उत्तर प्रदेश समाचार

दिखाया गया है 591 चीज़े में से 161-170 ।
गोंडा बोलेरो वाहन हादसे में 11 की मौत : राष्ट्रपति-प्रधानमंत्री ने जताया शोक, आर्थिक सहायता का ऐलान
  • Post by Admin on Aug 03 2025

गोंडा : उत्तर प्रदेश के गोंडा जिले में रविवार को हुए भीषण सड़क हादसे ने पूरे देश को झकझोर कर रख दिया। देवीपाटन मंडल के कमिश्नर शशिभूषण के अनुसार, बोलेरो वाहन के अनियंत्रित होकर नहर में गिरने से अब तक 11 लोगों की मौत की पुष्टि हो चुकी है, जबकि चार अन्य घायल हैं। सभी लोग सीहागांव (मोतीगंज थाना क्षेत्र) के निवासी थे और पृथ्वीनाथ मंदिर जल चढ़ाने जा रहे थे। इस हृदयविदारक घटना पर द   read more

पीएम मोदी का विपक्ष पर करारा हमला, कहा - विकास योजनाओं का आंकड़ा सुन साइकिल लेकर भाग जाएंगे सपा वाले
  • Post by Admin on Aug 02 2025

वाराणसी : प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शनिवार को अपने संसदीय क्षेत्र वाराणसी में एक विशाल जनसभा को संबोधित करते हुए विपक्षी दलों, खासकर समाजवादी पार्टी (सपा) और कांग्रेस पर तीखा हमला बोला। उन्होंने ‘पीएम किसान सम्मान निधि’ की 20वीं किस्त जारी करते हुए कहा कि भाजपा सरकार जो कहती है, वह करके दिखाती है, जबकि पहले की सरकारें सिर्फ घोषणाओं तक सीमित रहती थीं। पीएम मोदी ने   read more

वाराणसी से गरजे सीएम योगी, कहा - नया भारत दुश्मनों को मिट्टी में मिलाने का रखता है माद्दा
  • Post by Admin on Aug 02 2025

वाराणसी : मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने शनिवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की मौजूदगी में वाराणसी में आयोजित भव्य जनसभा को संबोधित करते हुए ‘ऑपरेशन सिंदूर’ को भारत की सैन्य और रणनीतिक क्षमता का प्रतीक बताया। उन्होंने दो टूक कहा, "नया भारत पहलगाम के अपराधियों को मिट्टी में मिलाने और दुश्मन के घर में घुसकर उनका खात्मा करने का माद्दा रखता है।" श्रावण मास में बा   read more

वाराणसी को पीएम मोदी की बड़ी सौगात, 2200 करोड़ की विकास परियोजनाओं का शिलान्यास और लोकार्पण
  • Post by Admin on Aug 02 2025

वाराणसी : प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शनिवार को अपने संसदीय क्षेत्र वाराणसी को विकास की एक और बड़ी सौगात दी। उन्होंने लगभग 2200 करोड़ रुपए की लागत से तैयार 52 परियोजनाओं का शिलान्यास और उद्घाटन किया। इन परियोजनाओं में बुनियादी ढांचा, शिक्षा, स्वास्थ्य, पर्यटन, शहरी विकास और सांस्कृतिक संरक्षण जैसे कई क्षेत्र शामिल हैं। प्रधानमंत्री ने इस मौके पर देशभर के 9.7 करोड़ से अधठ  read more

वाराणसी में भावुक हुए पीएम मोदी, कहा - ऑपरेशन सिंदूर की सफलता बाबा विश्वनाथ को समर्पित
  • Post by Admin on Aug 02 2025

वाराणसी : प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी शनिवार को अपने संसदीय क्षेत्र वाराणसी पहुंचे और 'ऑपरेशन सिंदूर' की सफलता को काशी के ईश्वर बाबा विश्वनाथ के चरणों में समर्पित किया। उन्होंने भावुक स्वर में कहा, "मैंने अपनी बेटियों के सिंदूर का बदला लेने का जो वचन दिया था, वह पूरा हुआ। ये महादेव के आशीर्वाद से ही संभव हो पाया है।" प्रधानमंत्री ने कहा कि 22 अप्रैल को जम्मू-कश्मीर क   read more

मस्जिद में बैठक पर सियासी भूचाल : मौलाना तौकीर रजा बोले– इबादतगाह में सियासत बर्दाश्त नहीं
  • Post by Admin on Jul 24 2025

बरेली : संसद भवन के पास स्थित मस्जिद में समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष अखिलेश यादव की कथित बैठक को लेकर नया विवाद खड़ा हो गया है। इस मुद्दे पर मुस्लिम धर्मगुरुओं से लेकर सियासी दलों तक में नाराजगी दिखाई दे रही है। प्रख्यात मुस्लिम धर्मगुरु मौलाना तौकीर रजा ने सख्त प्रतिक्रिया देते हुए कहा है कि “अगर मस्जिद के अंदर बैठक हुई है, तो इसकी जितनी निंदा की जाए कम है। मस्जिद इबठ  read more

बिहार के रेलवे बजट में रिकॉर्ड बढ़ोतरी, 11 वर्षों में 9 गुना उछाल : अश्विनी वैष्णव
  • Post by Admin on Jul 24 2025

गोरखपुर : केंद्रीय रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने लोकसभा में बिहार को लेकर बड़ा एलान करते हुए कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में राज्य को रेलवे सेक्टर में ऐतिहासिक लाभ मिला है। उन्होंने बताया कि जहां 11 वर्ष पूर्व बिहार के लिए रेलवे बजट महज 1132 करोड़ रुपये था, वहीं अब यह बढ़कर 10,000 करोड़ रुपए तक पहुंच गया है—जो कि नौ गुना वृद्धि है। रेल मंत्री ने कहा, "यह केवल आ   read more

शारदा यूनिवर्सिटी आत्महत्या मामला : छात्रों में उबाल, दो प्रोफेसर गिरफ्तार, परीक्षाएं स्थगित
  • Post by Admin on Jul 21 2025

ग्रेटर नोएडा : शारदा विश्वविद्यालय, ग्रेटर नोएडा में बीडीएस की छात्रा द्वारा आत्महत्या किए जाने के मामले ने तूल पकड़ लिया है। छात्रा ज्योति की आत्महत्या के बाद परिसर में भारी आक्रोश देखा जा रहा है। विश्वविद्यालय प्रशासन ने हालात की गंभीरता को देखते हुए 21 और 22 जुलाई को प्रस्तावित सभी परीक्षाएं और कार्यक्रम तत्काल प्रभाव से स्थगित कर दिए हैं। नियमित कक्षाएं अब 23 जुलाई से ठ  read more

नेतृत्व, टीमवर्क और निर्णय क्षमता के पाठ के साथ जिम कॉर्बेट में संपन्न हुई GIMS की आउटबाउंड ट्रेनिंग
  • Post by Admin on Jul 18 2025

ग्रेटर नोएडा : नॉलेज पार्क-2 स्थित जीएनआईओटी इंस्टीट्यूट ऑफ मैनेजमेंट स्टडीज (GIMS) ने अपने नवप्रवेशित पीजीडीएम विद्यार्थियों के लिए एक पाँच दिवसीय आउटबाउंड ट्रेनिंग प्रोग्राम का सफल आयोजन किया। यह प्रशिक्षण 10 से 14 जुलाई तक उत्तराखंड के जिम कॉर्बेट नेशनल पार्क में आयोजित हुआ, जिसमें कुल 450 छात्र और 60 फैकल्टी व स्टाफ सदस्य शामिल हुए। इस विशेष ट्रेनिंग का उद्देश्य छ   read more

सेना पर टिप्पणी मामले में राहुल गांधी ने लखनऊ कोर्ट में किया आत्मसमर्पण, 5 मिनट में मिली जमानत
  • Post by Admin on Jul 16 2025

लखनऊ : कांग्रेस सांसद राहुल गांधी ने भारतीय सेना पर टिप्पणी को लेकर दर्ज मानहानि मामले में मंगलवार को लखनऊ की एमपी-एमएलए कोर्ट में आत्मसमर्पण किया। हालांकि अदालत ने महज 5 मिनट के भीतर उन्हें जमानत दे दी। यह मामला राहुल गांधी द्वारा ‘भारत जोड़ो यात्रा’ के दौरान दिए गए एक बयान से जुड़ा है, जिसमें उन्होंने भारत-चीन सीमा विवाद पर टिप्पणी करते हुए कहा था कि “चीनी सैनिक भारà   read more