बिहार समाचार

दिखाया गया है 7,741 चीज़े में से 6,391-6,400 ।
बच्चों से भरा स्कूल वाहन दुर्घटनाग्रस्त, सभी बच्चे सुरक्षित
  • Post by Admin on May 16 2024

लखीसराय : चानन थाना अंतर्गत रामपुर गांव में लखीसराय से स्कूली बच्चों को लेकर आ रही माउंट लिट्रा जी स्कूल लखीसराय की चार पहिया ऑटो वाहन एक मोटर साइकिल को साइड देने के क्रम में दुर्घटना होने से बच गई। वाहन चालक ने अपना नाम लखीसराय हरिजन थाना निवासी विनोद कुमार बताया। इस घटना की सारी जानकारी देते हुए चालक ने बताया कि सामने से एक मोटरसाइकिल आ रही थी जिसे साइड देने के क्रम में   read more

मारपीट व शराब पीकर हंगामा करने के मामले में हुई गिरफ्तारी
  • Post by Admin on May 16 2024

लखीसराय : जिले के रामगढ़ चौक थाना की पुलिस ने अवैध शराब पीकर हंगामा करने की सूचना पर औरे गांव पहुंच कर एक व्यक्ति को गिरफ्तार करने में सफलता पाई है। गिरफ्तार हुआ नशेड़ी अशेश्वर दास का पुत्र कैलाश दास है। उसे थाना कांड संख्या 68/24 के तहत मामला दर्ज करते हुए न्यायिक हिरासत में जेल भेजा गया है। लखीसराय जिले के माणिकपुर थाना की पुलिस ने गुरूवार को अवैध शराब पीने को लेकर लक्ष्मीप   read more

दोनों शिफ्ट में एपीएचसी प्रतापपुर संचालित करने की ग्रामीणों ने की मांग
  • Post by Admin on May 16 2024

लखीसराय : जिले के बड़हिया प्रखंड के डुमरी पंचायत के प्रतापपुर गांव स्थित अतिरिक्त प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र में समुचित स्वास्थ्य सुविधा का घोर अभाव है। एन.एच. 80 के किनारे अवस्थित रहने के बाद भी यहां खासकर दुर्घटनाग्रस्त होने वाले मरीज के ईलाज की समुचित व्यवस्था नहीं रहने से खासी परेशानी होती है। ग्रामीण बताते हैं कि बढ़ी हुई आबादी के हिसाब से यहां स्वास्थ्य कर्मियों क   read more

40 लीटर महुआ चुलाई शराब संग बाईक सवार दो धंधेबाज गिरफ्तार
  • Post by Admin on May 16 2024

लखीसराय : उत्पाद टीम ने गुरूवार को अवैध शराब के मामले में 11 लोगों को गिरफ्तार कर न्यायालय भेजा है। इसकी जानकारी देते हुए उत्पाद दारोगा गुडडू कुमार ने बताया कि जिले के बन्नू बगीचा थाना क्षेत्र के दाढ़ीसीर से बाईक सवार दो लोगों को 40 लीटर महुआ चुलाई शराब के साथ रंगेहाथ गिरफ्तार किया गया है। जिनमें किउल थाना के सिंहचक बेलदरिया निवासी उपेन्द्र बिन्द का पुत्र धीरज कुमार चालक तथा इ   read more

नोडल शिक्षकों का जागरूकता कार्यशाला आयोजित
  • Post by Admin on May 16 2024

लखीसराय : जिला के 110 विद्यालय/महाविद्यालय एवं 10 निजी स्कूलों से कुल 240 शिक्षकों को किशोरवय शिक्षा/एचआईवी/एडस एवं भीबीडी जागरूकता कार्यक्रम का संचालन किया जाना है। इस कार्यशाला को आयोजित किए जाने हेतु कुल 06 खण्डों में दिनांक 16.05.2024, 18.05.20.24 एवं 20.05.2024 को पूर्वाह्न 10.00 बजे से अपराह्न 01.00 बजे तक एवं अपराह्न 02.00 बजे से अपराह्न 05.00 बजे तक करना सुनिश्चित किया गया है। इस हेतु प्रति विद्यालय/मह   read more

राजनीतिक चर्चा के बीच बघौर में मारपीट, मामला दर्ज
  • Post by Admin on May 15 2024

लखीसराय : जिले के हलसी थाना क्षेत्र के बघौर गांव में मंगलवार की देर शाम राजनीतिक चर्चा के दौरान दो पक्षों के बीच आपस में ही तू-तू-मैं-मैं हो गई। बातचीत से शुरू हुई बहस देखते ही देखते गाली-गलौज एवं मारपीट में बदल गया। जिसके बाद स्थानीय थाने में स्व. जवाहर महतो के पुत्र हरिशचन्द्र कुमार महतो द्वारा मारपीट किए जाने को लेकर मामला दर्ज करने को लिखित आवेदन दिया गया है। जिसमें गांव क   read more

अवैध शराब मामले में 11 गिरफ्तार
  • Post by Admin on May 15 2024

लखीसराय : उत्पाद टीम ने बुधवार को अवैध शराब के मामले में 11 गिरफ्तार किए गए लोगों को न्यायालय भेजा है। इनमें अवैध शराब कारोबारी तीन महिलाओं के अलावा दो लोगों को दोबारा पीने के मामले में तथा छह पीने वाले को पहली बार पकड़ाए। इस बाबत विस्तृत जानकारी साझा करते हुए उत्पाद दारोगा गुडडू कुमार ने बताया कि जिले के रामगढ़ चौक थाना अंतर्गत कामतानगर से पकड़ाई तीन महिला धंधेबाजों में   read more

गलती से ट्रेन में चढ़े दो बच्चों को आरपीएफ ने किया परिजनों को सुपुर्द
  • Post by Admin on May 14 2024

लखीसराय : मंगलवार को मिली सूचना के आधार पर किऊल स्टेशन गाड़ी संख्या 13401 अप के समय 08.12 बजे आगमन पर आरपीएफ किऊल के द्वारा इंजन से चौथे कोच से रो रहे दो बच्चे को उतारा गया। उन्हें बिना अभिभावक के पाए जाने पर आरपीएफ द्वारा अपने कब्जे में लेकर आरपीएफ थाना पर लाया गया। पूछताछ में बड़े बच्चे ने अपना नाम अनमोल कुमार - 8 वर्ष, पिता का नाम मानिक राम, मां का नाम सीमा देवी, ग्राम बहादुरपुर थाना   read more

विश्व साहित्य सम्मान से सम्मानित होंगे साहित्यकार डॉ.विजय विनीत
  • Post by Admin on May 14 2024

लखीसराय : जिले के वरिष्ठ साहित्यकार डॉ. विजय विनीत निर्दलीय प्रकाशन भोपाल के विश्व साहित्य सम्मान से सम्मानित होंगे। यह सम्मान आगामी 7 जुलाई 2024 को गांधी भवन भोपाल में दिया जाएगा। उल्लेखनीय है कि निर्दलीय प्रकाशन अपने 51 वें स्थापना दिवस समारोह पर आगामी 7 जुलाई को आभासी अंतरराष्ट्रीय साहित्य सम्मान, राष्ट्रीय शिखर सम्मान और विश्व साहित्य सम्मान से साहित्यकारों, शिक्षाव   read more

घोंघसा चेक पोस्ट से तीन पीने वाले गिरफ्तार
  • Post by Admin on May 14 2024

लखीसराय : शराबबंदी के समर्थन में स्थानीय उत्पाद विभाग की टीम द्वारा लगातार कार्यवाई की जा रही है। जिसके तहत मंगलवार को तीन पीने वाले को उत्पाद टीम ने गिरफ्तार कर न्यायालय भेजा है। इस संबंध में जानकारी साझा करते हुए उत्पाद दारोगा गुडडू कुमार ने बताया कि घोंघसा स्थित चेक पोस्ट से नशे की हालत में तीन लोग पकड़ाए हैं। जिनमें सिकन्दरा थाना के बाली निवासी डोमू मांझी का पुत्र क   read more