ताज़ा समाचार

दिखाया गया है 14,830 चीज़े में से 3,871-3,880 ।
विश्व स्तनपान सप्ताह पर जिला स्तरीय कार्यशाला आयोजित, शिशु स्वास्थ्य व पोषण पर जोर
  • Post by Admin on Aug 05 2025

लखीसराय : विश्व स्तनपान सप्ताह 2025 के अवसर पर मंगलवार को जिला स्वास्थ्य समिति, लखीसराय के तत्वावधान में जिला स्तरीय ऑनलाइन कार्यशाला का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता सिविल सर्जन-सह-सचिव ने की। उन्होंने बताया कि हर साल 1 से 7 अगस्त तक मनाया जाने वाला यह सप्ताह मातृत्व और शिशु स्वास्थ्य के संरक्षण हेतु अत्यंत महत्वपूर्ण है। इस वर्ष की थीम “Invest in Breastfeeding, Invest in Future” रही, ज   read more

मुंगेर विश्वविद्यालय के रिजल्ट में भारी गड़बड़ी, छात्रों ने किया परीक्षा नियंत्रक का पुतला दहन
  • Post by Admin on Aug 05 2025

लखीसराय : मुंगेर विश्वविद्यालय द्वारा जारी स्नातक सत्र 2024-28 के सेमेस्टर-वन परीक्षा परिणाम में भारी गड़बड़ी को लेकर छात्रों में जबरदस्त आक्रोश देखने को मिला। परीक्षा में सम्मिलित होने के बावजूद सैकड़ों छात्रों को "एब्सेंट" दिखाए जाने के विरोध में मंगलवार को अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद (अभाविप) लखीसराय इकाई ने केएसएस कॉलेज के मुख्य द्वार पर विश्वविद्यालय परीक्षा नि   read more

जनधन योजना ने बदली गरीबों की आर्थिक तस्वीर, 55.90 करोड़ से अधिक खाते खोलने का रिकॉर्ड
  • Post by Admin on Aug 05 2025

नई दिल्ली : प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की महत्वाकांक्षी योजना प्रधानमंत्री जनधन योजना (PMJDY) ने देश के करोड़ों गरीब और वंचित लोगों को औपचारिक बैंकिंग प्रणाली से जोड़ते हुए आर्थिक समावेशन की दिशा में ऐतिहासिक सफलता हासिल की है। प्रधानमंत्री कार्यालय (PMO) ने मंगलवार को एक पोस्ट में कहा कि यह योजना वित्तीय सम्मान, आत्मनिर्भरता और समावेशन का प्रतीक बन चुकी है। PMO ने सोशल मीड   read more

ईवी सेक्टर में बढ़ी भारत की रफ्तार, नीति आयोग ने लॉन्च किया भारत इलेक्ट्रिक मोबिलिटी इंडेक्स
  • Post by Admin on Aug 05 2025

नई दिल्ली : देश में इलेक्ट्रिक वाहनों (EV) को तेजी से अपनाने की दिशा में एक अहम पहल करते हुए नीति आयोग ने ‘भारत इलेक्ट्रिक मोबिलिटी इंडेक्स’ (IEMI) लॉन्च किया है। यह इंडेक्स अपनी तरह का पहला उपकरण है, जो राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों को ईवी नीति, चार्जिंग इंफ्रास्ट्रक्चर और नवाचार के क्षेत्रों में उनकी प्रगति का आकलन करने और प्रदर्शन को बेंचमार्क करने में मदद करेगा। न   read more

पवन सिंह का पापे पड़ी गाना बना वायरल सेंसेशन, शालिनी संग स्क्रीन केमिस्ट्री ने फिर जीता दिल
  • Post by Admin on Aug 05 2025

मुंबई : भोजपुरी सिनेमा के 'पावर स्टार' पवन सिंह एक बार फिर अपने नए धमाकेदार म्यूजिक वीडियो 'पापे पड़ी' के जरिए दर्शकों के दिलों पर छा गए हैं। रोमांस, नोकझोंक और जबरदस्त स्क्रीन प्रेजेंस से भरपूर यह गाना रिलीज होते ही सोशल मीडिया पर वायरल हो गया है। महज कुछ घंटों में ही लाखों व्यूज बटोरकर गाने ने यूट्यूब पर धूम मचा दी है। गाना 'म्यूजिक मोहल्ला' यूट्यूब चैनल पर रिल   read more

स्वस्थ जीवन के लिए अपनाएं आयुर्वेद और सिद्ध चिकित्सा, त्रिदोष संतुलन से दूर होंगी कई बीमारियां
  • Post by Admin on Aug 05 2025

नई दिल्ली : भागदौड़ और तनाव भरी आधुनिक जीवनशैली में बढ़ती बीमारियों के बीच आयुर्वेद और सिद्ध चिकित्सा पद्धति एक बार फिर से लोगों की प्राथमिकता बनने लगी हैं। विशेषज्ञों का मानना है कि प्राकृतिक नुस्खों को अपनाकर न केवल शरीर को रोगों से बचाया जा सकता है, बल्कि वात, पित्त और कफ जैसे त्रिदोष को संतुलित कर सम्पूर्ण स्वास्थ्य भी प्राप्त किया जा सकता है। त्रिदोष असंतुलन:   read more

फैटी लिवर अलर्ट : घंटों बैठना बना सकता है गंभीर बीमारियों का कारण, IT प्रोफेशनल्स सबसे ज्यादा जोखिम में
  • Post by Admin on Aug 05 2025

नई दिल्ली : आधुनिक जीवनशैली और लंबे समय तक बैठकर काम करना अब सिर्फ आराम का नहीं, सेहत के लिए खतरे का संकेत बनता जा रहा है। खासकर आईटी सेक्टर में काम कर रहे प्रोफेशनल्स के लिए यह जीवनशैली घातक साबित हो रही है। हाल ही में नेचर साइंटिफिक रिपोर्ट्स जर्नल में प्रकाशित एक अध्ययन के मुताबिक, हैदराबाद के 84 फीसदी आईटी कर्मचारी फैटी लिवर की समस्या से जूझ रहे हैं, जो अपने आप में एक बड़ा   read more

उत्तराखंड : उत्तरकाशी में बादल फटने से तबाही, सीएम धामी बोले- रेस्क्यू जारी
  • Post by Admin on Aug 05 2025

उत्तरकाशी : उत्तराखंड के उत्तरकाशी जिले में मंगलवार को धराली क्षेत्र में बादल फटने की भयावह घटना ने जनजीवन अस्त-व्यस्त कर दिया। इस आपदा में एक गांव के बह जाने और कई लोगों के लापता होने की खबर है। जलस्तर अचानक बढ़ने से धराली बाजार समेत आसपास के क्षेत्रों में व्यापक नुकसान की सूचना है। राहत और बचाव कार्य के लिए एसडीआरएफ, एनडीआरएफ, पुलिस, अग्निशमन विभाग और सेना की टीमें   read more

बिहार कैबिनेट का बड़ा फैसला: शारीरिक शिक्षकों, रसोइयों और रात्रि प्रहरियों के मानदेय में हुई उल्लेखनीय बढ़ोतरी
  • Post by Admin on Aug 05 2025

पटना : बिहार सरकार ने शिक्षा क्षेत्र से जुड़े हजारों कर्मियों को राहत देते हुए उनके मानदेय में भारी बढ़ोतरी का फैसला लिया है। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की अध्यक्षता में मंगलवार को हुई कैबिनेट बैठक में कुल 36 महत्वपूर्ण प्रस्तावों को मंजूरी दी गई, जिनमें सबसे अहम था शारीरिक शिक्षकों, रसोइयों और रात्रि प्रहरियों के मानदेय में वृद्धि। शारीरिक शिक्षकों का मानदेय दोगु   read more

लाल किले में घुसपैठ की कोशिश नाकाम, दिल्ली पुलिस ने पांच बांग्लादेशी नागरिकों को किया गिरफ्तार
  • Post by Admin on Aug 05 2025

नई दिल्ली : स्वतंत्रता दिवस से ठीक पहले लाल किले की सुरक्षा व्यवस्था को चुनौती देने वाली एक घटना सामने आई है। दिल्ली पुलिस ने सोमवार को ऐतिहासिक लाल किले में जबरन घुसने की कोशिश कर रहे पांच बांग्लादेशी नागरिकों को मौके पर ही गिरफ्तार कर लिया। यह घटना उस वक्त हुई जब राजधानी में 15 अगस्त को लेकर अभूतपूर्व सुरक्षा व्यवस्था लागू की जा रही है। पुलिस के मुताबिक, पकड़े गए पांच   read more