ताज़ा समाचार
- Post by Admin on Oct 07 2025
नई दिल्ली : स्वीडन की रॉयल स्वीडिश एकेडमी ऑफ साइंसेज ने मंगलवार को वर्ष 2025 के लिए भौतिकी (फिजिक्स) के नोबेल पुरस्कार की घोषणा की। इस प्रतिष्ठित पुरस्कार से अमेरिका के तीन वैज्ञानिक — जॉन क्लार्क, माइकल डेवोरेट और जॉन मार्टिनिस — को सम्मानित किया गया है। इन वैज्ञानिकों को यह पुरस्कार क्वांटम मैकेनिज्म के प्रभावों को व्यावहारिक रूप से प्रदर्शित करने के लिए दिया गया है। read more
- Post by Admin on Oct 07 2025
नई दिल्ली : प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने मंगलवार को रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन को उनके 73वें जन्मदिन पर बधाई दी और दोनों देशों के बीच विशेष एवं विशेषाधिकार प्राप्त रणनीतिक साझेदारी को और प्रगाढ़ करने की प्रतिबद्धता जताई। प्रधानमंत्री मोदी ने राष्ट्रपति पुतिन से टेलीफोन पर बात की और उनके अच्छे स्वास्थ्य, दीर्घायु तथा सभी प्रयासों में सफलता की कामना की। बातचॠread more
- Post by Admin on Oct 07 2025
गयाजी : बिहार विधानसभा चुनाव की घोषणा के बाद एआईएमआईएम प्रमुख असदुद्दीन ओवैसी ने मंगलवार को गयाजी के चाकंद में आयोजित एक चुनावी सभा में मुख्यमंत्री नीतीश कुमार, भाजपा और राजद पर तीखा हमला बोला। ओवैसी ने कहा कि भाजपा और नीतीश कुमार की नीतियों ने बिहार में भ्रष्टाचार और सामाजिक असमानता को गहराई से बढ़ा दिया है। उन्होंने कहा, “यह चुनाव सिर्फ वोट का नहीं, बल्कि हमारी इजà read more
- Post by Admin on Oct 07 2025
लखीसराय : बिहार विधानसभा चुनाव 2025 के तहत मतदाता जागरूकता को नई दिशा देने के उद्देश्य से आज लखीसराय जिले के सुदूरवर्ती एवं आदिवासी क्षेत्र कोड़सी में एक अनोखा आयोजन हुआ। जिला निर्वाचन पदाधिकारी-सह-जिला पदाधिकारी मिथिलेश मिश्र के नेतृत्व में “मतदाता जागरूकता कप” का आयोजन किया गया, जिसमें ग्रामीणों ने खेल और संस्कृति के संगम के रूप में लोकतंत्र का संदेश फैलाया। कारॠread more
- Post by Admin on Oct 07 2025
मुजफ्फरपुर : बी.पी. इंद्रप्रस्थ इंटरनेशनल स्कूल के सभागार में आज दोपहर 1:30 बजे विद्यालय प्रबंधन की ओर से एक प्रेस कॉन्फ़्रेंस आयोजित की गई। इस सम्मेलन का मुख्य उद्देश्य मीडिया कर्मियों को कुछ दिन पूर्व घटित उस दुखद घटना के संबंध में वास्तविक तथ्यों से अवगत कराना था, जिसमें विद्यालय के एक सफाईकर्मी का आकस्मिक निधन हो गया था। विद्यालय प्रबंधन ने स्पष्ट किया कि घटना के सठread more
- Post by Admin on Oct 06 2025
नई दिल्ली:भोजपुरी फिल्म इंडस्ट्री के पावर स्टार पवन सिंह इस समय अपनी पर्सनल और प्रोफेशनल लाइफ दोनों को लेकर सुर्खियों में हैं। जहां वह चुनाव लड़ने की तैयारी कर रहे हैं, वहीं दूसरी तरफ पत्नी ज्योति सिंह के साथ उनके रिश्ते में लगातार तनाव बना हुआ है। इसी बीच सोमवार को उन्होंने अपने ऊपर लगे आरोपों और फैलाई जा रही अफवाहों का जवाब दिया है। उन्होंने इंस्टाग्राम पर एक लंबा पोस्ट à read more
- Post by Admin on Oct 06 2025
मुजफ्फरपुर : मुजफ्फरपुर रेलवे स्टेशन परिसर में तोड़े गए दो मंदिरों के मामले को लेकर अंतर्राष्ट्रीय सनातन हिंदू वाहिनी और विश्व सनातन सेवा का एक प्रतिनिधिमंडल आज बद्रीधाम स्थित कांची कामकोटी पीठाधीश्वर जगद्गुरु शंकराचार्य स्वामी मुक्तेश्वरानंद महाराज से मिला। यह भेंट चैंबर ऑफ कॉमर्स सभागार, मुजफ्फरपुर में संपन्न हुई। प्रतिनिधिमंडल ने शंकराचार्य जी को अवगत करायà read more
- Post by Admin on Oct 06 2025
पटना : कला, संस्कृति एवं युवा विभाग, बिहार सरकार के सौजन्य से सर्वविद्या सरोज फाउंडेशन, बिहार की कला इकाई “स्वरा आर्ट एंड कल्चर” द्वारा आयोजित तीन दिवसीय लोक संगीत महोत्सव 2025 का भव्य समापन सोमवार की शाम प्रेमचंद रंगशाला, पटना में हुआ। इस आयोजन में बिहार के विभिन्न लोक दलों ने लोकगीतों और लोकनृत्यों की अद्भुत प्रस्तुतियों से दर्शकों को मंत्रमुग्ध कर दिया। समापन दिवस read more
- Post by Admin on Oct 06 2025
मुजफ्फरपुर : आगामी बिहार विधानसभा चुनाव को लेकर जन सुराज पार्टी ने अपनी तैयारियाँ तेज कर दी हैं। इसी क्रम में सोमवार को गायघाट विधानसभा क्षेत्र में पार्टी के संस्थापक, प्राथमिक सदस्य, संभावित प्रत्याशी और संगठन से जुड़े पदाधिकारियों की एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। यह बैठक राज्य मुख्यालय स्तर से नियुक्त पर्यवेक्षकों की देखरेख में संपन्न हुई। बैठक में विधानसभा कॠread more
- Post by Admin on Oct 06 2025
मुजफ्फरपुर : मिथिलांचल के विद्यार्थियों के लिए नई खुशखबरी है । अब नीट-यूजी, जेईई-मेन-एडवांस्ड और ओलंपियाड की तैयारी के लिए उन्हें कोटा या पटना नहीं जाना पड़ेगा। देश के प्रतिष्ठित एलन कैरियर इंस्टीट्यूट ने मुजफ्फरपुर में अपने नए सेंटर की शुरुआत की है। सोमवार को होटल द लैंडमार्क में आयोजित उद्घाटन समारोह में एलन के जोनल हेड एवं वाइस प्रेसिडेंट डॉ. विपिन योगी मुख्य अतिà read more