बिहार समाचार

दिखाया गया है 6,624 चीज़े में से 3,771-3,780 ।
जमुई मोड़ के पास बिना हेलमेट चलाने वालों की हुई जांच, जिला परिवहन कार्यालय में दिलाई गई शपथ
  • Post by Admin on Sep 27 2024

लखीसराय : दिनांक 26 सितंबर 2024 को जमुई मोड़ के समीप बिना हेलमेट बाइक चलाने वालों के खिलाफ विशेष अभियान चलाया गया। इस अभियान के तहत यातायात नियमों का उल्लंघन करते हुए पाए गए बाइकर्स की जांच की गई। जांच के बाद, जिला परिवहन कार्यालय में उन्हें भविष्य में मोटर वाहन अधिनियम (MV Act) के तहत सुरक्षित ढंग से वाहन चलाने और सभी ट्रैफिक नियमों का सख्ती से पालन करने की शपथ दिलाई गई। इस अभिया   read more

तेजस्वी पर टिकी सभी की उम्मीदें, सरकार बनना तय : भाई वीरेंद्र
  • Post by Admin on Sep 26 2024

लखीसराय : राष्ट्रीय जनता दल (राजद) के वरिष्ठ नेता और विधानसभा की लोक लेखा समिति के अध्यक्ष भाई वीरेंद्र ने कहा कि बिहार के युवाओं के लिए राजद के नेता तेजस्वी यादव आशा की किरण बनकर उभरे हैं। उन्होंने दावा किया कि बीते 17 महीनों में तेजस्वी यादव के नेतृत्व में सरकार ने साढ़े पांच लाख से अधिक बेरोजगारों को सरकारी नौकरी प्रदान की है। वीरेंद्र ने नीतीश कुमार की सरकार पर निशाना साधत   read more

28 सितंबर को लगेगा जॉब कैंप
  • Post by Admin on Sep 26 2024

लखीसराय : जिला नियोजनालय के तत्वावधान में आगामी 28 सितंबर को जिला नियोजनालय परिसर में जॉब कैंप का आयोजन किया जाएगा। यह कैंप सुबह 11:00 बजे से शुरू होगा।  जिला नियोजन पदाधिकारी शिखा राय ने बताया कि इंडियन इंडस्ट्री सोलुशन प्राइवेट लिमिटेड द्वारा इच्छुक अभ्यर्थियों को नौकरी का अवसर प्रदान किया जाएगा। इस जॉब कैंप में दसवीं से ग्रेजुएट तक की योग्यता रखने वाले 18 से 40 वर्ष आयु   read more

ऑनलाइन पैक्स सदस्यता अस्वीकृति पर किसानों का विरोध, डीएम से जांच और कैंप की मांग
  • Post by Admin on Sep 26 2024

लखीसराय : सूर्यगढ़ा प्रखंड अंतर्गत श्रीकिशुन पैक्स क्षेत्र के दर्जन भर किसानों ने डीएम मिथिलेश मिश्र से मुलाकात कर ऑनलाइन सदस्यता आवेदन को साजिश के तहत अस्वीकृत किए जाने के मामले में हस्तक्षेप की मांग की है। किसानों ने मतदाता सूची में नाम जोड़ने और हटाने में व्यापक अनियमितताओं की शिकायत करते हुए बार-बार जिला कार्यालय बुलाए जाने की परेशानी जताई है और मांग की है कि क्षेत्र   read more

युवा महोत्सव कार्यक्रम स्थगित, बाढ़ के कारण 27 एवं 28 सितंबर का आयोजन टला
  • Post by Admin on Sep 26 2024

लखीसराय : राष्ट्रीय युवा उत्सव 2025 के तहत 27 और 28 सितंबर को आयोजित होने वाला जिला स्तरीय युवा महोत्सव बाढ़ के चलते फिलहाल स्थगित कर दिया गया है। जिलाधिकारी मिथिलेश मिश्र के निर्देश पर कार्यक्रम स्थगन की जानकारी देते हुए कला एवं संस्कृति पदाधिकारी सह जिला खेल पदाधिकारी मृणाल रंजन ने बताया कि जल्द ही नए सिरे से महोत्सव की तारीख तय की जाएगी। हालांकि, कला संस्कृति विभाग और जि   read more

बाढ़ की विकट परिस्थिति में भी महिलाएं संस्थागत प्रसव के लिए पहुंच रही हैं प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र
  • Post by Admin on Sep 26 2024

लखीसराय : बिहार के कई जिले इस समय बाढ़ की गंभीर समस्या से जूझ रहे हैं। बाढ़ प्रभावित इलाकों में रहने वाले लोगों को कई तरह की चुनौतियों का सामना करना पड़ रहा है, विशेषकर वे लोग जो जिला या प्रखंड मुख्यालय से सुदूरवर्ती क्षेत्रों में बसे हैं। ऐसी ही एक मिसाल है लखीसराय जिले का पिपरिया इलाका, जो चारों ओर से बाढ़ के पानी से घिरा हुआ है। यहां के लोग कठिन हालातों के बावजूद प्राथमिक स्वास्   read more

अवैध शराब मामले में महिला सहित सात गिरफ्तार
  • Post by Admin on Sep 26 2024

लखीसराय : उत्पाद विभाग की टीम ने बुधवार शाम से गुरुवार तक विभिन्न जगहों पर गुप्त सूचना के आधार पर छापेमारी करते हुए एक महिला विदेशी शराब तस्कर और 6 शराबियों को गिरफ्तार किया है। इस कार्रवाई में 20.550 लीटर अवैध विदेशी शराब भी बरामद की गई है। उत्पाद विभाग के अवर निरीक्षक गुड्डू कुमार ने बताया कि किउल थाना क्षेत्र के वृंदावन गांव से स्वर्गीय दशरथ चौधरी की पत्नी, अवैध शराब कारो   read more

15 हजार हेक्टेयर में फसल क्षति का किया गया आकलन
  • Post by Admin on Sep 26 2024

लखीसराय : कृषि विभाग द्वारा जिले के चार प्रखंडों के बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों में हुए फसल क्षति का प्रारंभिक आकलन पूरा कर लिया गया है। जिला कृषि पदाधिकारी सुबोध कुमार सुधांशु ने बताया कि मुख्यमंत्री द्वारा बाढ़ ग्रस्त क्षेत्रों में फसल क्षति की रिपोर्ट मांगी गई है, जिसके लिए कृषि विभाग के अधिकारियों और कर्मियों की छुट्टियां अगली सूचना तक रद्द कर दी गई हैं। लखीसराय जिल   read more

करियर परामर्श सह कौशल विकास कार्यक्रम का आयोजन
  • Post by Admin on Sep 26 2024

लखीसराय : महिला एवं बाल विकास निगम, समाज कल्याण विभाग और यूनिसेफ के सहयोग से बाल रक्षा भारत (सेव द चिल्ड्रेन) द्वारा संचालित उड़ान परियोजना के अंतर्गत किशोर-किशोरियों के लिए करियर परामर्श सह कौशल विकास कार्यक्रम का आयोजन किया गया। यह कार्यक्रम महिला सशक्तिकरण कार्यालय भवन में आयोजित हुआ। कार्यक्रम का उद्घाटन महिला एवं बाल विकास निगम के जिला परियोजना प्रबंधक डॉक्टर मनोज   read more

अल्मोड़ा में लखीसराय के किसानों की पाठशाला
  • Post by Admin on Sep 26 2024

लखीसराय : जिले के सात प्रखंडों से चयनित 30 किसान इन दिनों अल्मोड़ा के पाठशाला में मोटे अनाज की उन्नत खेती की विधियों को सीख रहे हैं। यह प्रशिक्षण भारतीय कृषि अनुसंधान परिषद से संबद्ध विवेकानंद पर्वतीय कृषि अनुसंधान संस्थान, अल्मोड़ा, काठगोदाम में चल रहा है। किसानों को आधुनिक कृषि पद्धतियों, उन्नत यंत्रों और मोटे अनाज की खेती के बारे में जानकारी दी जा रही है। इस प्रशिक्षण की   read more