बिहार समाचार

दिखाया गया है 8,098 चीज़े में से 5,501-5,510 ।
मुजफ्फरपुर स्टेशन पर लापरवाही जारी, शॉर्टकट के चक्कर में जान जोखिम में डाल कर पटरी पार कर रहे यात्री
  • Post by Admin on Sep 12 2024

मुजफ्फरपुर : रेलवे स्टेशन पर सुरक्षा नियमों की अनदेखी करते हुए लोग अपनी जान को जोखिम में डालकर पटरी पार कर रहे हैं। स्टेशन के प्लेटफार्म 2 से प्लेटफार्म 1 पर आने के लिए सीढ़ियों की सुविधा होने के बावजूद लोग शॉर्टकट अपनाते हुए रेलवे ट्रैक से गुजरते नजर आ रहे हैं। खास बात यह है कि इस खतरनाक प्रक्रिया में बच्चे, बुजुर्ग और महिलाएं भी शामिल हैं, जो भारी-भरकम सामान के साथ लापरवाह   read more

मुजफ्फरपुर स्टेशन परिसर में आवारा कुत्तों का आतंक, यात्रियों में खौफ
  • Post by Admin on Sep 12 2024

मुजफ्फरपुर : रेलवे जंक्शन परिसर में पूछताछ काउंटर के समीप आवारा कुत्तों की बढ़ती संख्या यात्रियों के लिए परेशानी का सबब बनती जा रही है। यात्रियों का कहना है कि कुत्तों के आक्रामक व्यवहार से वे लगातार डर के साए में रहते हैं, विशेष रूप से रात के समय स्थिति और भी गंभीर हो जाती है। स्टेशन परिसर में आने-जाने वाले लोग कुत्तों के काटने की संभावना से डरे हुए हैं। कई यात्रियों न   read more

सदर अस्पताल के जनरल वार्ड में गर्मी से बेहाल मरीज, निजी पंखे लगाने को मजबूर
  • Post by Admin on Sep 12 2024

मुजफ्फरपुर : सदर अस्पताल के जनरल वार्ड में मरीजों की स्थिति बेहद दयनीय हो गई है। भीषण गर्मी के कारण वार्ड के अंदर का वातावरण असहनीय हो चुका है, और मरीज अस्पताल प्रशासन की लापरवाही के चलते अपने घरों से टेबल फैन और स्टैंड फैन लेकर आने को मजबूर हैं। अस्पताल में पंखे की व्यवस्था पर्याप्त न होने के कारण मरीजों और उनके परिजनों को निजी पंखों का सहारा लेना पड़ रहा है। अस्पताल म   read more

मुजफ्फरपुर सदर अस्पताल ओपीडी में टूटी कुर्सियों से मरीजों को परेशानी, प्रशासन बेखबर
  • Post by Admin on Sep 12 2024

मुजफ्फरपुर : सदर अस्पताल के ओपीडी में मरीजों के बैठने के लिए लगाई गई कुर्सियां टूटी पड़ी हैं, जिससे मरीजों को काफी असुविधा हो रही है। बुजुर्ग महिला और पुरुष समेत सभी मरीजों को घंटों लाइन में खड़े रहकर डॉक्टर का इंतजार करना पड़ता है। अस्पताल प्रशासन की इस लापरवाही के कारण मरीजों में रोष व्याप्त है, लेकिन प्रशासनिक अधिकारियों की ओर से कोई ध्यान नहीं दिया जा रहा है। मरीज   read more

रेलवे में सुधार की मांग को लेकर एआईडीवाईओ का प्रतिवाद मार्च, केंद्रीय रेल मंत्री को सौंपा ज्ञापन
  • Post by Admin on Sep 12 2024

मुजफ्फरपुर : गुरुवार को एआईडीवाईओ की मुजफ्फरपुर जिला कमिटी के बैनर तले रेलवे में सुधार की विभिन्न मांगों को लेकर एक विरोध मार्च आयोजित किया गया। यह मार्च मोतीझील से शुरू होकर मुजफ्फरपुर रेलवे स्टेशन तक पहुंचा, जहां प्रदर्शनकारियों ने केंद्रीय रेल मंत्री को संबोधित ज्ञापन स्टेशन मास्टर को सौंपा। इस ज्ञापन में रेलवे में खाली पड़े पदों को युद्ध स्तर पर भरने, मेल एक्सप्र   read more

पवन सिंह का जन सुराज से जुड़ना तय, आनंद मिश्रा से मुलाकात ने बढ़ाई सियासी हलचल
  • Post by Admin on Sep 12 2024

भोजपुरी फिल्म इंडस्ट्री के सुपरस्टार और 'पावरस्टार' के नाम से मशहूर पवन सिंह ने हाल ही में आईपीएस से नेता बने आनंद मिश्रा से मुलाकात की। इस मुलाकात के बाद राजनीतिक गलियारों में खासी हलचल मच गई है। गौरतलब है कि 2024 के लोकसभा चुनाव में दोनों ने निर्दलीय उम्मीदवार के तौर पर अपनी किस्मत आजमाई थी, लेकिन हार का सामना करना पड़ा था। दोनों ही नेता बीजेपी से टिकट मिलने की उम्मीद लगाए बैठे थ   read more

बिहार के इन जिलों में आने वाले दिनों में होगी झमाझम बारिश
  • Post by Admin on Sep 12 2024

पटना : मौसम विभाग के अननुसार बंगाल की खाड़ी में निम्न दाब का क्षेत्र बना हुआ है I बिहार में एक बार फिर बारिश की रफ्तार जोर पकड़ सकती है I इसके प्रभाव से बिहार में फिर अच्छी बारिश होने की संभावना है I मौसम विभाग ने आज फिर बिहार के 18 जिलों में बारिश और आकाशीय बिजली को लेकर यलो अलर्ट जारी किया है I आगामी 13 सितंबर को कैमूर, रोहतास, औरंगाबाद, गया, नवादा, जमुई, बांका और किशनगंज में भारी   read more

जमीन सर्वे मामले में प्रशांत किशोर की भविष्यवाणी सत्य की ओर कर रही है इशारा
  • Post by Admin on Sep 10 2024

पटना : जन सुराज के सूत्रधार प्रशांत किशोर की जमीन सर्वे को लेकर की गई भविष्यवाणी सच होती नजर आ रही है। बिहार में जमीन सर्वे के कारण व्यापक असंतोष और गुस्सा उभरता दिख रहा है। इन हालातों को देखते हुए अब चर्चा हो रही है कि बिहार सरकार जल्द ही इस सर्वे को टालने पर विचार कर सकती है। मीडिया में भी इस विषय पर बहस चल रही है। प्रशांत किशोर ने पहले ही इस सर्वे के क्रियान्वयन पर सवाल   read more

निजी कोचिंग में 10वीं के छात्र की फायरिंग से छात्रा घायल, जांच में जुटी पुलिस
  • Post by Admin on Sep 10 2024

मुजफ्फरपुर : जिले के सकरा थाना क्षेत्र स्थित सुस्ता चौक पुरानी सब्जी मंडी के पास एक निजी कोचिंग संस्थान में मंगलवार एक सनसनीखेज घटना घटी। 10वीं कक्षा के एक छात्र ने कोचिंग में फायरिंग कर दी, जिसमें एक छात्रा घायल हो गई। बताया जा रहा है कि छात्र अपने बैग में लोडेड बंदूक लेकर आया था और कोचिंग की छुट्टी के बाद मजाक-मजाक में गोली चला दी, जिससे छात्रा के कमर में गोली लग गई और वह मौक   read more

पुरुषोत्तमपुर गांव में सियार का आतंक खत्म, ग्रामीणों ने मार गिराया
  • Post by Admin on Sep 10 2024

मुजफ्फरपुर : एक हफ्ते से सियार के आतंक से दहशत में जी रहे ग्रामीणों ने आखिरकार राहत की सांस ली है। जिले के कुढ़नी प्रखंड के पुरुषोत्तमपुर गांव में ग्रामीणों ने मंगलवार सुबह करीब 6:30 बजे एक सियार को मार गिराया। जानकारी के अनुसार, सुबह कुछ ग्रामीण शौच के लिए गए थे, तभी अचानक सियार ने उन पर हमला कर दिया। ग्रामीणों ने तत्परता दिखाते हुए लाठी-डंडे और भाले से सियार की घेराबंदी कर द   read more