अविनाश तिरंगा बने बिज़नेस एलायंस ऑफ भारत के राष्ट्रीय अध्यक्ष, संगठन को मिला नया नेतृत्व
- Post By Admin on Jan 23 2026
नई दिल्ली। देश के व्यापार, उद्योग और उद्यमिता से जुड़े राष्ट्रीय संगठन बिज़नेस एलायंस ऑफ भारत ने संगठनात्मक ढांचे में अहम बदलाव करते हुए ऑक्सीजन बाबा के नाम से प्रसिद्ध डॉ. अविनाश तिरंगा को सर्वसम्मति से राष्ट्रीय अध्यक्ष नियुक्त किया है। इस घोषणा के साथ ही संगठन से जुड़े सदस्यों के व्यापारिक जगत में उत्साह और नई उम्मीद का माहौल देखने को मिल रहा है।
कोरोना महामारी के कठिन समय में मानव सेवा, स्वास्थ्य जागरूकता और ज़रूरतमंदों तक ऑक्सीजन पहुंचाने के उल्लेखनीय कार्यों के कारण डॉ. अविनाश तिरंगा “ऑक्सीजन बाबा” के रूप में पहचाने जाते हैं। सामाजिक सरोकारों के साथ-साथ स्वच्छता, स्वास्थ्य, पारदर्शिता और जनहित के मुद्दों पर उनकी सक्रिय भूमिका रही है, जिसने उन्हें समाज के हर वर्ग में एक अलग पहचान दिलाई।
राष्ट्रीय अध्यक्ष बनाए जाने के बाद डॉ. अविनाश तिरंगा ने कहा कि बिज़नेस एलायंस ऑफ भारत का उद्देश्य छोटे और मध्यम व्यापारियों, युवाओं, स्टार्टअप्स और उद्यमियों को संगठित कर उनकी समस्याओं को नीति-निर्माण के स्तर तक पहुंचाना है। उन्होंने स्पष्ट किया कि व्यापार को आसान, पारदर्शी और आत्मनिर्भर बनाना उनके नेतृत्व की प्रमुख प्राथमिकता होगी। संगठन के वरिष्ठ पदाधिकारियों का मानना है कि डॉ. अविनाश तिरंगा के नेतृत्व में बिज़नेस एलायंस ऑफ भारत को नई दिशा और गति मिलेगी। उनका अनुभव और सामाजिक दृष्टिकोण न केवल छोटे व्यापारियों को राष्ट्रीय मंच देगा, बल्कि स्टार्टअप्स, युवाओं और रोजगार सृजन की संभावनाओं को भी मजबूती प्रदान करेगा। साथ ही, व्यापार के साथ सामाजिक जिम्मेदारी को जोड़ने की सोच संगठन को और अधिक प्रभावशाली बनाएगी।
डॉ. अविनाश तिरंगा की नियुक्ति को बिज़नेस एलायंस ऑफ भारत के लिए एक नए अध्याय की शुरुआत के रूप में देखा जा रहा है। देश के विभिन्न राज्यों से व्यापारिक संगठनों, सामाजिक कार्यकर्ताओं और युवाओं ने उन्हें बधाई देते हुए यह उम्मीद जताई है कि उनके नेतृत्व में यह संगठन राष्ट्रीय स्तर पर सशक्त और प्रभावी भूमिका निभाएगा।