बिहार समाचार

दिखाया गया है 7,677 चीज़े में से 3,351-3,360 ।
मोतीपुर रेलवे परिसर में दैनिक रेल यात्री संघ का एक दिवसीय धरना आयोजित
  • Post by Admin on Dec 21 2024

मुजफ्फरपुर : ट्रेनों के ठहराव की मांग को लेकर शुक्रवार को दैनिक रेल यात्री संघ के तत्वावधान में मोतीपुर रेलवे परिसर में एक दिवसीय धरना आयोजित किया गया। धरना में बड़ी संख्या में स्थानीय नागरिकों ने भाग लिया और रेलवे से अपनी मांगों को पूरा करने का आह्वान किया।   धरने को संबोधित करते हुए तिरहुत स्नातक के निर्वाचित विधान पार्षद बंशीधर ब्रजवासी ने संघ की सभी मांगों को जाय   read more

परीक्षा परिणाम में गड़बड़ी पर छात्रों का विरोध प्रदर्शन 
  • Post by Admin on Dec 21 2024

लखीसराय : केएसएस महाविद्यालय में सीबीसीएस स्नातक सेमेस्टर 2 (सत्र 2023-27) के परीक्षा परिणाम घोषित होने के बाद छात्रों में भारी आक्रोश देखा गया। दर्जनों छात्रों के अंक पत्र में इंटरनल मार्क्स के कॉलम खाली रहने से कई विद्यार्थियों का बैक लग गया। इससे नाराज छात्रों ने अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद (अभाविप) के नेतृत्व में कॉलेज और विश्वविद्यालय प्रशासन के खिलाफ नारेबाजी की और पुत   read more

चेकिंग अभियान में सुरक्षा के लिहाज से की गई सघन तलाशी
  • Post by Admin on Dec 21 2024

मोतिहारी : जिले के मुफसिल थाना क्षेत्र में पुलिस ने सुरक्षा व्यवस्था को मजबूत करने और आपराधिक गतिविधियों पर नकेल कसने के लिए बीते शुक्रवार को एक व्यापक चेकिंग अभियान चलाया। पुलिस द्वारा यह अभियान मुफसिल थाना क्षेत्र में चलाया गया। जहां वाहनों की तलाशी ली गई। पुलिस अधिकारियों के अनुसार इस अभियान का उद्देश्य अपराधों की रोकथाम करना और शहर में सुरक्षा की स्थिति को बेहतर   read more

अपराध नियंत्रण हेतु विशेष अभियान जारी, 9 गिरफ्तार 
  • Post by Admin on Dec 21 2024

मोतिहारी : पूर्वी चम्पारण के पुलिस अधीक्षक के नेतृत्व में अपराध नियंत्रण के लिए जारी विशेष अभियान के तहत मुफसिल थाना क्षेत्र में पुलिस ने बड़ी कार्यवाही की है। बीते गुरुवार को हत्या, गृहभेदन और शराब मामलों में फरार अभियुक्तों समेत कुल 9 अपराधियों की गिरफ्तारी की गई। इनमें गैर जमानतीय वारंट के तहत 4 वारंटियों की भी गिरफ्तारी शामिल है। मुफसिल थाना क्षेत्र के हत्या कांड   read more

22 दिसंबर को विराट कुश्ती दंगल का होगा आयोजन 
  • Post by Admin on Dec 21 2024

लखीसराय : जिले के के.आर.के. मैदान में 22 दिसंबर, रविवार को एकदिवसीय विराट कुश्ती दंगल का आयोजन किया जाएगा। इस आयोजन का नेतृत्व बिहार कुश्ती चैंपियन चंद्रभान पहलवान करेंगे। प्रतियोगिता में देश-विदेश के कई पुरुष और महिला पहलवान हिस्सा लेंगे। इसके साथ ही समाज के प्रतिष्ठित जनप्रतिनिधि और अधिकारी मुख्य अतिथि के रूप में कार्यक्रम की शोभा बढ़ाएंगे। इस आयोजन में कोर कमिटी के   read more

मोतिहारी में कांग्रेस ने गृहमंत्री अमित शाह का किया पुतला दहन
  • Post by Admin on Dec 21 2024

मोतिहारी : पूर्वी चंपारण जिला कांग्रेस कमिटी के कार्यकर्ताओं ने भाजपा की नीतियों और गृहमंत्री अमित शाह के खिलाफ बीते शुक्रवार को जिला मुख्यालय मोतिहारी में जोरदार विरोध प्रदर्शन किया। कांग्रेस जिलाध्यक्ष इंजीनियर शशि भूषण राय उर्फ गप्पू राय के नेतृत्व में गांधी स्मारक मोतिहारी के मुख्य द्वार पर आयोजित इस कार्यक्रम में गृहमंत्री अमित शाह का पुतला दहन किया गया।    read more

संत गाडगे जी की पुण्यतिथि पर की गई श्रद्धांजलि अर्पित
  • Post by Admin on Dec 21 2024

मुजफ्फरपुर : अखिल भारतीय धोबी महासभा और संत गाडगे सेवा परिषद, मुजफ्फरपुर इकाई के संयुक्त तत्वावधान में बीते शुक्रवार को संत शिरोमणि संत गाडगे जी महाराज की 68वीं पुण्यतिथि समारोह का आयोजन संत गाडगे नगर, सिकंदरपुर धोबी घाट में हुआ। समारोह की अध्यक्षता संत गाडगे सेवा परिषद के विहार प्रदेश अध्यक्ष देवन रजक ने की। समारोह की शुरुआत नगर विधायक विजेन्द्र चौधरी और एमएलसी वंशी   read more

महाकुंभ को स्वच्छ बनाने के लिए शुरू हुआ थैला थाली दान अभियान
  • Post by Admin on Dec 21 2024

पटना : महाकुंभ 2025 को हरित, स्वच्छ और पवित्र बनाने के लिए राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ और पर्यावरण संरक्षण गतिविधि के नेतृत्व में 'कपड़े का एक थैला और स्टील की एक थाली' अभियान चलाया जा रहा है। पर्यावरण संरक्षण गतिविधि के प्रांत संयोजक राम बिलास शाण्डिल्य ने बताया कि यह अभियान पर्यावरण संरक्षण और स्वच्छता को बढ़ावा देने के लिए शुरू किया गया है। महाकुंभ प्रयागराज में 13 जनवरी से 26   read more

खेलकूद प्रतियोगिता का हुआ समापन, विजेताओं को किया गया सम्मानित
  • Post by Admin on Dec 21 2024

मुजफ्फरपुर : जिले के पारू, बड़ा दाऊद स्थित राजकीय कृत श्री गौरी शंकर उच्च विद्यालय में बीते शुक्रवार को आयोजित दो दिवसीय क्लस्टर स्तरीय खेलकूद प्रतियोगिता 2024-25 का समापन समारोह बड़े धूमधाम से संपन्न हुआ। प्रतियोगिता में पारू, साहेबगंज और सरैया के प्रतिभागियों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया और विभिन्न खेलों में अपनी शानदार प्रस्तुति दी। समापन समारोह में मुख्य अतिथि के रूप म   read more

योग कक्षा का शुभारंभ, बताया गया योग का महत्व  
  • Post by Admin on Dec 21 2024

लखीसराय : जिला मुख्यालय के चितरंजन रोड स्थित प्रभात चौक पर होटल भारती के सभागार में बीते शुक्रवार को पतंजलि योग समिति और भारत स्वाभिमान के सौजन्य से योग कक्षा का शुभारंभ किया गया। कार्यक्रम का उद्घाटन बिहार राज्य के प्रभारी सुनील स्वाभिमानी, डॉ. अशोक कुमार सिंह, इंजीनियर सुरेश प्रसाद, ई. सुरेंद्र प्रसाद सिंह, माध्यमिक शिक्षक संघ के सचिव संजीव कुमार सिंह और वरिष्ठ शिक्षक अ   read more