बिहार: राष्ट्रीय स्तर के Singing Talent Show ‘संगीत-ए-महफ़िल’ से चमकेगा बच्चों का हुनर

  • Post By Admin on Oct 26 2026
बिहार: राष्ट्रीय स्तर के Singing Talent Show ‘संगीत-ए-महफ़िल’ से चमकेगा बच्चों का हुनर

बिहार में बच्चों के सिंगिंग टैलेंट को राष्ट्रीय मंच देने की तैयारी, ‘संगीत-ए-महफ़िल 2026’ में मिलेगा फिल्म और गायन का मौका

पटना: बिहार में गायन के क्षेत्र में रुचि रखने वाले बच्चों के लिए एक बड़ा अवसर सामने आ रहा है। सुदामा न्यूज़ के एंटरटेनमेंट विंग सुदामा एंटरटेनमेंट की ओर से ‘संगीत-ए-महफ़िल 2026’ सिंगिंग टैलेंट शो का आयोजन किया जा रहा है। इस प्रतियोगिता का उद्देश्य देशभर के प्रतिभाशाली बाल गायकों को अपनी आवाज और संगीत प्रतिभा प्रदर्शित करने के लिए एक बड़ा मंच उपलब्ध कराना है। इस सिंगिंग रियलिटी शो में 5 से 16 वर्ष तक के बच्चे भाग ले सकेंगे। इसमें केवल बिहार ही नहीं, बल्कि देश के किसी भी हिस्से में रहने वाले बच्चे अपनी प्रतिभा दिखाने का अवसर प्राप्त कर सकते हैं। शास्त्रीय संगीत, भोजपुरी, मैथिली संगीत और फिल्मी गीतों में रुचि रखने वाले बच्चों के लिए यह प्रतियोगिता अपनी पहचान बनाने का महत्वपूर्ण अवसर साबित हो सकती है।

‘संगीत-ए-महफ़िल 2026’ की खास बात यह है कि प्रतियोगिता के टॉप 12 प्रतिभागियों को फिल्म और गायन के क्षेत्र में अवसर दिलाने की योजना है। इसके साथ ही विजेताओं और प्रतिभाशाली प्रतिभागियों के लिए लाखों रुपये की पुरस्कार राशि भी रखी गई है। आयोजकों के अनुसार, शो में देश के जाने-माने गायक जज के रूप में शामिल होंगे। वहीं, टेलीविजन रियलिटी शो के विजेता प्रतिभागियों को होस्ट करेंगे व अन्य को जज की भूमिका में देखने का अवसर भी मिलेगा।

सुदामा एंटरटेनमेंट का उद्देश्य बच्चों की संगीत प्रतिभा को प्रोत्साहित करना और उन्हें मनोरंजन जगत में आगे बढ़ने के लिए बेहतर अवसर उपलब्ध कराना है। यह मंच उन बच्चों के लिए खास हो सकता है, जो गायन में अपना करियर बनाना चाहते हैं और फिल्म या संगीत उद्योग में अपनी पहचान स्थापित करने का सपना देखते हैं। आयोजन से जुड़ी जानकारी के अनुसार, ‘संगीत-ए-महफ़िल 2026’ का आयोजन 13 दिसंबर से 22 दिसंबर 2026 तक किया जाना है। इच्छुक अभिभावक अपने बच्चों की भागीदारी और पंजीकरण से संबंधित जानकारी के लिए सुदामा एंटरटेनमेंट से 9905077077 पर संपर्क कर सकते हैं।

यदि आपके परिवार, परिचितों या आसपास 5 से 16 वर्ष की उम्र का कोई प्रतिभाशाली बच्चा है, जिसे गाने का शौक है, तो उस तक इस अवसर की जानकारी जरूर पहुंचाएं। संभव है कि आपकी एक छोटी-सी पहल किसी बच्चे के संगीत के सपने को नई उड़ान दे दे।