सिविल सर्जन ने बंदियों की स्वास्थ्य व्यवस्था का किया निरीक्षण

  • Post By Admin on Sep 21 2024
सिविल सर्जन ने बंदियों की स्वास्थ्य व्यवस्था का किया निरीक्षण

लखीसराय : शनिवार को सिविल सर्जन डॉ. बीपी सिन्हा ने मंडल कारा का दौरा कर बंदियों की स्वास्थ्य व्यवस्था का निरीक्षण किया। इस अवसर पर जिला एड्स नियंत्रण इकाई के प्रबंधक अरविंद कुमार राय और जिला पर्यवेक्षक डॉ. जितेंद्र कुमार लाल भी उनके साथ थे। 

महिला वार्ड का निरीक्षण करते हुए डॉ. सिन्हा ने नियमित स्वास्थ्य परीक्षण, जांच और अन्य सेवाओं के बारे में जानकारी ली। उन्होंने जेल सुपरिंटेंडेंट को सलाह दी कि एचआईवी संक्रमित बंदियों की दवा सेवन की नियमितता पर ध्यान दिया जाए। 

इसके अलावा, यक्ष्मा के मरीजों को निदेशित निक्षय कार्यक्रम से जोड़कर नियमित दवा और आर्थिक सहायता प्रदान करने के निर्देश भी स्वास्थ्य कर्मियों को दिए गए। दौरे के दौरान स्वच्छता और रसोई घर के संचालन पर संतोष व्यक्त किया गया। 

इस मौके पर जेलर मुकुंद माधव त्रिवेदी, फार्मासिस्ट विनय कुमार और जीएनएम राकेश मंडविये भी उपस्थित थे।