बिहार समाचार

दिखाया गया है 9,759 चीज़े में से 9,521-9,530 ।
मोतिहारी में हर्ष फायरिंग,एक बच्ची की मौत
  • Post by Admin on Feb 14 2023

मोतिहारी: जिले के बंजरिया थाना क्षेत्र के पचरूखा मध्य पंचायत के गोबरी गांव में सोमवार की रात बारात में आर्केस्ट्रा के दौरान किये गये हर्ष फायरिंग में एक दस वर्षीय बच्ची की घटनास्थल पर ही मौत हो गई। मृत बच्ची गोबरी गांव के शे.मोगल की दस वर्षीय पुत्री नाजनी है।सूचना पर पुलिस घटनास्थल पहुंचकर शव को अभिरक्षा में लेकर आवश्यक कारवाई में जुटी है। गोबरी गांव के परमानन्द साह   read more

सीएम की यात्रा को लेकर तैयारी अंतिम चरण में,सुरक्षा को लेकर किये गये व्यापक प्रबंध
  • Post by Admin on Feb 14 2023

मोतिहारी: अगामी 15 फरवरी को सीएम की समाधान यात्रा की तैयारी को अब अंतिम रूप दिया जा रहा है। जानकारी के अनुसार सीएम दिन के दो बजे हेलीकॉप्टर से मोतिहारी पुलिस लाइन स्थित हेलीपैड पर उतरेंगे। जहां उनका स्वागत कर सलामी दिया जाएगा। वहां से वह सीधे बंजरिया प्रखंड के सिसवा पूर्वी पंचायत जायेंगे। जहां मात्र 15 मिनट रूकेंगे। इस दौरान भ्रमण कर विभिन्न योजनाओं का निरीक्षण करेंगे। करी   read more

घर में घुसकर बुजुर्ग महिला की हत्या, चोरी करने आए थे बदमाश
  • Post by Admin on Feb 14 2023

सुपौल :   बिहार में अपराध कम होने का नाम ही नहीं ले रहा है. बदमाश आए दिन एक के बाद एक अपराध की घटनाओं को अंजाम दें रहे हैं. ताजा मामला सुपौल के त्रिवेणीगंज थाना क्षेत्र के बलजोड़ा गांव का हैं. अज्ञात बदमाशों ने एक सोयी हुई बुजुर्ग महिला की गोली मारकर हत्या कर दी. घटना की सुचना मिलते ही त्रिवेणीगंज एसडीपीओ और स्थानीय थाना पुलिस मौके पर पहुंच गयी. पुलिस ने मामले की छानबीन शुरू कर दी है.    read more

बच्चों से भरी बोट तालाब में पलटी, कैमरे में कैद हुआ मंजर
  • Post by Admin on Feb 14 2023

जमुई :  घटना बिहार के जमुई की है. जहां बच्चों से भरी एक नाव अमृत सरोवर में पलट गयी. इस घटना में दर्जनों बच्चों की जान बचाई गयी. यह घटना 11 फरवरी की है जब मुख्यमंत्री नितीश कुमार ने  अमृत सरोवर का उद्द्घाटन किया था. इस पुरे हादसे का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है. मुख्यमंत्री के जाते ही बोट पर बीस से ज्यादा बच्चे सवार हो गए. जिससे बोट पलट गयी. इस हादसे में किसी को कोई नुकसान   read more

वैलेंटाइन डे पर छात्राओं ने दी चिराग पासवान को गुलाब
  • Post by Admin on Feb 14 2023

जहानाबाद :  बिहार युवा नेताओं को लेकर लड़कियों में अलग ही दीवानगी देखने को मिलती रहती है. कभी तेजस्वी यादव तो कभी चिराग पासवान के लिए लड़कियां अपने दिल की बात कह चुकी है. बिहार की राजनीति में चिराग पासवान मोस्ट हैंडसम बैचलर माने जाते है. जहानाबाद में बिहार के युवा नेता चिराग पासवान के आगमन पर बीएड कॉलेज की छात्राओं ने गुलाब का फूल देकर वैलेंटाइन डे की शुभकामनाये दी. चिराग पासवान ने इ   read more

बिहार: जाप प्रमुख पप्पू यादव का काफिला हादसे का शिकार, बाल-बाल बचे पप्पू
  • Post by Admin on Feb 14 2023

पटना/बक्सर: बिहार के बक्सर में जन अधिकार पार्टी (जाप) प्रमुख पप्पू यादव का काफिला सोमवार देर रात भीषण हादसे का शिकार हो गया। पप्पू यादव अपने काफिले के साथ मुबारकपुर कांड के पीड़ित परिवार से मिलने के लिए सारण गए थे। वहां से लौटने के वक्त एक ट्रक ने उनके काफिले को ओवरटेक किया। अनियंत्रित होकर काफिले में शामिल गाड़ियां आपस में टकरा गईं। इस दौरान एक कार बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो ग   read more

पशुपति पारस मन ही मन सरकार गिराकर खुश हो जाएं, हम इन बातों पर ध्यान नहीं देते: सीएम
  • Post by Admin on Feb 13 2023

पटना: मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने समाधान यात्रा के क्रम में रोहतास जिले में विभिन्न विभागों द्वारा चलाए जा रहे विकास योजनाओं की प्रगति के संबंध में जिलास्तरीय समीक्षात्मक बैठक की। बैठक के बाद पत्रकारों से बातचीत में मुख्यमंत्री ने केंद्रीय मंत्री पशुपति कुमार पारस के बिहार सरकार के गिरने वाले बयान पर कहा कि जो लोग ऐसा कह रहे हैं वे खुशी मनायें। इन सब बातों पर हम ध्यान नही   read more

बीपीएससी की परीक्षा में मैथिली को हटाने के विरोध में एक दिवसीय धरना
  • Post by Admin on Feb 13 2023

सहरसा: मैथिली को बिहार सरकार द्वारा बिहार लोक सेवा आयोग की परीक्षा से हटाने के विरोध में सोमवार को विद्यापति चेतना समिति के बैनर तले स्टेडियम प्रांगण में एक दिवसीय धरना दिया गया।धरना की अध्यक्षता पूर्व जिला पार्षद प्रतिनिधि जयराम झा ने किया। साथ ही शिष्टमंडल ने डीएम को ज्ञापन सौंपा। धरना को संबोधित कर वक्ताओ ने कहा कि मैथिली भाषा अष्टम अनुसूची में सम्मिलित है।अब तो न्या   read more

नेपाल की नदियों से बिहार में आती है बाढ़ : मुख्यमंत्री नीतीश
  • Post by Admin on Feb 13 2023

पटना: मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने सोमवार को रोहतास के बाद समाधान यात्रा के क्रम में औरंगाबाद जिले में विभिन्न विभागों द्वारा चलाए जा रहे विकास कार्यों की प्रगति के संबंध में समीक्षात्मक बैठक की। समीक्षा बैठक के पश्चात पत्रकारों से बातचीत करते हुए मुख्यमंत्री ने कोसी विकास प्राधिकरण के गठन के पटना हाईकोर्ट के निर्देश पर कहा कि नेपाल की नदियों से बिहार में बाढ़ आती है। इसस   read more

विजय सिन्हा का बिहार सरकार पर तंज : दारू-बालू माफिया एवं अपराधियों को सत्ताधारियों का संरक्षण
  • Post by Admin on Feb 13 2023

सारण: भाजपा के वरिष्ठ नेता एवं विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष विजय कुमार सिन्हा ने सोमवार को मुबारकपुर में हुई युवकों की हत्या के परिजनों से मिलकर सांत्वना दी। इस मौके पर उन्होंने कहा कि बिहार सरकार दारू और बालू माफिया एवं अपराधियों को संरक्षण दे रही है। यहां एक पत्रकार वार्ता में विजय सिन्हा ने कहा कि यह सरकार दारू बालू एवं अपराधियों को हत्यारों को संरक्षण दे रही है। आ   read more