मुजफ्फरपुर समाचार

दिखाया गया है 2,925 चीज़े में से 1-10 ।
बीआरएबीयू ने पीएचडी (2023-24) नामांकन प्रक्रिया की स्थगित, 22 जून से प्रस्तावित दाखिला टला
  • Post by Admin on Jun 22 2026

मुजफ्फरपुर : बाबासाहेब भीमराव अंबेडकर बिहार विश्वविद्यालय (बीआरएबीयू) ने पीएचडी सत्र 2023 एवं 2024 की नामांकन प्रक्रिया को फिलहाल स्थगित कर दिया है। इस संबंध में विश्वविद्यालय प्रशासन की ओर से सभी विभागाध्यक्षों को आधिकारिक पत्र जारी किया गया है। जारी पत्र के अनुसार, पूर्व में सीसीडीसी/160, दिनांक 20 मई 2026 के माध्यम से 22 जून 2026 से पीएचडी नामांकन प्रक्रिया शुरू करने की सूचना   read more

दर्शनशास्त्र विभाग में अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस पर योग शिविर, स्वस्थ जीवनशैली अपनाने का आह्वान
  • Post by Admin on Jun 21 2026

मुजफ्फरपुर : बीआरए बिहार विश्वविद्यालय के दर्शनशास्त्र विभाग में अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर विभागाध्यक्ष डॉ. निखिल रंजन प्रकाश की अध्यक्षता में योग शिविर का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में योग दिवस की इस वर्ष की थीम "स्वस्थ आयु हेतु योग" पर विशेष रूप से प्रकाश डाला गया। इस अवसर पर प्रो. सरोज कुमार वर्मा ने वर्तमान जीवनशैली में रोगमुक्त और संतुलित जीवन क   read more

भारती शिक्षक प्रशिक्षण महाविद्यालय में सामूहिक योगाभ्यास, योग से निरोगी जीवन का संदेश
  • Post by Admin on Jun 21 2026

मुजफ्फरपुर : अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर भारती शिक्षक प्रशिक्षण महाविद्यालय, सदातपुर में योग के प्रति जागरूकता फैलाने और स्वस्थ जीवनशैली को बढ़ावा देने के उद्देश्य से विशेष कार्यक्रम आयोजित किया गया। 19 जून को महाविद्यालय परिसर में भव्य योग सत्र का आयोजन किया गया, जबकि 21 जून को ऑनलाइन कार्यक्रम के माध्यम से विद्यार्थियों एवं प्रतिभागियों को योग के महत्व से अवगत   read more

योग से स्वस्थ जीवन का संकल्प, एलएस कॉलेज में उत्साह के साथ मना अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस
  • Post by Admin on Jun 21 2026

मुजफ्फरपुर : लंगट सिंह कॉलेज एवं प्रजापिता ब्रह्मकुमारी के संयुक्त तत्वावधान में रविवार को कॉलेज परिसर में 12वां अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस हर्षोल्लास और उत्साह के साथ मनाया गया। आयुष मंत्रालय द्वारा घोषित इस वर्ष की वैश्विक थीम "स्वस्थ आयु के लिए योग" के अनुरूप आयोजित कार्यक्रम में बड़ी संख्या में शिक्षकों, कर्मचारियों एवं विद्यार्थियों ने योगाभ्यास कर स्वस्थ जी   read more

अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर बीआरएबीयू में सामूहिक योगाभ्यास, प्रतिभागियों ने लिया स्वस्थ जीवन का संकल्प
  • Post by Admin on Jun 21 2026

मुजफ्फरपुर : बाबासाहेब भीमराव अंबेडकर बिहार विश्वविद्यालय (बीआरएबीयू) के नवीन अतिथि गृह परिसर में अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर तीन दिवसीय योग शिविर के अंतिम दिन भव्य योगाभ्यास एवं विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कुलपति के निर्देश एवं उनकी अध्यक्षता में आयोजित इस कार्यक्रम में विश्वविद्यालय परिवार के शिक्षकों, अधिकारियों, कर्मचारियों, छात्र-छात्राओं, एनएसएस   read more

प्रभात फेरी, जनगीत और विचार-विमर्श के साथ संपन्न हुआ ‘विकल्प’ का शिक्षण शिविर
  • Post by Admin on Jun 21 2026

मुजफ्फरपुर: बिहार राज्य जनवादी सांस्कृतिक मोर्चा "विकल्प" की मुजफ्फरपुर जिला कमिटी की ओर से चुन्नाभट्ठी रोड, मालीघाट स्थित यादवचंद्र शांति देवी मेमोरियल ट्रस्ट के सभागार में आयोजित दो दिवसीय शिक्षण शिविर का रविवार को विभिन्न सांस्कृतिक प्रस्तुतियों, प्रभात फेरी और वैचारिक सत्रों के साथ समापन हुआ। कार्यक्रम में जनवादी संस्कृति, सामाजिक चेतना, संगठन निर्माण और वर्   read more

केंद्रीय विद्यालय सीआरपीएफ झपहां में उत्साह के साथ मनाया गया 12वां अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस
  • Post by Admin on Jun 21 2026

मुजफ्फरपुर: 12वें अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर केंद्रीय विद्यालय सीआरपीएफ झपहां, मुजफ्फरपुर में विद्यालय परिसर में भव्य योग कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में विद्यार्थियों एवं शिक्षकों ने उत्साहपूर्वक भाग लेकर योग के प्रति अपनी जागरूकता और समर्पण का परिचय दिया। कार्यक्रम का शुभारंभ विद्यालय की प्राचार्या श्रीमती मंजू देवी सिंह ने दीप प्रज्वलित कर   read more

अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस पर एमआईटी मुजफ्फरपुर में 150 से अधिक युवाओं ने किया योगाभ्यास
  • Post by Admin on Jun 21 2026

मुजफ्फरपुर: अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर मेरा युवा भारत (MY Bharat), मुजफ्फरपुर, युवा कार्यक्रम एवं खेल मंत्रालय, भारत सरकार तथा एमआईटी (मुजफ्फरपुर इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी), मुजफ्फरपुर के संयुक्त तत्वावधान में रविवार को भव्य योग कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में 150 से अधिक युवा स्वयंसेवकों ने उत्साहपूर्वक भाग लेते हुए योग और प्राणायाम का अभ्यास किया तथा स्वस्   read more

अंतरराष्ट्रीय ख्याति प्राप्त गणितज्ञ प्रो. भोला ईश्वर का निधन, शिक्षा जगत ने खोया मार्गदर्शक
  • Post by Admin on Jun 20 2026

मुजफ्फरपुर : लंगट सिंह कॉलेज के गणित विभाग के पूर्व वरिष्ठ प्राध्यापक एवं स्नातकोत्तर विभागाध्यक्ष रहे अंतरराष्ट्रीय ख्याति प्राप्त गणितज्ञ प्रो. भोला ईश्वर का निधन हो गया। उनके निधन की खबर से लंगट सिंह कॉलेज परिवार, बाबासाहेब भीमराव अंबेडकर बिहार विश्वविद्यालय, शिक्षकों, शोधार्थियों तथा देश-विदेश के वैज्ञानिक समुदाय में शोक की लहर दौड़ गई है। प्रो. भोला ईश्वर गण   read more

समाजसेवा की मिसाल: जरूरतमंद युवती की शादी का उठाया जिम्मा, 31वीं बेटी को मिला सहयोग
  • Post by Admin on Jun 20 2026

मुजफ्फरपुर: सामाजिक संस्था "सोशल वर्कर फॉर वुमन इंपावरमेंट" ने एक बार फिर समाजसेवा की मिसाल पेश करते हुए एक जरूरतमंद परिवार की बेटी की शादी के लिए आवश्यक सामग्री एवं आर्थिक सहायता उपलब्ध कराई। संस्था की ओर से विवाह के लिए चावल, आटा, बर्तन, कपड़े, आभूषण सहित अन्य जरूरी सामान उपलब्ध कराया गया। इसके अलावा नकद राशि भी दी गई, ताकि बच्ची के माता-पिता शादी से जुड़ी अन्य आवश्यक वस   read more