शिक्षा के क्षेत्र में नया कीर्तिमान: एल.के. सिंहानिया में रिकॉर्ड रजिस्ट्रेशन

  • Post By Admin on Feb 05 2026
शिक्षा के क्षेत्र में नया कीर्तिमान: एल.के. सिंहानिया में रिकॉर्ड रजिस्ट्रेशन

राजस्थान : एल.के. सिंहानिया एजुकेशन सेंटर, गोटन में सत्र 2026-27 के लिए एडमिशन और रजिस्ट्रेशन को लेकर देशभर के अभिभावकों में जबरदस्त उत्साह देखने को मिल रहा है। विद्यालय को विभिन्न राज्यों से रिकॉर्ड संख्या में आवेदन प्राप्त हो रहे हैं, जिससे यह सत्र अब तक का सबसे सफल सत्र माना जा रहा है।

विद्यालय के उपप्राचार्य प्रणय कुमार और आईटी हेड संदीप शर्मा अपनी टीम के साथ देश के विभिन्न शहरों में जनसंपर्क अभियान चला रहे हैं, जहां से अभिभावकों का अत्यधिक सकारात्मक रिस्पॉन्स मिल रहा है। उपप्राचार्य प्रणय कुमार ने बताया कि इस वर्ष पिछले सत्र की तुलना में लगभग दोगुने एडमिशन प्राप्त हुए हैं। उत्तर-पूर्व क्षेत्र, असम, पश्चिम बंगाल, नेपाल, बिहार, झारखंड, उत्तर प्रदेश, दिल्ली, हरियाणा, पंजाब और गुजरात से बड़ी संख्या में छात्र पंजीकरण करा चुके हैं।

उन्होंने बताया कि फरवरी के दूसरे सप्ताह से राजस्थान, मध्यप्रदेश, छत्तीसगढ़ और हिमाचल प्रदेश के लिए भी एडमिशन प्रक्रिया शुरू की जाएगी, जहां से पहले ही भारी संख्या में पूछताछ प्राप्त हो रही है।

उपप्राचार्य के अनुसार, विद्यालय की इस सफलता के पीछे उत्कृष्ट प्रबंधन, गुणवत्तापूर्ण उच्च स्तरीय शिक्षा, विश्वस्तरीय सुविधाएं, प्रतियोगी परीक्षाओं में छात्रों की शानदार उपलब्धियां और अभिभावकों का निरंतर सहयोग प्रमुख कारण हैं। किफायती फीस, एस्कॉर्ट सुविधा, आईएसओ प्रमाणित मेस, आधुनिक खेल सुविधाएं और श्रेष्ठ शैक्षणिक वातावरण ने अभिभावकों का भरोसा और मजबूत किया है।

उन्होंने कहा कि विद्यालय के पासआउट विद्यार्थी और उनके अभिभावक ही संस्थान के वास्तविक ब्रांड एंबेसडर हैं। विभिन्न शहरों में आयोजित एलुमनी मीट्स के दौरान पूर्व छात्र विद्यालय के प्रचार-प्रसार में सक्रिय भूमिका निभा रहे हैं।

एल.के. सिंहानिया एजुकेशन सेंटर सीबीएसई से मान्यता प्राप्त है और यह IPSC, Round Square, British Council, UNESCO, American Foundation of Schools और MUN जैसी प्रतिष्ठित संस्थाओं का सहभागी सदस्य है। इस वर्ष विद्यालय IBSA की सदस्यता भी लेने जा रहा है, जिससे इसकी अंतरराष्ट्रीय पहचान और मजबूत होगी।

300 एकड़ में फैले इस आवासीय कैंपस में इनडोर और आउटडोर सभी खेलों की सुविधाएं, योग्य प्रशिक्षकों की टीम, वातानुकूलित कक्षाएं, ऑर्गेनिक फार्म और डेयरी के साथ स्वास्थ्यवर्धक शाकाहारी भोजन की व्यवस्था है। बच्चों के सर्वांगीण विकास के लिए खेल, कला, संगीत, नृत्य और अन्य सह-शैक्षणिक गतिविधियों पर विशेष जोर दिया जाता है।

विद्यालय के विद्यार्थी हर वर्ष राष्ट्रीय स्तर की प्रतियोगी परीक्षाओं जैसे जेईई, नीट, सीए, एनडीए, क्लैट और सीयूईटी में सफलता हासिल करते हैं। साथ ही यहां से छात्र दिल्ली विश्वविद्यालय, क्राइस्ट, सिम्बायोसिस, नरसी मोंजी, अशोका और एमिटी जैसे प्रतिष्ठित विश्वविद्यालयों में चयनित होते हैं। विद्यालय का दसवीं और बारहवीं बोर्ड परीक्षा परिणाम प्रतिवर्ष शत-प्रतिशत रहता है।

विद्यालय के प्राचार्य आर.सी. जोशी और हेड ऑफ एजुकेशन संजय सिन्हा ने नए सत्र में मिल रहे अभूतपूर्व सहयोग के लिए अभिभावकों का आभार व्यक्त करते हुए एडमिशन टीम को बधाई दी। उन्होंने कहा कि एल.के. सिंहानिया एजुकेशन सेंटर बच्चों के लिए “घर से दूर दूसरा घर” है और संस्थान उनके सर्वांगीण विकास के लिए पूरी तरह समर्पित है।

उल्लेखनीय है कि उपप्राचार्य प्रणय कुमार को एनसीईआरटी द्वारा राष्ट्रीय शिक्षा नीति 2020 के अंतर्गत नए पाठ्यक्रम एवं पाठ्यपुस्तक निर्माण समिति का सदस्य भी मनोनीत किया गया है, जिसे विद्यालय के लिए एक बड़ी उपलब्धि माना जा रहा है।