ताज़ा समाचार

दिखाया गया है 15,370 चीज़े में से 131-140 ।
नशे के खिलाफ एकजुट हुए एलएस कॉलेज के छात्र, ऑनलाइन संकल्प लेकर प्राप्त किया प्रमाण पत्र
  • Post by Admin on Aug 02 2026

मुजफ्फरपुर : लंगट सिंह कॉलेज में रविवार को राष्ट्रीय सेवा योजना (एनएसएस) इकाई के तत्वावधान में ‘नशा मुक्त युवा फॉर विकसित भारत संकल्प अभियान’ के अंतर्गत जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में छात्र-छात्राओं, एनसीसी कैडेट्स और एनएसएस स्वयंसेवकों ने भाग लिया। कॉलेज के कला संकाय सभागार में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नशा मुक्ति विषय पर दि   read more

अच्छी संगति अपनाएँ, नशे से बचें : रामदयालु सिंह कॉलेज में विशेषज्ञों ने विद्यार्थियों को किया जागरूक
  • Post by Admin on Aug 02 2026

मुजफ्फरपुर : रामदयालु सिंह कॉलेज में रविवार को राष्ट्रीय सेवा योजना (एनएसएस) के तत्वावधान में नशा मुक्ति जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में छात्र-छात्राओं और स्वयंसेवकों ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नशा मुक्ति विषय पर दिए गए प्रेरणादायी संबोधन का सीधा प्रसारण देखा और सुना। कार्यक्रम के दौरान राष्ट्रीय नाट्य विद्यालय (एनएसडी) द्वारा नशा मुक्ति   read more

कुलपति प्रो. दिनेश चंद्र राय के नेतृत्व में बीआरएबीयू में नशामुक्ति और स्वच्छता अभियान का आगाज
  • Post by Admin on Aug 02 2026

मुजफ्फरपुर : प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा 2 अगस्त 2026 को “नशामुक्त युवा फॉर विकसित भारत–संकल्प” राष्ट्रीय अभियान के शुभारंभ के अवसर पर बाबासाहेब भीमराव अंबेडकर बिहार विश्वविद्यालय की राष्ट्रीय सेवा योजना (एनएसएस) इकाई ने केंद्रीय पुस्तकालय स्थित सीनेट हॉल में विशेष कार्यक्रम आयोजित किया। कार्यक्रम में प्रधानमंत्री के संबोधन का सीधा प्रसारण दिखाया गया तथ   read more

प्रेमचंद जयंती पर विचार गोष्ठी व काव्य पाठ, लेखनी की प्रासंगिकता पर हुई चर्चा
  • Post by Admin on Aug 02 2026

मुजफ्फरपुर: जिले के चुन्नाभट्ठी रोड स्थित यादवचंद्र शांति देवी मेमोरियल ट्रस्ट परिसर में रविवार को बिहार राज्य जनवादी सांस्कृतिक मोर्चा "विकल्प" की मालीघाट इकाई एवं नवोदित इकाई के संयुक्त तत्वावधान में प्रेमचंद जयंती समारोह का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में साहित्यकारों, शिक्षकों, कवियों और सामाजिक कार्यकर्ताओं ने भाग लेकर प्रेमचंद के साहित्य और उनके विचारों क   read more

कांवरियों के विश्राम के लिए अशोक धाम में नया यात्री शेड, ग्रामीणों को मिली पक्की सड़क की सौगात
  • Post by Admin on Aug 02 2026

लखीसराय : बिहार सरकार के कृषि मंत्री विजय कुमार सिन्हा ने रविवार को विश्व प्रसिद्ध बाबा अशोक धाम मंदिर परिसर में कांवरियों की सुविधा के लिए निर्मित यात्री शेड का उद्घाटन किया। इससे पूर्व उन्होंने राजकीय पॉलिटेक्निक, लखीसराय में आयोजित “नशामुक्त युवा फॉर विकसित भारत संकल्प अभियान” में भाग लिया। अशोक धाम में आयोजित कार्यक्रम के दौरान मंत्री ने कहा कि श्रावणी मे   read more

बैलून उड़ाकर दिया नशामुक्ति का संदेश, लखीसराय में ‘विकसित भारत संकल्प अभियान’ की शुरुआत
  • Post by Admin on Aug 02 2026

लखीसराय : भारत सरकार के युवा कार्यक्रम एवं खेल मंत्रालय के तहत “नशा मुक्त युवा–विकसित भारत संकल्प अभियान” का शुभारंभ रविवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से किया। लखीसराय जिले में इसका जिला स्तरीय उद्घाटन राजकीय पॉलिटेक्निक, लखीसराय परिसर में आयोजित कार्यक्रम के दौरान किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ बिहार सरकार के कृषि मंत्र   read more

नशामुक्ति को जनआंदोलन बनाने का आह्वान, लखीसराय में कृषि मंत्री ने दिलाई शपथ
  • Post by Admin on Aug 02 2026

लखीसराय : भारत सरकार के युवा कार्यक्रम एवं खेल मंत्रालय के अंतर्गत मेरा भारत द्वारा आयोजित "नशामुक्त युवा फॉर विकसित भारत संकल्प अभियान" के तहत रविवार को राजकीय पॉलिटेक्निक महाविद्यालय, लखीसराय में जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में बिहार सरकार के कृषि मंत्री विजय कुमार सिन्हा ने युवाओं को नशे से दूर रहकर विकसित भारत के निर्माण में सक्रिय भूमिका नि   read more

लखीसराय में आरएसएस कार्यकर्ताओं को मिला संगठन विस्तार और सामाजिक समरसता का संदेश
  • Post by Admin on Aug 02 2026

लखीसराय : राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (आरएसएस) के उत्तर-पूर्व उत्तर बिहार, पूर्व बिहार एवं झारखंड क्षेत्र के क्षेत्र प्रचारक रामनवमी प्रसाद शनिवार को दो दिवसीय प्रवास पर लखीसराय पहुंचे। प्रवास के दौरान उन्होंने संगठन के प्रमुख कार्यकर्ताओं के साथ बैठक कर शाखा सुदृढ़ीकरण, संगठन विस्तार और समाज के विभिन्न वर्गों तक पहुंच बढ़ाने की रणनीति पर विस्तृत चर्चा की। शनिवार शाम   read more

नशामुक्त समाज के निर्माण का संकल्प, जिले भर के स्वास्थ्य संस्थानों में चला जागरूकता अभियान
  • Post by Admin on Aug 02 2026

लखीसराय : बिहार सरकार के निर्देश पर जिला स्वास्थ्य समिति, लखीसराय के तत्वावधान में जिले के सभी आयुष्मान आरोग्य मंदिरों तथा प्रखंड स्तरीय स्वास्थ्य संस्थानों में नशा मुक्ति कार्यक्रम के तहत सामूहिक शपथ ग्रहण समारोह आयोजित किया गया। इस अभियान का उद्देश्य आमजन में नशे के दुष्प्रभावों के प्रति जागरूकता फैलाना और नशामुक्त समाज के निर्माण के लिए जनसहभागिता को मजबूत करना   read more

बांकीपुर उपचुनाव पर PK का बड़ा आरोप, बोले- भाजपा के इशारे पर हुई हमारे नेताओं की गिरफ्तारी
  • Post by Admin on Aug 02 2026

पटना: बांकीपुर विधानसभा उपचुनाव को लेकर जन सुराज और प्रशासन के बीच आरोप-प्रत्यारोप तेज हो गए हैं। जन सुराज के सूत्रधार प्रशांत किशोर ने रविवार को पटना स्थित पार्टी कार्यालय में प्रेस कॉन्फ्रेंस कर पटना के एसएसपी पर चुनाव प्रक्रिया को प्रभावित करने और पार्टी के स्थानीय नेताओं व कार्यकर्ताओं की गिरफ्तारी कराने का गंभीर आरोप लगाया। उन्होंने दावा किया कि इस संबंध में सभी स   read more