लंगट सिंह महाविद्यालय में चंदेश्वर प्रसाद सिंह और शारदा सिन्हा को दी गई श्रद्धांजलि
- Post By Admin on Nov 27 2024

मुजफ्फरपुर : लंगट सिंह महाविद्यालय में कर्मचारी चंदेश्वर प्रसाद सिंह के असामयिक निधन पर एक शोक सभा का आयोजन किया गया। सभा में उपस्थित वक्ताओं ने स्वर्गीय चंदेश्वर प्रसाद सिंह के व्यक्तित्व और कृतित्व को याद करते हुए उन्हें एक ईमानदार और समर्पित कर्मचारी बताया। प्राचार्य प्रो. ओमप्रकाश राय ने कहा कि स्वर्गीय सिंह ने लंबे समय तक बॉटनी विभाग में अपनी सेवाएं दीं और अपने कर्तव्यनिष्ठा से सभी का दिल जीता।
शोक सभा में प्रसिद्ध लोक गायिका शारदा सिन्हा को भी श्रद्धांजलि अर्पित की गई। प्राचार्य ने कहा कि शारदा सिन्हा के निधन से बिहार की लोक संस्कृति को अपूरणीय क्षति हुई है। उन्होंने अपने मधुर गीतों के माध्यम से न केवल बिहार बल्कि पूरे देश में लोक संस्कृति को पहचान दिलाई। उनकी आवाज बिहार की आत्मा थी। जिसने राज्य की संस्कृति को अंतरराष्ट्रीय स्तर पर प्रसिद्ध किया।
सभा में दिवंगत आत्माओं की स्मृति में दो मिनट का मौन रखा गया। श्रद्धांजलि देने वालों में प्रो. गोपालजी, प्रो. एनएन मिश्रा, प्रो. एसआर चतुर्वेदी, डॉ. दीपिका सिंह, डॉ. नवीन कुमार, डॉ. इम्तियाज, गुरु प्रसाद कश्यप, वैद्यनाथ सिंह और अन्य कर्मचारी एवं शिक्षक उपस्थित रहे। इस अवसर पर वक्ताओं ने दिवंगत आत्माओं के प्रति अपनी संवेदनाएं प्रकट करते हुए कहा कि उनकी अनुपस्थिति को भुला पाना मुश्किल होगा। सभा में सभी ने शोक संतप्त परिवार के प्रति अपनी सहानुभूति व्यक्त की।