केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी से शिक्षक प्रतिनिधि स्वदेश कुमार सिंह की शिष्टाचार भेंट, शिक्षा–प्रौद्योगिकी पर हुई सार्थक चर्चा
- Post By Admin on Jan 21 2026
ग्रेटर नोएडा: उत्तर प्रदेश राष्ट्रीय शैक्षिक महासंघ के तकनीकी संवर्ग के प्रदेश अध्यक्ष एवं ग्रेटर नोएडा स्थित नॉलेज पार्क के जीएनआईओटी इंस्टीट्यूशंस ऑफ मैनेजमेंट स्टडीज के मुख्य कार्यकारी अधिकारी (सीईओ) स्वदेश कुमार सिंह ने भारत सरकार के सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी से उनके आवास पर शिष्टाचार भेंट की।
इस अवसर पर शिक्षा और प्रौद्योगिकी से जुड़े समसामयिक विषयों पर गहन एवं सार्थक संवाद हुआ। बैठक के दौरान उच्च शिक्षा में नवाचार, कौशल विकास, उद्योग–शिक्षा सहयोग, शोध उन्मुखता तथा तकनीकी उन्नयन जैसे महत्वपूर्ण बिंदुओं पर विस्तार से विचार-विमर्श किया गया। भेंट के बाद स्वदेश कुमार सिंह ने कहा कि माननीय मंत्री नितिन गडकरी से हुई यह मुलाकात अत्यंत प्रेरणादायक और स्मरणीय रही। उनका दूरदर्शी चिंतन, सहज व्यक्तित्व और राष्ट्रनिर्माण के प्रति प्रतिबद्धता शिक्षा जगत के लिए प्रेरणा का स्रोत है। वहीं, केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी ने शिक्षा क्षेत्र में गुणवत्ता, व्यावहारिक ज्ञान, कौशल-आधारित अधिगम और तकनीकी समावेशन को सशक्त बनाने की आवश्यकता पर विशेष बल दिया। उन्होंने शैक्षणिक संस्थानों द्वारा इस दिशा में किए जा रहे प्रयासों की सराहना करते हुए निरंतर नवाचार पर जोर दिया।
शिक्षा और प्रौद्योगिकी के क्षेत्र में यह शिष्टाचार भेंट सकारात्मक पहल, उद्योग–संस्थागत सहयोग और भविष्य की संभावनाओं को मजबूत करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम के रूप में देखी जा रही है।