बिहार समाचार
- Post by Admin on Aug 21 2025
शेखपुरा : बिहार में इंडिया गठबंधन की ओर से कांग्रेस सांसद राहुल गांधी के नेतृत्व में निकाली जा रही ‘वोटर अधिकार यात्रा’ गुरुवार को शेखपुरा से दोबारा शुरू हुई। बुधवार को एक दिन का ब्रेक लेने के बाद यह यात्रा अब फिर से रफ्तार पकड़ चुकी है। यात्रा का नेतृत्व बिहार विधानसभा में विपक्ष के नेता तेजस्वी यादव ने किया और दोपहर बाद राहुल गांधी इसमें शामिल होंगे। तेजस्वी याठread more
- Post by Admin on Aug 21 2025
पटना : बिहार विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष और राष्ट्रीय जनता दल (राजद) के नेता तेजस्वी यादव ने मौजूदा नीतीश सरकार और एनडीए पर बड़ा हमला बोला है। उन्होंने कहा कि ‘वोटर अधिकार यात्रा’ के दौरान उन्हें जनता का जबरदस्त समर्थन मिल रहा है और इस बार लोग बदलाव के मूड में हैं। तेजस्वी ने आरोप लगाया कि बिहार की जनता मौजूदा "खटारा सरकार" से पूरी तरह मुक्ति चाहती है। राबड़ी आवाठread more
- Post by Admin on Aug 20 2025
लखीसराय : बाढ़ प्रभावित परिवारों को राहत पहुंचाने की दिशा में बड़ा कदम उठाते हुए मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने बुधवार को वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए 12 जिलों के 6.516 लाख परिवारों के बीच कुल 456.12 करोड़ रुपये की आनुग्रहिक राहत राशि (Gratuitous Relief-GR) का डीबीटी से वितरण किया। लखीसराय जिले में इस प्रथम चरण के तहत 25,252 परिवारों को 7,000 रुपये प्रति परिवार की दर से कुल 17.67 करोड़ रुपये की राशि सीधे à read more
- Post by Admin on Aug 20 2025
लखीसराय : जिले में पोस्टरवार को लेकर सियासी घमासान तेज हो गया है। जगह-जगह लगे तेजस्वी यादव और राहुल गांधी के पोस्टर और बैनर को प्रशासन द्वारा हटाए जाने के बाद विपक्ष ने सत्ताधारी दल पर जमकर निशाना साधा। राजद एमएलसी अजय सिंह और पूर्व विधायक फुलेना सिंह ने आरोप लगाया कि पुलिस और प्रशासनिक अधिकारी सत्ता पक्ष के दबाव में काम कर रहे हैं और विपक्षी नेताओं के पोस्टर जानबूझकर फाठread more
- Post by Admin on Aug 20 2025
लखीसराय : बिहार के उपमुख्यमंत्री विजय कुमार सिन्हा ने राजद और कांग्रेस पर तीखा हमला बोलते हुए आरोप लगाया कि विपक्ष भय और भ्रम का माहौल पैदा कर राज्य को फिर से अराजकता और अपराध के दलदल में धकेलना चाहता है। सिन्हा ने कहा कि “जंगलराज की पाठशाला में प्रशिक्षित नेताओं के कलेजे पर रफ्तार पकड़ चुके बिहार को देखकर आज सांप लोट रहा है। इसलिए ये लोग घुसपैठियों को मतदाता बनवाकर read more
- Post by Admin on Aug 20 2025
लखीसराय: लखीसराय जिले के विद्यापीठ चौक में बुधवार को उपमुख्यमंत्री विजय कुमार सिन्हा और बिहार के पथ निर्माण मंत्री नितिन नवीन ने पथ निर्माण विभाग की विभिन्न परियोजनाओं का शिलान्यास और शुभारंभ किया। इस अवसर पर कुल 8 योजनाओं का शिलान्यास और 4 योजनाओं का शुभारंभ किया गया, जिनकी अनुमानित लागत करीब 70 करोड़ रुपए है। कार्यक्रम की शुरुआत दीप प्रज्वलन के साथ हुई, जिसमें उपठread more
- Post by Admin on Aug 20 2025
लखीसराय : जिले के कजरा शिक्षांचल अंतर्गत बुधौली बनकर पंचायत स्थित प्राथमिक विद्यालय शहियार में चहारदीवारी निर्माण कार्य दबंगों द्वारा रोके जाने से स्थानीय स्तर पर हड़कंप मचा हुआ है। यह मामला सिर्फ एक विद्यालय की सुरक्षा का नहीं, बल्कि शिक्षा व्यवस्था पर दबंगई और प्रशासनिक उदासीनता की खुली मिसाल माना जा रहा है। विद्यालय की प्रधानाध्यापिका द्रोपती कुमारी ने बताया read more
- Post by Admin on Aug 20 2025
लखीसराय : जिले के सूर्यगढ़ा प्रखंड अंतर्गत कजरा शिक्षांचल स्थित मध्य विद्यालय मसुदन की दुर्दशा ने ग्रामीणों और अभिभावकों का सब्र तोड़ दिया है। 1953 में स्थापित यह विद्यालय आज बुनियादी सुविधाओं से वंचित होकर जर्जर हालत में पहुंच गया है। पानी, शिक्षक और सुरक्षा जैसी न्यूनतम आवश्यकताओं का अभाव न सिर्फ छात्रों की पढ़ाई में बाधा डाल रहा है, बल्कि उनके स्वास्थ्य और मानसिक सुरक read more
- Post by Admin on Aug 20 2025
मुजफ्फरपुर : प्रगतिशील मानवाधिकार मानव सेवा संघ भारत के संस्थापक डॉ. रौशन कुमार ने बुधवार (20 अगस्त) को लोक कलाकार एवं सामाजिक कार्यकर्ता सुनील कुमार सरला को संगठन का राष्ट्रीय चेयरमैन नियुक्त किया। डॉ. रौशन कुमार ने बताया कि यह नियुक्ति मानवाधिकारों के हनन की रोकथाम, जनजागरूकता और संगठन के प्रचार-प्रसार को ध्यान में रखते हुए की गई है। इस अवसर पर पदभार ग्रहण करते हुए सुनील à read more
- Post by Admin on Aug 20 2025
पूर्णिया : जन सुराज के सूत्रधार प्रशांत किशोर ने अपनी बिहार बदलाव यात्रा के तहत पूर्णिया में आयोजित ‘बिहार बदलाव जनसभा’ को संबोधित किया और पत्रकारों से बातचीत की। इस दौरान उन्होंने केंद्र सरकार के संवैधानिक संशोधन बिल का समर्थन किया, तेजस्वी यादव पर करारा प्रहार किया और बिहार की बाढ़ समस्या के स्थायी समाधान के लिए अपना विजन रखा। प्रशांत किशोर ने कहा कि यह बिल बेहद जरूरी ठread more