ताज़ा समाचार

दिखाया गया है 13,767 चीज़े में से 3,061-3,070 ।
शताब्दी समारोह की तैयारियों के बीच स्वर्ण मंदिर को मिली उड़ाने की धमकी, अमृतसर में हाई अलर्ट
  • Post by Admin on Jul 15 2025

अमृतसर : देश की सबसे पवित्र धार्मिक स्थलों में से एक श्री हरमंदिर साहिब (स्वर्ण मंदिर) को आरडीएक्स से उड़ाने की धमकी मिलने से सुरक्षा एजेंसियों में हड़कंप मच गया है। ईमेल के माध्यम से भेजी गई इस धमकी में श्री दरबार साहिब के लंगर हॉल को निशाना बनाने की बात कही गई है। इसके बाद मंदिर परिसर की सुरक्षा तत्काल कड़ी कर दी गई है और पूरे अमृतसर शहर में हाई अलर्ट जारी कर दिया गया है।   read more

अहमदाबाद विमान हादसे के बाद DGCA सतर्क, सभी विमानों के फ्यूल स्विच की अनिवार्य जांच का आदेश
  • Post by Admin on Jul 15 2025

नई दिल्ली : अहमदाबाद में 12 जून को हुए भयावह एयर इंडिया विमान हादसे की प्रारंभिक जांच रिपोर्ट के बाद नागरिक उड्डयन महानिदेशालय (DGCA) हरकत में आ गया है। DGCA ने देशभर की सभी एयरलाइनों को सख्त निर्देश देते हुए कहा है कि 21 जुलाई, 2025 तक सभी विमानों के इंजन फ्यूल स्विच की अनिवार्य जांच पूरी की जाए। यह आदेश विमान दुर्घटना जांच ब्यूरो (AAIB) की 15-पृष्ठीय प्रारंभिक रिपोर्ट आने के बाद जारी क   read more

असीम घोष बने हरियाणा के नए राज्यपाल, लद्दाख की कमान संभालेंगे कविंदर गुप्ता
  • Post by Admin on Jul 15 2025

नई दिल्ली : देश में संवैधानिक पदों पर एक बड़ा फेरबदल करते हुए राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने सोमवार को दो राज्यों के राज्यपाल और एक केंद्रशासित प्रदेश के उपराज्यपाल की नियुक्ति को मंजूरी दी है। इस बदलाव के तहत असीम कुमार घोष को हरियाणा का राज्यपाल नियुक्त किया गया है, जबकि वरिष्ठ भाजपा नेता और पूर्व उपमुख्यमंत्री कविंदर गुप्ता को लद्दाख का उपराज्यपाल बनाया गया है। इसके स   read more

पटना की सड़कों पर लगे गुंडाराज के पोस्टर, कानून-व्यवस्था पर विपक्ष का तीखा हमला
  • Post by Admin on Jul 15 2025

पटना : बिहार की राजधानी पटना में सोमवार रात से 'गुंडाराज' के पोस्टर लगने के बाद राज्य की कानून-व्यवस्था को लेकर सियासत गरमा गई है। शहर के प्रमुख चौक-चौराहों—जेपी गोलंबर, इनकम टैक्स चौराहा, वीरचंद पटेल पथ और बोरिंग रोड—पर लगाए गए इन पोस्टरों में आठ हालिया हत्याकांडों का उल्लेख किया गया है। पोस्टरों के केंद्र में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, मुख्यमंत्री नीतीश कुमार और   read more

मतदाता सूची विशेष गहन पुनरीक्षण अभियान की समीक्षा बैठक आयोजित, बीएलओ को दिए गए सख्त निर्देश
  • Post by Admin on Jul 14 2025

लखीसराय : नगर परिषद बड़हिया के सभागार में सोमवार को मतदाता सूची विशेष गहन पुनरीक्षण कार्यक्रम 2025 की समीक्षा बैठक आयोजित की गई। इस बैठक की अध्यक्षता अनुमंडल पदाधिकारी श्री प्रभाकर कुमार ने की। बैठक में नगर परिषद क्षेत्र के सभी बूथ लेवल ऑफिसर (बीएलओ), पर्यवेक्षक एवं संबंधित पदाधिकारी उपस्थित रहे। बैठक में मतदाता सूची के सत्यापन, अद्यतन और डिजिटलीकरण से जुड़ी प्रक्रिय   read more

पीएफ धारकों को बड़ी राहत: घर खरीदना हुआ आसान, निकासी नियमों में बड़ा बदलाव
  • Post by Admin on Jul 14 2025

नई दिल्ली : कर्मचारी भविष्य निधि संगठन (EPFO) से जुड़े करोड़ों पीएफ खाताधारकों के लिए राहत भरी खबर है। भारत सरकार ने पीएफ निकासी नियमों में बड़ा बदलाव करते हुए घर खरीदने और आपातकालीन जरूरतों को ध्यान में रखते हुए कई महत्वपूर्ण संशोधन किए हैं। अब 90% तक निकासी की सुविधा सरकार ने पीएफ स्कीम के पैरा 68 के तहत यह संशोधन किया है, जिसके तहत पहली बार घर खरीदने, निर्माण कार्य य   read more

बिटकॉइन की कीमत पहली बार 1.21 लाख डॉलर के पार, मार्केट कैप पहुंचा 2.41 ट्रिलियन डॉलर
  • Post by Admin on Jul 14 2025

नई दिल्ली : वैश्विक क्रिप्टो बाजार में बड़ी उछाल देखने को मिली है। सोमवार को प्रमुख क्रिप्टोकरेंसी बिटकॉइन की कीमत 2.75% की तेजी के साथ $1,21,097.94 पर पहुंच गई, जो अब तक का सबसे ऊंचा स्तर है। पहली बार बिटकॉइन ने $1.21 लाख डॉलर का आंकड़ा पार किया है। इसके साथ ही बिटकॉइन का कुल बाजार पूंजीकरण भी बढ़कर $2.41 ट्रिलियन डॉलर हो गया है। क्रिप्टो ट्रैकर कॉइनमार्केटकैप के मुताबिक, इस तेजी के पीछे   read more

नेशनल हेराल्ड मामला : सोनिया-राहुल की बढ़ सकती हैं मुश्किलें, कोर्ट ने फैसला रखा सुरक्षित
  • Post by Admin on Jul 14 2025

नई दिल्ली : नेशनल हेराल्ड मनी लॉन्ड्रिंग केस में कांग्रेस की वरिष्ठ नेता सोनिया गांधी और सांसद राहुल गांधी की मुश्किलें एक बार फिर बढ़ सकती हैं। दिल्ली की राउज एवेन्यू कोर्ट ने प्रवर्तन निदेशालय (ED) द्वारा दायर अभियोजन शिकायत पर सोमवार को संज्ञान लेते हुए फैसला सुरक्षित रख लिया है। मामले की अगली सुनवाई अब 29 जुलाई को होगी, जहां यह तय किया जाएगा कि अदालत इस शिकायत पर ट्रायल की   read more

साइना नेहवाल और पारुपल्ली कश्यप के अलग हुए रास्ते , 7 साल पुराने रिश्ते का हुआ अंत
  • Post by Admin on Jul 14 2025

नई दिल्ली : भारत की बैडमिंटन स्टार साइना नेहवाल और पूर्व कॉमनवेल्थ चैंपियन पारुपल्ली कश्यप ने अपनी 7 साल पुरानी शादी को खत्म करने का निर्णय लिया है। इस बात की जानकारी खुद साइना ने रविवार देर रात एक भावुक इंस्टाग्राम पोस्ट के ज़रिए दी, जिसमें उन्होंने आपसी सहमति से अलग होने की बात कही। साइना ने लिखा, “जिंदगी कभी-कभी हमें अलग-अलग रास्तों पर ले जाती है। काफी सोच-विचार के   read more

श्रावण के पहले सोमवार पर उज्जैन में उमड़ा शिवभक्तों का सैलाब, बाबा महाकाल नगर भ्रमण पर होंगे रवाना
  • Post by Admin on Jul 14 2025

उज्जैन : श्रावण मास के पहले सोमवार को उज्जैन स्थित विश्वविख्यात महाकालेश्वर मंदिर में आस्था का सैलाब उमड़ पड़ा। अलसुबह 2:30 बजे पट खुलते ही मंदिर में शिवभक्तों का तांता लग गया। पूरे परिसर में "जय श्री महाकाल" और "हर हर महादेव" के जयघोष गूंजने लगे। भक्तों ने भस्मारती और सामान्य दर्शन का लाभ उठाया। श्रावण मास की परंपरा के अनुसार बाबा महाकाल की प्रथम सवारी आज दोपहर 4   read more