ताज़ा समाचार

दिखाया गया है 14,829 चीज़े में से 4,171-4,180 ।
डायरिया उन्मूलन अभियान की तैयारी शुरू, सिविल सर्जन की अध्यक्षता में एक दिवसीय प्रशिक्षण सम्पन्न
  • Post by Admin on Jul 09 2025

लखीसराय : जिले में आगामी 15 जुलाई से 14 सितंबर 2025 तक चलने वाले डायरिया उन्मूलन अभियान की तैयारी को लेकर मंगलवार को सदर अस्पताल सभागार में एक दिवसीय प्रशिक्षण कार्यशाला का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम की अध्यक्षता सिविल सर्जन डॉ. बी.पी. सिन्हा ने की। प्रशिक्षण में सभी प्रखंडों के प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी, प्रखंड स्वास्थ्य प्रबंधक एवं बीसीएम मौजूद रहे। इस अवसर पर डॉ. सि   read more

चैन स्नैचिंग केस में संदिग्ध युवक सीसीटीवी में कैद, RPF ने मांगा जन सहयोग
  • Post by Admin on Jul 09 2025

 लखीसराय : किउल रेलवे स्टेशन क्षेत्र में हाल में हुई चैन स्नैचिंग की घटना के बाद रेलवे सुरक्षा बल (RPF) ने एक संदिग्ध युवक की सीसीटीवी फुटेज जारी की है। नीली शर्ट और जींस पहने, हाथ में चप्पल लिए सड़क पर चलते दिख रहा यह युवक घटना के समय स्टेशन क्षेत्र में संदिग्ध गतिविधियों में संलिप्त पाया गया है। आरपीएफ किउल ने की पहचान में मदद की अपील RPF को आशंका है कि यह   read more

परिवार नियोजन पखवाड़ा को सफल बनाने की तैयारी तेज़, स्वास्थ्य विभाग की बैठक सम्पन्न
  • Post by Admin on Jul 09 2025

लखीसराय : आगामी विश्व जनसंख्या दिवस (11 जुलाई) के अवसर पर परिवार नियोजन पखवाड़ा (27 जून से 31 जुलाई 2025) को प्रभावी रूप से लागू करने हेतु मंगलवार को समाहरणालय सभागार में स्वास्थ्य विभाग और जीविका के बीच महत्वपूर्ण समन्वय बैठक का आयोजन किया गया। बैठक की अध्यक्षता सिविल सर्जन-सह-सचिव ने की। बैठक में डीपीएम, डीएस, एचएम मैनेजर, डीसीएम, जीविका के एचएम, प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी, ब   read more

पश्चिम बंगाल : विपक्ष का चक्का जाम आंदोलन तेज़, सात प्रदर्शनकारी हिरासत में
  • Post by Admin on Jul 09 2025

कोलकाता : बिहार में विशेष गहन मतदाता पुनरीक्षण (एसआईआर) के विरोध में बुधवार को बुलाए गए विपक्ष के 'चक्का जाम' आंदोलन का असर पश्चिम बंगाल के जलपाईगुड़ी में भी देखने को मिला। सुबह से ही शहर के प्रमुख स्थलों पर वामपंथी छात्र और युवा संगठनों ने जोरदार प्रदर्शन किया, जिससे स्थानीय जनजीवन कुछ समय के लिए प्रभावित हुआ। प्रदर्शनकारियों ने जलपाईगुड़ी बस स्टैंड, पोस्ट ऑफिस और   read more

बिहार बंद का दिखा असर : ट्रेनें रुकीं-हाईवे जाम, जनजीवन ठप
  • Post by Admin on Jul 09 2025

पटना : बिहार में बुधवार को महागठबंधन द्वारा आहूत 'बिहार बंद' का व्यापक असर देखने को मिला। सुबह से ही राज्य के विभिन्न जिलों में ट्रेनों की आवाजाही रोक दी गई, राष्ट्रीय राजमार्गों पर चक्का जाम कर दिया गया और बाजारों में सन्नाटा पसरा रहा। मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण अभियान (SIR) को लेकर छिड़े सियासी संग्राम ने आज राज्यभर को आंदोलित कर दिया। प्रदर्शनकारियों ने   read more

गोपाल खेमका हत्याकांड में बिहार पुलिस को बड़ी कामयाबी, हथियार सप्लायर एनकाउंटर में ढेर
  • Post by Admin on Jul 09 2025

पटना : पटना में चर्चित व्यवसायी गोपाल खेमका हत्याकांड की गुत्थी सुलझाने की दिशा में बिहार पुलिस को एक और बड़ी सफलता मिली है। इस सनसनीखेज वारदात में हथियार सप्लाई करने वाला कुख्यात अपराधी विकास उर्फ राजा को पुलिस ने मंगलवार तड़के मालसलामी इलाके में मुठभेड़ में मार गिराया। पुलिस सूत्रों के मुताबिक, राजा वही शख्स था जिसने खेमका की हत्या के लिए शूटरों को हथियार मुहैया   read more

धर्मांतरण मामला : छांगुर बाबा की आलीशान कोठी पर चला बुलडोजर, इलाके में भारी फोर्स तैनात
  • Post by Admin on Jul 09 2025

बलरामपुर : उत्तर प्रदेश के बलरामपुर जिले में धर्मांतरण गिरोह चलाने के आरोपी छांगुर बाबा के खिलाफ प्रशासन ने बड़ी कार्यवाही की है। मंगलवार सुबह उतरौला थाना क्षेत्र के मधपुर गांव में स्थित उसकी आलीशान कोठी पर बुलडोजर चलाया गया। कार्यवाही को लेकर इलाके में पुलिस बल की तैनाती की गई है ताकि किसी भी अप्रिय स्थिति से निपटा जा सके। प्रशासन का कहना है कि यह कोठी सरकारी जमीन प   read more

बिहार में बनेगा युवा आयोग, युवाओं को मिलेगा सशक्तिकरण और रोजगार का नया मंच
  • Post by Admin on Jul 09 2025

पटना : बिहार के युवाओं के लिए एक बड़ी पहल करते हुए राज्य सरकार ने ‘बिहार युवा आयोग’ के गठन को मंजूरी दे दी है। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की अध्यक्षता में मंगलवार को हुई कैबिनेट बैठक में इस प्रस्ताव पर मुहर लगाई गई। मुख्यमंत्री ने इस फैसले को राज्य के युवाओं को सशक्त, प्रशिक्षित और रोजगारोन्मुखी बनाने की दिशा में एक अहम कदम बताया है। सीएम नीतीश कुमार ने सोशल मीडिया प्   read more

भारत बंद : 25 करोड़ कर्मचारी हड़ताल पर, बैंक, डाकघर और परिवहन सेवाएं रहेंगी ठप
  • Post by Admin on Jul 09 2025

नई दिल्ली : देशभर में आज व्यापक भारत बंद का असर देखने को मिलेगा। 10 केंद्रीय ट्रेड यूनियनों के संयुक्त आह्वान पर आयोजित इस हड़ताल में करीब 25 करोड़ श्रमिकों और कर्मचारियों के शामिल होने की उम्मीद है। यह हड़ताल केंद्र सरकार की "मजदूर विरोधी, किसान विरोधी और कॉर्पोरेट समर्थक नीतियों" के खिलाफ एकजुट विरोध के रूप में देखी जा रही है। हड़ताल का असर बैंकिंग, बीमा, डाक सेवाएं,   read more

बचत की सवारी : मारुति सुजुकी और टाटा मोटर्स पर बंपर ऑफर, जल्द करें बुकिंग
  • Post by Admin on Jul 08 2025

नई दिल्ली : अगर आप एक नई कार खरीदने की सोच रहे हैं, तो जुलाई का महीना आपके लिए खास सौगात लेकर आया है। देश की दो प्रमुख ऑटो कंपनियां – मारुति सुजुकी और टाटा मोटर्स – अपनी लोकप्रिय हैचबैक गाड़ियों पर बंपर छूट दे रही हैं, जो आपकी जेब पर हल्का और माइलेज में भारी पड़ सकता है। वैगनआर पर ₹1.05 लाख तक का तगड़ा फायदा मारुति की 'टॉल बॉय' कही जाने वाली वैगनआर पर कंपनी की ओर   read more