बिहार समाचार
- Post by Admin on Dec 24 2025
लखीसराय : किसान दिवस के अवसर पर 23 एवं 24 दिसंबर को के.आर. मैदान, लखीसराय में दो दिवसीय जिलास्तरीय कृषि यांत्रिकीकरण मेले का आयोजन किया गया। मेले का उद्घाटन 23 दिसंबर को जिला पदाधिकारी, लखीसराय एवं सूर्यगढ़ा के माननीय विधायक द्वारा संयुक्त रूप से किया गया। इस मेले का मुख्य उद्देश्य किसानों को कृषि यांत्रिकीकरण योजना की जानकारी देना तथा उन्हें अनुदानित दर पर आधुनिक कृषि यंठread more
- Post by Admin on Dec 24 2025
लखीसराय : प्रखंड कार्यालय परिसर स्थित बीआरसी भवन में बुधवार को पंचायतों की विभिन्न समस्याओं को लेकर एक समीक्षात्मक बैठक आयोजित की गई। यह बैठक मुंगेर प्रमंडल आयुक्त के निर्देश पर बुलाई गई थी, जिसकी अध्यक्षता अनुमंडल पदाधिकारी प्रभाकर कुमार ने की। बैठक में प्रखंड क्षेत्र के सभी पंचायतों के जनप्रतिनिधि तथा विभिन्न विभागों के पदाधिकारी मौजूद रहे। बैठक का मुख्य उद्देशà read more
- Post by Admin on Dec 24 2025
लखीसराय : जिले में पड़ रही भीषण शीतलहर और लगातार गिरते तापमान को देखते हुए जिला प्रशासन, लखीसराय द्वारा जरूरतमंदों को राहत पहुंचाने के लिए लगातार मानवीय प्रयास किए जा रहे हैं। इसी क्रम में 23 दिसंबर 2025 की मध्य रात्रि जिला पदाधिकारी श्री मिथिलेश मिश्र ने लखीसराय रेलवे जंक्शन परिसर के विभिन्न प्लेटफार्मों का औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान प्लेटफार्मों पर खुले आठread more
- Post by Admin on Dec 24 2025
लखीसराय : माउंट लिटरा ज़ी स्कूल, लखीसराय में ‘बाल विवाह मुक्त भारत’ अभियान के अंतर्गत एक व्यापक एवं प्रभावशाली जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य विद्यार्थियों को बाल विवाह जैसी सामाजिक कुरीति के प्रति जागरूक करना तथा उन्हें जिम्मेदार, संवेदनशील और जागरूक नागरिक के रूप में तैयार करना रहा। इस अवसर पर विद्यालय परिसर में विविध शिक्षाप्रà read more
- Post by Admin on Dec 24 2025
लखीसराय : महिला एवं बाल विकास निगम, विकासार्थ ट्रस्ट और जिला विधिक प्राधिकार, लखीसराय के संयुक्त तत्वावधान में उच्च विद्यालय कैंदी में 100 दिवसीय बाल विवाह मुक्त भारत अभियान के तहत जागरूकता सह शपथ कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता विद्यालय के प्रधानाध्यापक श्री शत्रुघ्न रजक ने की। कार्यक्रम का शुभारंभ प्रधानाध्यापक श्री शत्रुघ्न रजक, सखी वन स्टॉठread more
- Post by Admin on Dec 23 2025
लखीसराय : अनुसूचित जाति एवं अनुसूचित जनजाति (अत्याचार निवारण) अधिनियम, 1989 के प्रभावी क्रियान्वयन को लेकर मंगलवार को जिला स्तरीय सतर्कता एवं अनुसरण समिति की बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता जिला पदाधिकारी मिथिलेश मिश्र ने की। बैठक में जिला कल्याण पदाधिकारी द्वारा जानकारी दी गई कि पिछली समिति बैठक के बाद अधिनियम के तहत दर्ज 19 प्राथमिकी से संबंधित प्रस्ताव प्राप्ठread more
- Post by Admin on Dec 23 2025
लखीसराय : अशोक धाम मंदिर परिसर में आगामी 03 से 11 जनवरी 2026 तक आयोजित होने वाली विश्वविख्यात कथावाचक श्री मोरारी बापू की राम कथा के सफल, सुरक्षित और सुव्यवस्थित आयोजन को लेकर जिला प्रशासन पूरी तरह मुस्तैद नजर आ रहा है। इसी क्रम में मंगलवार को जिला पदाधिकारी मिथिलेश मिश्र की अध्यक्षता में अशोक धाम मंदिर परिसर में एक महत्वपूर्ण समीक्षा बैठक आयोजित की गई। बैठक में विधि-व्यवà read more
- Post by Admin on Dec 23 2025
लखीसराय : सुशासन सप्ताह के तहत भूतपूर्व प्रधानमंत्री स्वर्गीय चौधरी चरण सिंह की जयंती ‘किसान दिवस’ के अवसर पर लखीसराय जिले में किसानों के हित में दो दिवसीय कृषि यांत्रिकीकरण शिविर एवं मेला का आयोजन किया गया। मेले की शुरुआत मंगलवार को केआरके मैदान, लखीसराय में हुई। दो दिवसीय कृषि यांत्रिकीकरण शिविर का उद्घाटन सूर्यगढ़ा के माननीय विधायक श्री रामानंद मंडल ने फीतठread more
- Post by Admin on Dec 23 2025
लखीसराय : जिले में लगातार गिरते तापमान और शीतलहर के बढ़ते प्रभाव को देखते हुए जिला प्रशासन ने एहतियाती कदम उठाया है। बच्चों के स्वास्थ्य और जीवन की सुरक्षा को प्राथमिकता देते हुए जिलाधिकारी मिथलेश मिश्र ने लखीसराय जिले के सभी सरकारी एवं निजी विद्यालयों में कक्षा 8 तक की शैक्षणिक गतिविधियों पर अस्थायी रूप से रोक लगाने का आदेश जारी किया है। इस आदेश में प्री-स्कूल और आंगनबाड read more
- Post by Admin on Dec 23 2025
लखीसराय : महिला एवं बाल विकास निगम तथा जिला विधिक सेवा प्राधिकार, लखीसराय के संयुक्त तत्वावधान में 100 दिवसीय बाल विवाह मुक्त भारत अभियान के अंतर्गत जागरूकता सह शपथ कार्यक्रम का आयोजन +2 उच्च विद्यालय नरोत्तम, कजरा में किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता विद्यालय के प्रधानाध्यापक श्री अनिल कुमार ने की। कार्यक्रम की शुरुआत छात्राओं द्वारा प्रस्तुत स्वागत गान से हुई, जिसà read more