बिहार समाचार

दिखाया गया है 7,677 चीज़े में से 3,301-3,310 ।
राज्य स्तरीय कैंप में अनुराग आनंद को मिला सम्मान
  • Post by Admin on Dec 23 2024

लखीसराय : सूर्यगढ़ा नगर परिषद क्षेत्र के कुशल स्काउट-गाइड प्रशिक्षक अनुराग आनंद को राज्य स्तरीय नेचर स्टडी सह ट्रैकिंग कैंप के समापन समारोह में सम्मानित किया गया। उनकी कार्यकुशलता और निष्ठा के लिए जिला प्रशासन की ओर से कला एवं संस्कृति पदाधिकारी मृणाल रंजन ने मोमेंटो भेंट कर उन्हें सम्मानित किया। पांच दिवसीय इस शिविर में अनुराग आनंद ने अपनी उत्कृष्ट सेवाओं से जिला   read more

अटल एवं मालवीय जयंती पर होंगे विशेष कार्यक्रम, युवा प्रतिभाओं को मिलेगा मंच
  • Post by Admin on Dec 23 2024

लखीसराय : 25 दिसंबर को भारत रत्न अटल बिहारी वाजपेयी की 100वीं और मदन मोहन मालवीय की 163वीं जयंती जिला प्रशासन के सौजन्य से समारोहपूर्वक मनाई जाएगी। इस अवसर पर विभिन्न कार्यक्रमों का आयोजन किया जाएगा। आज जिलाधिकारी मिथिलेश मिश्र ने प्रेस मीट के दौरान कार्यक्रम की रूपरेखा साझा की। जिलाधिकारी ने बताया कि जयंती समारोह का आयोजन अशोक धाम स्थित म्यूजियम के ऑडिटोरियम में किया जा   read more

मृत्यु और शिशु मृत्यु दर में आएगी कमी, छह माह तक मिलेगी निःशुल्क इलाज
  • Post by Admin on Dec 23 2024

लखीसराय : बेहतर स्वास्थ्य सेवाओं की कमी के कारण प्रसव के दौरान कई महिलाओं को गंभीर समस्याओं का सामना करना पड़ता है, जो कभी-कभी उनकी जान पर भी भारी पड़ जाती है। लेकिन अब ऐसी परेशानियों का समाधान सुमन (सुरक्षित मातृत्व आश्वासन) कार्यक्रम के तहत किया जा रहा है। इस कार्यक्रम का उद्देश्य मातृ एवं शिशु मृत्यु दर में कमी लाना और महिलाओं को गुणवत्तापूर्ण स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध कर   read more

पूर्व सैनिक सेवा परिषद सरैया की मासिक बैठक संपन्न, संगठन विस्तार पर चर्चा
  • Post by Admin on Dec 23 2024

मुजफ्फरपुर : पूर्व सैनिकों के बीच जागरूकता बढ़ाने और संगठन को मजबूत करने के उद्देश्य से पूर्व सैनिक सेवा परिषद मुजफ्फरपुर ने ग्रामीण क्षेत्रों में अभियान चलाया है। इसी क्रम में आज सरैया शाखा की मासिक बैठक जैतपुर चौक स्थित सूबेदार मेजर रत्नेश कुमार के व्यावसायिक परिसर में आयोजित की गई। इस बैठक में आसपास के ग्रामीण क्षेत्रों के पूर्व सैनिकों ने भाग लिया और संगठन को और मजब   read more

नीतीश सरकार की घोषणाओं पर भाकपा माले ने निकला विरोध मार्च  
  • Post by Admin on Dec 23 2024

मुजफ्फरपुर : भाकपा-माले की नगर कमिटी ने सोमवार को पार्टी कार्यालय हरिसभा चौक से एक प्रतिवाद मार्च निकाला। जिसमें नीतीश सरकार के द्वारा किए गए वादों को लागू न करने के खिलाफ विरोध जताया गया। मार्च हरिसभा, छोटी कल्याणी, अमर सिनेमा होते हुए नकुलवा चौक पर पहुंचा। जहां प्रदर्शनकारियों ने मुख्यमंत्री नीतीश कुमार का पुतला दहन किया और उनके खिलाफ जमकर नारेबाजी की। इस दौरान मांग की   read more

बांका में बनेगा ओपन एयर थिएटर, फिल्मों और म्यूजिक एलबम की शूटिंग का बनेगा केंद्र
  • Post by Admin on Dec 23 2024

बांका : बिहार का बांका जिला अब पर्यटन और मनोरंजन के क्षेत्र में एक नया आयाम स्थापित करने जा रहा है। पर्यटन विभाग द्वारा तीन करोड़ रुपये की लागत से यहां ओपन एयर थिएटर और गज़ीबो का निर्माण किया जा रहा है। यह थिएटर न केवल सांस्कृतिक कार्यक्रमों के लिए बल्कि फिल्मों और म्यूजिक एलबम की शूटिंग के लिए भी उपयोगी होगा। आकर्षण बढ़ाएगा प्राकृतिक स्थल यह ओपन एयर थिएटर सु   read more

क्रिसमस का खास ऑफर, गंगा क्रूज पर कपल को सिर्फ ₹2100 में सैर और पार्टी का मौका
  • Post by Admin on Dec 23 2024

पटना : पटना में इस क्रिसमस को यादगार बनाने के लिए बिहार पर्यटन विभाग ने खास पेशकश की है। दीघा घाट से गंगा की लहरों पर 40 सीटर क्रूज के जरिए पर्यटकों को रोमांचक अनुभव प्रदान किया जा रहा है। क्रूज पर सैर के साथ लजीज व्यंजनों का स्वाद और पार्टी का मौका मिलेगा। बता दे कि, गंगा में चलनेवाला यह क्रूज 40 सीटर है। कपल के लिए टिकट शुल्क 2100 रुपए और पूरा क्रूज की बुकिंग एक घंटे के लिए 8 हजार,   read more

लसकारा में मनाई गई चौधरी चरण सिंह की जयंती, किया गया उनके योगदानों को याद 
  • Post by Admin on Dec 23 2024

समस्तीपुर : मोरवा प्रखंड के लसकारा गांव में राष्ट्रीय लोक मोर्चा के बैनर तले भारत के पूर्व प्रधानमंत्री और किसान नेता चौधरी चरण सिंह की जयंती मनाई गई। कार्यक्रम की अध्यक्षता जिलाध्यक्ष विनोद चौधरी निषाद ने की। समारोह की शुरुआत चौधरी चरण सिंह के तस्वीर पर पुष्प अर्पित कर की गई। जिलाध्यक्ष विनोद चौधरी ने उनके जीवन पर प्रकाश डालते हुए कहा कि चौधरी चरण सिंह ने अपना पूरा ज   read more

आलू के बोरे में छिपा कर लाई गई करोड़ों की विदेशी शराब की खेप जब्त, ट्रक चालक गिरफ्तार
  • Post by Admin on Dec 23 2024

मुजफ्फरपुर : जिले में शराब तस्करी का एक नया तरीका सामने आया है। पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर एक बड़े ट्रक से आलू के बोरे के बीच छिपाकर लाई गई करोड़ों रुपये की विदेशी शराब की खेप को जब्त किया है। यह शराब खासतौर पर नए साल के जश्न के लिए लाने की योजना बनाई जा रही थी। पुलिस ने मौके से ट्रक चालक को गिरफ्तार कर लिया है और अब शराब की खेप के स्रोत और तस्करों की पहचान के लिए जांच की जा रह   read more

नीतीश से उठ चुका है जनता का भरोसा, बन चुके हैं राजनीतिक बोझ : प्रशांत किशोर
  • Post by Admin on Dec 23 2024

पटना : जन सुराज पार्टी के प्रमुख और राजनीतिक रणनीतिकार प्रशांत किशोर ने बिहार में चल रही राजनीतिक खींचतान पर अपनी प्रतिक्रिया दी है। उन्होंने कहा कि 2025 के विधानसभा चुनाव में नीतीश कुमार ही एनडीए का चेहरा होंगे और यह जन सुराज पार्टी के लिए सबसे अच्छा विकास होगा। प्रशांत किशोर ने दावा किया कि बिहार की जनता इस समय नीतीश कुमार से बहुत नाराज है और अगर जदयू एनडीए के साथ चुनाव लड़े   read more