बिहार समाचार

दिखाया गया है 7,605 चीज़े में से 221-230 ।
जन सुराज जिला कार्यालय में संगठन विस्तार को लेकर अहम बैठक, भविष्य की रणनीति पर मंथन
  • Post by Admin on Jan 11 2026

मुजफ्फरपुर : जन सुराज संगठन की ओर से जिले में संगठन को मजबूत करने और आगामी रणनीति तय करने के उद्देश्य से रविवार को जिला कार्यालय में एक महत्वपूर्ण बैठक का आयोजन किया गया। बैठक में जिला मुख्यालय के साथ-साथ विभिन्न प्रखंडों से पहुंचे सक्रिय कार्यकर्ताओं और पदाधिकारियों ने बड़ी संख्या में भाग लिया। बैठक की अध्यक्षता पर्यवेक्षक सुभाष कुमार कुशवाहा एवं जयराम सिंह ने संयुक्त रू   read more

राष्ट्रीय युवा दिवस पर निःशुल्क स्वास्थ्य जांच शिविर, 200 से अधिक ग्रामीणों को मिला लाभ
  • Post by Admin on Jan 11 2026

मुजफ्फरपुर: राष्ट्रीय युवा दिवस के अवसर पर गायघाट प्रखंड के राघोपुर में सेवा भाव की मिसाल देखने को मिली। सेवा भारती, आरोग्य भारती, सहकार भारती एवं एनएमओ (NMO) बिहार प्रांत के संयुक्त तत्वावधान में निःशुल्क स्वास्थ्य जांच एवं दवा वितरण शिविर का आयोजन किया गया। इस सेवा शिविर में एसकेएमसीएच (SKMCH) की विशेषज्ञ चिकित्सकों की टीम द्वारा दो सौ से अधिक ग्रामीणों की स्वास्थ्य जांच की गई तथा आ   read more

रामशरण बाबू की 91वीं जयंती पर भावपूर्ण श्रद्धांजलि, अधिवक्ताओं ने किया सम्मान
  • Post by Admin on Jan 10 2026

मुजफ्फरपुर : जिले के सिविल कोर्ट परिसर स्थित एडवोकेट्स एसोसिएशन सभागार में शनिवार को वरीय अधिवक्ता स्मृति-शेष रामशरण सिंह की 91वीं जयंती धूमधाम से मनाई गई। इस अवसर पर अधिवक्ता और समाजसेवियों ने उनके बहुआयामी व्यक्तित्व और कृतित्व पर प्रकाश डाला। वरीय अधिवक्ता विजय कुमार शाही ने कहा कि रामशरण बाबू बहु-आयामी प्रतिभा के धनी थे और उनके जीवन से सभी को सीख लेने की आवश्यकत   read more

मकर संक्रांति पर माहेश्वरी महिला संगठन ने बांटी प्रेम और सहयोग की मिठास
  • Post by Admin on Jan 10 2026

मुजफ्फरपुर : माहेश्वरी महिला संगठन ने मकर संक्रांति के शुभ अवसर पर सिकंदरपुर मोड़ स्थित अन्नपूर्णा मंदिर के बाहर आमजन के बीच खिचड़ी का वितरण किया। यह आयोजन संगठन द्वारा समय-समय पर समाज सेवा के तहत चलाए जा रहे कार्यक्रमों की श्रृंखला का हिस्सा है। कार्यक्रम में उपस्थित लोगों को खिचड़ी, सत्तू, फल, जूस, कॉपी, कलम और अन्य आवश्यक सामग्री वितरित की गई। आयोजकों ने बताया कि इस   read more

लखीसराय में उद्योग वार्ता : उद्यमियों की समस्याओं का जल्द समाधान सुनिश्चित करने के निर्देश
  • Post by Admin on Jan 10 2026

लखीसराय : जिला पदाधिकारी, लखीसराय श्री मिथिलेश मिश्र (भा.प्रा.से.) की अध्यक्षता में आज समाहरणालय स्थित मंत्रणा कक्ष में उद्योग वार्ता का आयोजन किया गया। बैठक में जिले के विभिन्न उद्यमियों ने विद्युत विभाग, एसएफसी विभाग, औद्योगिक भूमि एवं अग्निशमन सेवाओं से जुड़ी अपनी समस्याओं को प्रशासन के सामने रखा। जिला पदाधिकारी ने उद्यमियों की समस्याओं को गंभीरता से लेते हुए सं   read more

रामेश्वर मंदिर की कमिटी बैठक संपन्न, एक लाख रुपए की सहयोग राशि समर्पित
  • Post by Admin on Jan 10 2026

लखीसराय : रामेश्वर मंदिर, सिंगारपुर, लखीसराय के प्रांगण में शनिवार को मंदिर की पूर्ण कमिटी की बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता अनुमंडल पदाधिकारी लखीसराय श्री प्रभाकर कुमार ने की। बैठक के दौरान मंदिर के विकास एवं व्यवस्थाओं से जुड़े विभिन्न बिंदुओं पर चर्चा की गई। इस अवसर पर कमिटी सदस्य श्री बिनोद कुमार सिंह ने मंदिर के कार्यों के लिए एक लाख रुपए की सहयोग राशि समर   read more

अनुकम्पा के आधार पर महिला को मिली पीडीएस अनुज्ञप्ति, प्रशासन ने दिखाई संवेदनशीलता
  • Post by Admin on Jan 10 2026

लखीसराय : जिले के सूर्यगढ़ा प्रखंड अंतर्गत बरियारपुर पंचायत में जन वितरण प्रणाली की रिक्तता को भरते हुए प्रशासन ने एक सराहनीय और मानवीय पहल की है। शनिवार को अनुमंडल पदाधिकारी प्रभाकर कुमार ने अनुकम्पा के आधार पर मसो० अनुराधा देवी को जन वितरण प्रणाली (पीडीएस) विक्रेता की नई अनुज्ञप्ति प्रदान की। प्राप्त जानकारी के अनुसार, अनुराधा देवी बरियारपुर पंचायत की निवासी है   read more

अक्षरा गुप्ता का धमाकेदार प्रदर्शन, शतक व तीन अर्धशतक से टीम को दिलाई मजबूती
  • Post by Admin on Jan 10 2026

पटना : बिहार अंडर-19 महिला क्रिकेट टीम की कप्तान और महज़ 14 वर्षीय अक्षरा गुप्ता ने पटना में अपने शानदार बल्लेबाज़ी प्रदर्शन से क्रिकेट प्रेमियों को प्रभावित किया है। युवा प्रतिभा अक्षरा ने पांच मैचों में कुल 361 रन बनाकर अपनी बेहतरीन फॉर्म का परिचय दिया है। इस दौरान उनके बल्ले से एक शानदार शतक और तीन अर्धशतक निकले, जबकि उनका औसत 72.2 रहा। कम उम्र में परिपक्व खेल का प्रदर्शन   read more

भारती शिक्षक प्रशिक्षण महाविद्यालय में व्यक्तित्व विकास प्रशिक्षण सफल, छात्रों के कौशल में हुआ निखार
  • Post by Admin on Jan 10 2026

मुजफ्फरपुर : नांदी फाउंडेशन और महिंद्रा प्राइड क्लासरूम के संयुक्त तत्वावधान में भारती शिक्षक प्रशिक्षण महाविद्यालय में आयोजित एक सप्ताह का व्यक्तित्व विकास प्रशिक्षण कार्यक्रम सफलतापूर्वक संपन्न हो गया। इस प्रशिक्षण का उद्देश्य छात्र-छात्राओं को रोजगारोन्मुखी कौशल से सशक्त बनाना और उनके आत्मविश्वास को बढ़ाना रहा। कार्यक्रम के दौरान पूजा चौहान के कुशल संचा   read more

रोहिणी आचार्य का तीखा हमला, अपनों पर साजिश के आरोप
  • Post by Admin on Jan 10 2026

पटना : राष्ट्रीय जनता दल के अध्यक्ष लालू प्रसाद यादव की बेटी रोहिणी आचार्य ने पार्टी और परिवार के भीतर चल रही कथित सियासी खींचतान को लेकर एक बार फिर तीखा बयान दिया है। सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर साझा की गई पोस्ट में रोहिणी ने बिना किसी का नाम लिए इशारों-इशारों में कहा कि किसी बड़ी राजनीतिक विरासत को नष्ट करने के लिए बाहरी ताकतों की जरूरत नहीं होती, बल्कि अपने ही लोग और क   read more