मुजफ्फरपुर : भाजपा के पूर्व जिला उपाध्यक्ष सह प्रदेश कार्यसमिति सदस्य राजेश कुमार रौशन का रविवार को निधन हो गया। उनके निधन पर भाजपा जिलाध्यक्ष रंजन कुमार ने दु:ख व्यक्त किया है। रविवार को मृत्यु उपरांत उनके पार्थिव शरीर को उनके पैतृक आवास पर जिला महामंत्री सचिन कुमार, धर्मेंद्र साहू, जिला उपाध्यक्ष विशेश्वर प्रसाद शंभु, उपेंद्र पासवान, जिला मंत्री धनंजय झा, जिला मीडिया प्रभारी आशीष श्रीवास्तव, मोर्चा अध्यक्ष विजय पांडे, विकास गुप्ता, मोर्चा प्रभारी संतोष साहेब सहित पार्टी कार्यकर्ताओं ने उन्हें भाजपा के झंडा से सम्मान देकर श्रद्धा सुमन अर्पित कर श्रद्धांजलि दिया।

जिलाध्यक्ष रंजन कुमार ने बताया कि संगठन के समर्पित कार्यकर्ता और पार्टी में विभिन्न दायित्वों पर रहते हुए संगठन को आगे बढ़ाने में हमेशा से आगे रहते थे। उनके निधन से मुजफ्फरपुर जिला भाजपा परिवार अत्यंत मर्माहत है। पार्टी में उनकी भरपाई नहीं की जा सकती है। उन्होंने कहा दुःख की इस घड़ी में उनके परिवार के प्रति अपनी गहरी संवेदना प्रकट करता हूँ। साथ ही भगवान से दिवंगत आत्मा की शांति और शोक संतप्त परिवार को धैर्य और साहस प्रदान करने की प्रार्थना करते हुए अपनी विनम्र श्रद्धांजलि अर्पित करता हूँ।

जिला मीडिया प्रभारी आशीष श्रीवास्तव ने बताया कि उनका स्वभाव बहुत ही सरल था। वो हमेशा संगठन, पार्टी और कार्यकर्ता की चिंता में लगे रहते थे। उनके कार्यकाल में किए गए कार्य स्मरणीय है। उनके निधन से भाजपा परिवार शोकाकुल है।

वहीं भाजपा के कई वरीय नेताओं और कार्यकर्ताओं ने भी अपनी शोक संवेदनाएं व्यक्त कीं। सभी ने उनके निधन को पार्टी की बड़ी क्षति बताया और उनके परिवार के प्रति अपनी गहरी संवेदनाएं व्यक्त कीं।

मौके पर श्रद्धांजलि देने वालों में जिला महामंत्री प्रभु कुशवाहा, उपाध्यक्ष अंकज कुमार, रानी सिंह, जिला मंत्री नचिकेता पांडेय, सत्यप्रकाश भारद्वाज, राजीव कुमार, महिला मोर्चा अध्यक्ष राशि खत्री, युवा मोर्चा अध्यक्ष भारत रत्न यादव सहित फेकू राम, समित शर्मा, कनक मणि, गीता कुमारी आदि ने शोक व्यक्त किया।