लखीसराय में यातायात नियमों की अनदेखी पर चला डंडा, 24 वाहनों से 67 हजार जुर्माना वसूला

  • Post By Admin on Oct 13 2026
लखीसराय में यातायात नियमों की अनदेखी पर चला डंडा, 24 वाहनों से 67 हजार जुर्माना वसूला

लखीसराय : जिले में सड़क दुर्घटनाओं पर अंकुश लगाने और यातायात नियमों का कड़ाई से पालन सुनिश्चित करने के उद्देश्य से जिला परिवहन विभाग ने सघन जाँच अभियान चलाया। परिवहन विभाग के निर्देश पर यह विशेष प्रवर्तन अभियान जमुई मोड़ से लेकर रामगढ़ चौक मोड़ तक संचालित किया गया।

अभियान के दौरान नियमों की अनदेखी करने वाले 24 वाहन चालकों के विरुद्ध चालान की कार्रवाई की गई, जिनसे कुल ₹67,000 शमन शुल्क के रूप में वसूले गए। जाँच दल ने मुख्य रूप से दोपहिया वाहन चालकों द्वारा हेलमेट पहनने, चारपहिया वाहनों में सीट बेल्ट लगाने, ट्रैक्टरों के वैध कागजात, बसों की छतों पर यात्रियों के अनाधिकृत परिवहन और निर्धारित गति सीमा से तेज चलने वाले वाहनों की गहन पड़ताल की। विभाग ने स्पष्ट किया है कि सड़क सुरक्षा को पुख्ता करने और नियमों का अनुपालन सुनिश्चित कराने के लिए यह अभियान आगे भी लगातार जारी रहेगा।