बिहार समाचार
- Post by Admin on Mar 20 2024
पटना : जन अधिकार पार्टी (लो.) के अध्यक्ष पप्पू यादव ने अपनी पार्टी का कॉंग्रेस के साथ विलय करने का ऐलान किया है। पप्पू यादव ने इस बड़े घोषणा के माध्यम से लोकसभा चुनाव में भाग लेने का भी ऐलान किया है। इस संबंध में पार्टी के उच्च स्तरीय कार्यकारी सदस्यों की बैठक में यह निर्णय लिया गया। आपको बता दें कि कल पप्पू यादव उर्फ़ राजेश रंजन की राजद सुप्रीमों के साथ बैठक हुई थी जिसके बाद से य read more
- Post by Admin on Mar 20 2024
बक्सर : लोकसभा चुनाव के नजदीक आते ही ईडी ने भी ताबड़तोड़ छापामारी शुरू कर दी है। इसी कड़ी में ईडी ने बक्सर जिले के अंतर्गत ब्रह्मपुर विधानसभा क्षेत्र से राष्ट्रीय जनता दल के विधायक शंभू नाथ सिंह यादव और उनसे जुड़े लोगों के ठिकाने पर ताबड़तोड़ छापामारी की। सूचना केे अनुसार बक्सर जिले के सदर, सिमरी, ब्रह्मपुर और चक्की प्रखंड क्षेत्र में विधायक से जुड़े कम से कम सात ठिकानों read more
- Post by Admin on Mar 19 2024
लखीसराय : किसी भी तरह की प्राकृतिक आपदाओं से बचाव हेतु आमजन की जागरूकता को लेकर जिला प्रशासन लगातार सक्रिय है। कार्यशाला तथा नुक्कड़ नाटक के माध्यम से लोगों को जागरूक करने का निरंतर प्रयास किया जा रहा है। इसी क्रम में मंगलवार को भी विभिन्न प्रखंडों में नुक्कड़ नाटक आयोजित कर लोगों को जागरूक किया गया। जिला जन सम्पर्क कार्यालय लखीसराय एवं आपदा प्रबंधन विभाग, पटना के स read more
- Post by Admin on Mar 19 2024
पटना : राष्ट्रीय प्रमाणित नर्स दिवस के अवसर पर पर्यावरण भारती द्वारा राजधानी पटना के राजेन्द्र नगर इलाके में वृक्षारोपण कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस दौरान पर्यावरण भारती के संस्थापक राम बिलास शांडिल्य ने प्रकृति से खिलवाड़ के परिणामों पर विस्तृत चर्चा करते हुए वृक्षारोपण कार्य करने पर बल दिया। राम बिलास शांडिल्य ने बताया कि पर्यावरण संरक्षण हेतु धरती पर 33 % जंगल read more
- Post by Admin on Mar 19 2024
लखीसराय : उत्पाद टीम ने मंगलवार को शराबबंदी के समर्थन में कार्यवाही करते हुए जंगली ईलाके में छापेमारी अभियान चलाया। मद्य निषेध टीम लखीसराय के द्वारा ड्रोन के सहयोग से जिले के चानन थाना अंतर्गत गोबरदाहा कोड़ासी में छापामारी किया गया। जहां करीब 4500 किलोग्राम जावा महुआ बरामद करते हुए विनष्ट किया गया। मौके पर संचालित दो अवैध शराब भट्टी भी टीम ने ध्वस्त कर दी। read more
- Post by Admin on Mar 19 2024
लखीसराय : जिले के रामगढ़ चौक थाना की पुलिस ने मंगलवार को प्रखंड के टाॅप टेन में शामिल पांच अपराधियों के घर पर जाकर इश्तेहार चिपकाया गया। ये सभी अपराधी हत्या के मामले में नामजद अभियुक्त है। पुलिस ने इनके घर ढ़ोल नगाड़ा, बैंड-बाजा के साथ पहुंचकर इश्तेहार चिपकाया। सभी अपराधी को कोर्ट में या फिर थाना में अविलंब आत्मसमर्पण करने को कहा गया अन्यथा उनके घरों के कुर्की की कार्यवाही की read more
- Post by Admin on Mar 19 2024
लखीसराय : उत्पाद टीम ने मंगलवार को दो धंधेबाज एवं चार पीने वाले को अवैध शराब के मामले में गिरफ्तार किया है। इसकी जानकारी देते हुए उत्पाद दारोगा गुडडू कुमार ने बताया कि जिले के हलसी थाना क्षेत्र के वार्ड 6 हलसी से 5 लीटर अवैध देशी महुआ चुलाई शराब के साथ महेन्द्र चौधरी की पत्नी अनीता देवी को गिरफ्तार किया गया है। वहीं, जिले के किउल थाना क्षेत्र के जलप्पा स्थान से रामतली कोड़ासी read more
- Post by Admin on Mar 17 2024
पटना : प्रथम महिला अंतरिक्ष यात्री एवं भारत में जन्मी कल्पना चावला के जन्मदिवस पर पर्यावरण भारती द्वारा पौधारोपण कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस दौरान पर्यावरण भारती के संस्थापक राम बिलास शान्डिल्य ने कहा कि वृक्षों की अंधाधुंध कटाई के कारण संसार के मानव ग्लोबल वार्मिंग से परेशान हैं। असाध्य रोगों ने मानव जीवन को संकट में डाल दिया है। इससे बचाव का एक ही उपाय है वृक्षा read more
- Post by Admin on Mar 17 2024
मुजफ्फरपुर : जिले के एक निजी होटल के सभागार में मुजफ्फरपुर एजुकेशन समिट का आयोजन किया गया। बिहार गुरु के राष्ट्रीय अध्यक्ष अविनाश तिरंगा उर्फ ऑक्सीजन बाबा, पंडित कमलापति त्रिपाठी, डॉ. संगीता शाही, डॉ. नवल किशोर चौधरी, मुकेश त्रिपाठी, सुधीर कुमार सिंह ने सामूहिक रूप से दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम की शुरूआत की । इस समारोह का मुख्य उद्देश्य शिक्षा के क्षेत्र को सुदृढ़ करना थ read more
- Post by Admin on Mar 17 2024
लखीसराय : एसआईटी टीम को बड़ी कामयाबी मिली है। बीते 14 मार्च को तेतरहट थाना क्षेत्र के शरमा गांव के समीप अवैध खनन को लेकर छापेमारी के दौरान खनन विभाग की टीम पर पथराव मामले में कार्यवाई करते हुए शरमा गांव के दो लोगों को गिरफ्तार किया गया है। गिरफ्तार लोगों में रमण सिंह और मनीष सिंह शामिल है। गिरफ्तार दोनों अपराधी पर आधा दर्जन से अधिक मामले पूर्व से दर्ज हैं। जिसे लेकर प्रे read more