बिहार समाचार

दिखाया गया है 6,547 चीज़े में से 4,181-4,190 ।
गांधी का सभ्यता: विमर्श विषय पर व्याख्यान आयोजित
  • Post by Admin on Aug 28 2024

मुजफ्फरपुर : लंगट सिंह कॉलेज के दर्शनशास्त्र विभाग द्वारा अखिल भारतीय दर्शन परिषद द्वारा प्रायोजित "गांधी का सभ्यता: विमर्श" विषय पर एक व्याख्यान आयोजित किया गया। इस कार्यक्रम की अध्यक्षता करते हुए प्राचार्य प्रोफेसर ओमप्रकाश राय ने गांधीजी के जीवनकाल में साझा किए गए महत्वपूर्ण विचारों पर प्रकाश डाला। उन्होंने कहा कि गांधीजी ने सभ्यता का एक अलग दृष्टिकोण प्रस्त   read more

बिहार में बढ़ते अपराध पर राजद का धरना, प्रदेश प्रवक्ता ने नीतीश कुमार पर लगाए गंभीर आरोप
  • Post by Admin on Aug 28 2024

वैशाली : हाजीपुर शहर के गांधी चौक पर बिहार में बढ़ते अपराधों, हत्याओं और बलात्कार की घटनाओं के खिलाफ राजद और महागठबंधन के नेताओं ने एकदिवसीय धरना आयोजित किया। धरना सभा को संबोधित करते हुए राजद के प्रदेश प्रवक्ता चितरंजन गगन ने बिहार की कानून व्यवस्था को लेकर गंभीर आरोप लगाए। उन्होंने कहा कि बिहार की जनता हत्या, लूट और बलात्कार की घटनाओं से त्रस्त है, जबकि भाजपा के मंत्री   read more

मुजफ्फरपुर नगर निगम में भ्रष्टाचार और स्मार्ट सिटी विकास की धीमी गति पर लगेगा विराम, नए नगर आयुक्त से उम्मीदें बढ़ी
  • Post by Admin on Aug 28 2024

मुजफ्फरपुर : शहर में नगर निगम के बढ़ते भ्रष्टाचार और स्मार्ट सिटी परियोजना के धीमे विकास ने नागरिकों का जीवन मुश्किल कर दिया था। कई बार स्थानीय निवासियों और समाजसेवियों ने इस मुद्दे को उठाया, लेकिन स्थिति में सुधार नहीं हुआ। सुदामा न्यूज़ ने भी शहर की गंभीर समस्याओं को लगातार उजागर किया, जिससे जनता में कार्य न होने के कारण असंतोष और बढ़ गया था। समाजसेवी सावन पांडेय न   read more

इनरव्हील क्लब मुजफ्फरपुर द्वारा गुड टच-बैड टच पर जागरूकता कार्यक्रम आयोजित
  • Post by Admin on Aug 28 2024

मुजफ्फरपुर : बुधवार को इनरव्हील क्लब मुजफ्फरपुर द्वारा उक्तक्रमित मध्य विद्यालय, भगवानपुर मुशहरी में बच्चियों को 'गुड टच' और 'बैड टच' के बारे में जागरूक करने के लिए एक महत्वपूर्ण कार्यक्रम का आयोजन किया। यह पहल आजकल की घटनाओं को देखते हुए अत्यंत आवश्यक मानी गई, जिसमें बच्चों की सुरक्षा और समझ विकसित करने पर विशेष ध्यान दिया गया। कार्यक्रम के दौरान ऑडियो और वीडि   read more

पेपर लीक पर प्रशांत किशोर का हमला, शिक्षा मंत्री ही माफिया हों तो कैसे रुकेगा पेपर लीक
  • Post by Admin on Aug 28 2024

पटना : जन सुराज के प्रमुख प्रशांत किशोर ने पेपर लीक की घटनाओं पर सरकार को घेरते हुए तीखा बयान दिया। उन्होंने कहा कि पिछले कुछ वर्षों में सभी परीक्षा पेपर में धांधली की खबरें आ चुकी हैं, और इसलिए पेपर लीक होना अब कोई नई बात नहीं है। उनकी राय में, सरकार की जिम्मेदारी है कि वह पूरी पारदर्शिता के साथ एक भी पेपर कराए, तभी यह मुद्दा समाधान की ओर बढ़ेगा। प्रशांत किशोर ने सवाल उठा   read more

मुजफ्फरपुर में नया एसएसपी कार्यालय तैयार, जल्द होगा शिफ्टिंग का काम
  • Post by Admin on Aug 27 2024

मुजफ्फरपुर : शहर में प्रशासनिक कार्यों को और भी सुगम बनाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम उठाया गया है। मोतीझील फ्लाईओवर के बगल में नव निर्मित एसएसपी कार्यालय तैयार हो गया है। शहर के बीचों-बीच स्थित इस नए कार्यालय के निर्माण के बाद अब पुराने एसएसपी कार्यालय को यहां शिफ्ट करने की प्रक्रिया जल्द ही शुरू की जाएगी। नए एसएसपी कार्यालय का निर्माण शहर के महत्वपूर्ण इलाके मे   read more

ज्ञान गंगा पब्लिक स्कूल और राय कॉलेज ऑफ एजुकेशन में धूमधाम से मनाया गया श्री कृष्ण जन्माष्टमी महोत्सव
  • Post by Admin on Aug 27 2024

मुजफ्फरपुर : ज्ञान गंगा पब्लिक स्कूल और राय कॉलेज ऑफ एजुकेशन के प्रांगण में श्री कृष्ण जन्माष्टमी महोत्सव का भव्य आयोजन किया गया। इस पावन अवसर पर स्कूल के छात्र-छात्राओं ने मटकी फोड़ने का कार्यक्रम प्रस्तुत किया, जिसमें विक्रांत, रजत, अभिनय, उज्जवल, आयुष, अंशुमन, मलयामणि, प्रकाश, उत्कर्ष, आदर्श, कृष्णा और अन्य छात्रों ने बढ़-चढ़कर भाग लिया। वहीं, छात्राओं में विशाखा, निधि, श   read more

लर्निंग प्लान और लर्निंग आउटकम पर आयोजित हुई 5 दिवसीय कार्यशाला
  • Post by Admin on Aug 27 2024

मुजफ्फरपुर : जिला शिक्षा एवं प्रशिक्षण संस्थान, रामबाग में अधिगम योजना निर्माण एवं अधिगम प्रतिफल (लर्निंग आउटकम) पर केंद्रित 5 दिवसीय कार्यशाला का आयोजन किया गया। इस कार्यशाला का उद्देश्य डी.एल.एड. द्वितीय वर्ष के प्रशिक्षुओं को उनके पाठ्यक्रम में सम्मिलित अधिगम योजना के निर्माण में कुशलता विकसित करना और अधिगम प्रतिफल की अवधारणा से उन्हें परिचित कराना था। ताकि प्रशिक   read more

भारतीय आम पब्लिक मोर्चा द्वारा कोइली ग्राम में श्री कृष्ण जन्माष्टमी महोत्सव का आयोजन
  • Post by Admin on Aug 27 2024

सीतामढ़ी : नानपुर प्रखंड के कोइली ग्राम पंचायत में भारतीय आम पब्लिक मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष मनीष कुमार के नेतृत्व में श्री कृष्ण जन्माष्टमी के अवसर पर मटकी फोड़ और मेले का आयोजन किया गया। यह आयोजन ग्राम के महारानी स्थान के फील्ड में मोर्चा के सदस्यों और ग्रामीणों के सहयोग से हुआ। कार्यक्रम का उद्घाटन मनीष कुमार ने फीता काटकर किया। उन्होंने मटकी फोड़ कार्यक्रम   read more

अनुसूचित जाति आरक्षण में वर्गीकरण मामलें में जीतन राम मांझी का पुतला दहन
  • Post by Admin on Aug 27 2024

सीतामढ़ी : जिले के नानपुर प्रखंड के कोइली स्थित राम जानकी मठ के प्रांगण में भारतीय आम पब्लिक मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष मनीष कुमार के नेतृत्व में अनुसूचित जाति आरक्षण में वर्गीकरण और उप-वर्गीकरण के समर्थन में गया के सांसद और पूर्व मुख्यमंत्री जीतन राम मांझी के खिलाफ आक्रोश प्रदर्शन किया गया। इस दौरान उनका पुतला भी दहन किया गया। मनीष कुमार ने पूर्व मुख्यमंत्री जीत   read more