर प्रतिबंधों के खिलाफ शुरू हुए युवाओं के आंदोलन ने राजनीतिक हलचलों को तेज कर दिया है। राजधानी काठमांडू समेत कई शहरों में प्रदर्शन हिंसक रूप ले चुके हैं, जिसमें संसद भवन, सुप्रीम कोर्ट और नेताओं के आवासों में आगजनी की घटनाएं हुईं। हालात बिगड़ने के बाद प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली और कई मंत्रियों को देश छोड़ना पड़ा। अब सेना सड़कों पर उठ  read more

मोहन भागवत हमेशा से एक भारत, श्रेष्ठ भारत के प्रबल समर्थक रहे हैं : पीएम मोदी
  • Post by Admin on Sep 11 2025

नई दिल्ली : प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने गुरुवार को राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (आरएसएस) के सरसंघचालक मोहन भागवत के 75वें जन्मदिन को लेकर खास पोस्ट किया। पीएम मोदी ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर पोस्ट किया, ''मोहन भागवत ने वसुधैव कुटुंबकम के मंत्र से प्रेरित होकर समता-समरसता और बंधुत्व की भावना को सशक्त करने में अपना पूरा जीवन समर्पित किया है। मां भारती की सेवा में सà   read more

त्र्यंबकेश्वर मंदिर में पितृपक्ष पर नारायण नागबली पूजा, श्रद्धालुओं का उमड़ा सैलाब
  • Post by Admin on Sep 11 2025

नासिक : पितृपक्ष के पवित्र अवसर पर महाराष्ट्र के त्र्यंबकेश्वर मंदिर में पितरों की आत्मा की शांति और मोक्ष के लिए विशेष पूजा ‘नारायण नागबली’ का आयोजन किया गया। देशभर से हजारों श्रद्धालु इस धार्मिक स्थल पर पहुंचे और अपने पितरों के उद्धार की कामना की। त्र्यंबकेश्वर के पुरोहित संघ के अध्यक्ष मनोज विनायक थेटे ने आईएएनएस को बताया कि पितृपक्ष के इन पुण्य दिनों में श्ठ  read more

प्रधानमंत्री मोदी समेत देशभर के नेताओं ने आचार्य विनोबा भावे की जयंती पर दी श्रद्धांजलि
  • Post by Admin on Sep 11 2025

नई दिल्ली : आचार्य विनोबा भावे की जयंती के अवसर पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी समेत देशभर के नेताओं ने उन्हें श्रद्धांजलि दी। प्रधानमंत्री मोदी ने अपने संदेश में आचार्य विनोबा भावे को भारत के प्रमुख आध्यात्मिक नेता, समाज सुधारक और स्वतंत्रता सेनानी बताया। उन्होंने कहा कि विनोबा भावे का जीवन गांधीवादी आदर्शों को फैलाने और हाशिए पर पड़े लोगों को सशक्त बनाने के लिए समर्पि   read more

स्वामी विवेकानंद के शिकागो भाषण की 132वीं वर्षगांठ, पीएम मोदी समेत शीर्ष नेताओं ने किया याद
  • Post by Admin on Sep 11 2025

नई दिल्ली : स्वामी विवेकानंद के 1893 में शिकागो में विश्व धर्म संसद में दिए गए ऐतिहासिक भाषण की 132वीं वर्षगांठ आज मनाई जा रही है। इस अवसर को ‘दिग्विजय दिवस’ और ‘विश्व बंधुत्व दिवस’ के रूप में मनाया जाता है। देशभर के शीर्ष नेताओं ने सोशल मीडिया के माध्यम से स्वामी विवेकानंद के योगदान को याद किया और उनके संदेश को प्रेरणादायी बताया। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी नॠ  read more

वाराणसी में पीएम मोदी के दौरे से पहले सुरक्षा कड़ी, 5 हजार पुलिसकर्मी तैनात
  • Post by Admin on Sep 11 2025

वाराणसी : प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के वाराणसी दौरे को लेकर सुरक्षा के कड़े और अभूतपूर्व इंतजाम किए गए हैं। शहर में 15 आईपीएस अधिकारी, 50 गैजेटेड अफसर और करीब 5 हजार पुलिसकर्मी सुरक्षा की कमान संभाले हुए हैं। जगह-जगह बैरिकेडिंग और रूट डायवर्जन लागू कर दिया गया है, ताकि प्रधानमंत्री का काफिला बिना किसी व्यवधान के गुजर सके। पुलिस कमिश्नर मोहित अग्रवाल ने बताया कि सुरक्षा   read more