बिहार समाचार

दिखाया गया है 6,598 चीज़े में से 3,901-3,910 ।
शिक्षा में सुधार के लिए जिला पदाधिकारी सुब्रत कुमार सेन का विद्यालय निरीक्षण और समीक्षा
  • Post by Admin on Sep 19 2024

मुजफ्फरपुर : शिक्षा में गुणात्मक सुधार लाने के उद्देश्य से जिला पदाधिकारी सुब्रत कुमार सेन द्वारा नियमित रूप से विद्यालयों की जांच की जा रही है। इसी क्रम में जिलाधिकारी ने मुशहरी प्रखंड स्थित राजकीय प्राथमिक विद्यालय प्रहलादपुर, राजकीय उत्क्रमित उच्च माध्यमिक विद्यालय प्रहलादपुर, और राजकीय मध्य विद्यालय प्रहलादपुर का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान जिलाधिका   read more

बिहार टारगेटबॉल कैंप 19 सितंबर से शुरू
  • Post by Admin on Sep 19 2024

मुजफ्फरपुर : 16 से 19 अक्टूबर को तिरहुत शारीरिक शिक्षण महाविद्यालय में आयोजित होने वाली 11वीं जूनियर नेशनल एवं तृतीय मिक्स नेशनल टारगेटबॉल चैंपियनशिप के लिए बिहार की बालक और बालिका टीम का कैंप 19 सितंबर से एलएस कॉलेज, मुजफ्फरपुर में शाम 4 बजे से शुरू होगा। बिहार टारगेटबॉल संघ के महासचिव दिलमोहन झा ने जानकारी दी कि पूर्व में हुए चयन ट्रायल के आधार पर बिहार की बालक एवं बालिका टी   read more

जिला निर्वाचन पदाधिकारी की अध्यक्षता में राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों संग बैठक
  • Post by Admin on Sep 19 2024

मुजफ्फरपुर : जिला निर्वाचन पदाधिकारी सह जिलाधिकारी सुब्रत कुमार सेन की अध्यक्षता में समाहरणालय सभागार में मान्यता प्राप्त राजनीतिक दलों के अधिकृत प्रतिनिधियों के साथ एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। इस बैठक का उद्देश्य निर्वाचन आयोग के दिशानिर्देशों के अनुसार मतदान केंद्रों के युक्तिकरण और नये प्रस्तावित मतदान केंद्रों से राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों को अवगत करा   read more

शांति सुमन की जन्मजयंती के अवसर पर वेबिनार का आयोजन
  • Post by Admin on Sep 19 2024

मुजफ्फरपुर : हिन्दी की सुप्रसिद्ध कवयित्री शांति सुमन की जन्मजयंती के अवसर पर थिंक बिहार रिसर्च फाउंडेशन के तत्वावधान में एक वेबिनार का आयोजन किया गया, जिसमें देशभर से 100 से अधिक साहित्यप्रेमी जुड़े। वेबिनार में जिले के प्राध्यापक और साहित्यकारों ने शांति सुमन की रचनाओं पर गहन चर्चा की, विशेषकर उनकी रचनाओं में बिहार की पृष्ठभूमि पर आधारित तत्वों पर प्रकाश डाला गया। क   read more

आदिवासी समाज और भारतीय ज्ञान परंपरा पर एक दिवसीय व्याख्यान आयोजित
  • Post by Admin on Sep 19 2024

मुजफ्फरपुर : लंगट सिंह महाविद्यालय के स्नातकोत्तर इतिहास विभाग द्वारा आयोजित एक दिवसीय व्याख्यान में काशी हिंदू विश्वविद्यालय की प्रो. अनुराधा सिंह ने "आदिवासी समाज और भारतीय ज्ञान परंपरा" पर अपने विचार साझा किए। उन्होंने कहा कि आदिवासी समाज न केवल हमारे पूर्वज हैं, बल्कि भारतीय ज्ञान परंपरा के सच्चे वाहक भी हैं। उनके इतिहास और संस्कृति को उचित सम्मान और सहिष्णुता क   read more

पर्यावरण और बाल शिक्षा पर जागरूकता कार्यक्रम आयोजित 
  • Post by Admin on Sep 19 2024

मुजफ्फरपुर : बुधवार को सामाजिक-सांस्कृतिक संस्था जनप्रिय भागलपुर और सरला श्रीवास सामाजिक सांस्कृतिक शोध संस्थान मुजफ्फरपुर ने मिलकर परबत्ती काली स्थान प्रांगण, भागलपुर में एक जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया। इस कार्यक्रम का उद्देश्य पर्यावरण और बाल शिक्षा पर लोगों को जागरूक करना था। जनप्रिय के निदेशक गौतम कुमार ने कहा कि वर्तमान में पर्यावरण का अत्यधिक दोहन हो   read more

उन्नत नस्ल बकरी पालन प्रशिक्षण के लिए 33 किसान रांची के लिए रवाना
  • Post by Admin on Sep 19 2024

लखीसराय : उन्नत नस्ल की बकरी पालन विधि को समझने और उसे अपनाने के उद्देश्य से लखीसराय के 33 बकरीपालक किसान बुधवार को कांके, रांची के लिए रवाना हुए। ये किसान आत्मा (कृषि प्रौद्योगिकी प्रबंध अभिकरण) द्वारा आयोजित तीन दिवसीय प्रशिक्षण में शामिल होंगे, जो बिरसा कृषि विश्वविद्यालय, कांके स्थित कॉलेज ऑफ वेटनरी साइंस एंड एनिमल हास्बेंडरी में आयोजित किया जा रहा है। जिला कृषि पदा   read more

स्मार्ट मीटर के खिलाफ विशाल जन जागरण कारवां आयोजित
  • Post by Admin on Sep 19 2024

मुजफ्फरपुर : भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी और बिहार प्रदेश कांग्रेस कमेटी ने मिलकर प्रीपेड मीटर के खिलाफ एक विशाल जन जागरण कारवां आयोजित किया। इस कारवां में 70 से अधिक नुक्कड़ सभाओं के माध्यम से 30,000 लोगों को प्रीपेड मीटर के नकारात्मक प्रभावों से अवगत कराया गया। पटना जिला परिषद भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी के सचिव कामरेड विश्वजीत कुमार ने सभा को संबोधित करते हुए कहा कि बिहार जै   read more

20 हेल्थ एंड वेलनेस सेंटर के एनक्यूएएस प्रमाणीकरण के लिए प्रशिक्षण कार्यशाला आयोजित
  • Post by Admin on Sep 19 2024

लखीसराय : सदर अस्पताल लखीसराय में 20 हेल्थ एंड वेलनेस सेंटर-सह-स्वास्थ्य उपकेन्द्रों के एनक्यूएएस (राष्ट्रीय गुणवत्ता आश्वासन मानक) प्रमाणीकरण के लिए एक विशेष प्रशिक्षण कार्यशाला का आयोजन किया गया। इस कार्यशाला की अध्यक्षता प्रभारी सिविल सर्जन सह सचिव, सदर अस्पताल लखीसराय द्वारा की गई, जबकि संचालन जिला कार्यक्रम प्रबंधक और जिला योजना समन्वयक ने किया।  तकनीकी सहयो   read more

पितृ पक्ष के अवसर पर पर्यावरण भारती द्वारा वृक्षारोपण अभियान
  • Post by Admin on Sep 19 2024

लखीसराय : पर्यावरण संरक्षण के महत्व को ध्यान में रखते हुए पर्यावरण भारती ने पितृ पक्ष के अवसर पर वृक्षारोपण अभियान का आयोजन किया। इस अभियान के तहत अमरूद, कटहल, नींबू और फूलों के कुल 11 पौधे लगाए गए। पितृ पक्ष, जो 18 सितंबर 2024 से प्रारंभ हुआ, श्राद्ध कर्म का विशेष समय होता है, और इसी अवसर पर पर्यावरण प्रहरी अंकित कुमार के नेतृत्व में वृक्षारोपण किया गया। पर्यावरण भारती के संस्   read more