ताज़ा समाचार

दिखाया गया है 16,209 चीज़े में से 2,041-2,050 ।
PMLA केस में फंसे पंजाब मंत्री संजीव अरोड़ा, ED ने किया गिरफ्तार
  • Post by Admin on May 09 2026

चंडीगढ़ : प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने शनिवार को पंजाब सरकार के उद्योग मंत्री और आम आदमी पार्टी (आप) के वरिष्ठ नेता संजीव अरोड़ा को मनी लॉन्ड्रिंग मामले में गिरफ्तार कर लिया। यह कार्रवाई धन शोधन निवारण अधिनियम (पीएमएलए) के तहत दर्ज नए मामले में की गई है। अधिकारियों के अनुसार, ईडी ने शनिवार सुबह सबसे पहले चंडीगढ़ स्थित मंत्री संजीव अरोड़ा के सरकारी आवास पर छापेमारी की थी। à   read more

बरियारपुर गांव में पुलिस की छापेमारी, अवैध शराब के साथ बाइक जब्त
  • Post by Admin on May 09 2026

लखीसराय : पीरीबाजार थाना पुलिस ने अवैध शराब बिक्री और परिवहन के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत बड़ी कार्रवाई करते हुए बरियारपुर गांव से 62 लीटर देशी महुआ शराब बरामद की है। इस दौरान शराब परिवहन में प्रयुक्त एक मोटरसाइकिल को भी जब्त किया गया। पुलिस द्वारा गुप्त सूचना के आधार पर छापेमारी अभियान चलाया गया। कार्रवाई के दौरान अवैध रूप से रखी गई महुआ शराब को बरामद किया गया। ठ  read more

सुवेंदु अधिकारी के मुख्यमंत्री बनने पर लखीसराय भाजपा इकाई ने दी बधाई
  • Post by Admin on May 09 2026

लखीसराय : पश्चिम बंगाल में पहली बार भारतीय जनता पार्टी की सरकार बनने और सुवेंदु अधिकारी के मुख्यमंत्री पद की शपथ लेने पर लखीसराय भाजपा जिला इकाई ने हर्ष व्यक्त करते हुए उन्हें शुभकामनाएं दी हैं। भाजपा नेताओं ने इसे ऐतिहासिक और गौरवपूर्ण क्षण बताते हुए कहा कि यह पश्चिम बंगाल की राजनीति में नए युग की शुरुआत है। भाजपा जिलाध्यक्ष दीपक कुमार सिंह ने कहा कि पश्चिम बंगाल कà   read more

TRE-4 अभ्यर्थियों पर लाठीचार्ज के खिलाफ AIDSO का प्रदर्शन, CM का फूंका पुतला
  • Post by Admin on May 09 2026

मुजफ्फरपुर : पटना में TRE-4 अभ्यर्थियों पर हुए कथित लाठीचार्ज और छात्राओं के साथ पुलिसकर्मियों के अमर्यादित व्यवहार के विरोध में शनिवार को ऑल इंडिया डेमोक्रेटिक स्टूडेंट्स ऑर्गेनाइजेशन (AIDSO) की मुजफ्फरपुर जिला कमिटी के नेतृत्व में विरोध प्रदर्शन किया गया। इस दौरान एल.एस. कॉलेज परिसर से जुलूस निकाला गया और कॉलेज गेट पर मुख्यमंत्री का पुतला दहन किया गया। प्रदर्शन में शाà   read more

युवाओं में बढ़ते मानसिक तनाव पर चर्चा, विशेषज्ञों ने बताए समाधान और बचाव के तरीके
  • Post by Admin on May 09 2026

मुजफ्फरपुर : जिले के मिठनपुरा स्थित आशियाना गर्ल्स हॉस्टल में शनिवार को गो अप फाउंडेशन की ओर से मानसिक स्वास्थ्य जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य छात्राओं को मानसिक स्वास्थ्य के प्रति जागरूक करना, तनाव और अवसाद जैसी समस्याओं की पहचान कराना तथा उनसे बचाव के उपायों की जानकारी देना था। कार्यक्रम के मुख्य वक्ता धीरज श्रीवास्तव ने छात   read more

मनी लॉन्ड्रिंग जांच में ED सक्रिय, आप नेता संजीव अरोड़ा के ठिकानों पर छापेमारी
  • Post by Admin on May 09 2026

चंडीगढ़ : पंजाब सरकार के कैबिनेट मंत्री और आम आदमी पार्टी (आप) के वरिष्ठ नेता संजीव अरोड़ा के चंडीगढ़ स्थित सरकारी आवास पर शनिवार सुबह प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने छापेमारी की। सेक्टर-2 स्थित सरकारी आवास पर सुबह करीब 7 बजे ईडी की टीम पहुंची और सर्च ऑपरेशन शुरू किया, जो कई घंटों तक जारी रहा। जानकारी के अनुसार, ईडी के अधिकारी करीब 20 गाड़ियों के काफिले के साथ पहुंचे थे। कार्रवाई ठ  read more

नौसेना को मिला नया नेतृत्व, वाइस एडमिरल स्वामीनाथन संभालेंगे कमान
  • Post by Admin on May 09 2026

नई दिल्ली : केंद्र सरकार ने वाइस एडमिरल कृष्णा स्वामीनाथन को भारतीय नौसेना का नया प्रमुख नियुक्त किया है। वह वर्तमान नौसेना प्रमुख एडमिरल दिनेश कुमार त्रिपाठी का स्थान लेंगे, जो 31 मई को सेवानिवृत्त होने जा रहे हैं। वाइस एडमिरल कृष्णा स्वामीनाथन वर्तमान में पश्चिमी नौसैनिक कमान के फ्लैग ऑफिसर कमांडिंग-इन-चीफ के रूप में कार्यरत हैं। उन्होंने 31 जुलाई 2025 को इस महत्वपूरॠ  read more

लेफ्टिनेंट जनरल एनएस राजा सुब्रमणि बने नए CDS, तीनों सेनाओं की संभालेंगे कमान
  • Post by Admin on May 09 2026

नई दिल्ली : केंद्र सरकार ने लेफ्टिनेंट जनरल एनएस राजा सुब्रमणि को देश का नया चीफ ऑफ डिफेंस स्टाफ (सीडीएस) नियुक्त किया है। वह जनरल अनिल चौहान का स्थान लेंगे, जिनका कार्यकाल 30 मई को समाप्त हो रहा है। नए सीडीएस के रूप में वह भारतीय सेना, नौसेना और वायुसेना के बीच समन्वय और रणनीतिक संचालन की जिम्मेदारी संभालेंगे। रक्षा मंत्रालय की ओर से जारी बयान में कहा गया है कि लेफ्टिनेंट   read more

ममता के गढ़ में भाजपा का कब्जा, शुभेंदु अधिकारी ने ली मुख्यमंत्री पद की शपथ
  • Post by Admin on May 09 2026

कोलकाता : पश्चिम बंगाल की राजनीति में ऐतिहासिक बदलाव के बीच शनिवार को ब्रिगेड परेड ग्राउंड में आयोजित भव्य समारोह में शुभेंदु अधिकारी ने राज्य के पहले भाजपा मुख्यमंत्री के रूप में पद एवं गोपनीयता की शपथ ली। राज्यपाल आर.एन. रवि ने उन्हें शपथ दिलाई। इसके साथ ही दिलीप घोष, अग्निमित्रा पॉल, अशोक कीर्तनिया, खुदीराम टुडू और निषिथ प्रमाणिक ने मंत्री पद की शपथ ग्रहण की। शपथ गà   read more

लखीसराय में सहयोग शिविरों को लेकर जिला प्रशासन अलर्ट, डीएम ने दिए सख्त निर्देश
  • Post by Admin on May 08 2026

लखीसराय: जिले में आयोजित होने वाले सहयोग शिविरों के सफल संचालन और प्रभावी क्रियान्वयन को लेकर जिला पदाधिकारी शैलेन्द्र कुमार लगातार समीक्षा बैठक कर रहे हैं। इस दौरान उन्होंने संबंधित पदाधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश देते हुए शिविरों की तैयारियों का जायजा लिया। बैठक में जिला पदाधिकारी ने सहयोग शिविरों से जुड़े प्रचार-प्रसार, कर्मियों की प्रतिनियुक्ति, शिकायत क   read more