इंटरमीडिएट प्रैक्टिकल एग्जाम की तारीखें घोषित, जाने कब होंगे एग्जाम

  • Post By Admin on Dec 21 2024
इंटरमीडिएट प्रैक्टिकल एग्जाम की तारीखें घोषित, जाने कब होंगे एग्जाम

लखनऊ : उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद (UPMSP) ने 2025 के इंटरमीडिएट प्रैक्टिकल एग्जाम के लिए तारीखों का ऐलान कर दिया है। इसके तहत प्रैक्टिकल एग्जाम दो चरणों में आयोजित किए जाएंगे और परीक्षा केंद्रों में कई बदलाव किए गए हैं। छात्रों को इस वर्ष प्रैक्टिकल एग्जाम के लिए पूरी तैयारी करने का समय मिल जाएगा।

पहला चरण 23 जनवरी से 31 जनवरी 2025 तक

पहले चरण में प्रैक्टिकल एग्जाम 23 जनवरी से 31 जनवरी 2025 तक होंगे। इस चरण में उत्तर प्रदेश के आगरा, सहारनपुर, बरेली, लखनऊ, झांसी, चित्रकूट, अयोध्या, आजमगढ़, देवीपाटन और बस्ती में प्रैक्टिकल एग्जाम आयोजित किए जाएंगे।

दूसरा चरण 1 फरवरी से 8 फरवरी 2025 तक

दूसरे चरण के एग्जाम 1 फरवरी से 8 फरवरी 2025 तक होंगे। इस चरण में उत्तर प्रदेश के अलीगढ़, मेरठ, मुरादाबाद, कानपुर, प्रयागराज, मिर्जापुर, वाराणसी और गोरखपुर में प्रैक्टिकल एग्जाम होंगे।

कैसे देखें एग्जाम शेड्यूल?

उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद की आधिकारिक वेबसाइट upmsp.edu.in पर प्रैक्टिकल एग्जाम की तारीखों से जुड़ी पूरी जानकारी अपलोड कर दी गई है। सभी छात्र अपनी संबंधित परीक्षा की तारीखें और शेड्यूल यहां से चेक कर सकते हैं।

हाई स्कूल प्रैक्टिकल एग्जाम

यूपी बोर्ड के हाई स्कूल के प्रैक्टिकल एग्जाम भी इस वर्ष स्कूल स्तर पर आयोजित किए जाएंगे। जिसमें प्रोजेक्ट वर्क और आंतरिक मूल्यांकन को शामिल किया जाएगा। छात्र अपने स्कूल के प्रिंसिपल से संपर्क कर प्रैक्टिकल एग्जाम से संबंधित जानकारी प्राप्त कर सकते हैं।

आंतरिक मूल्यांकन

हाई स्कूल और इंटरमीडिएट दोनों वर्गों के छात्रों के लिए नैतिक शिक्षा, योग, स्पोर्ट्स और फिजिकल एजुकेशन के नंबरों के आधार पर आंतरिक मूल्यांकन 10 जनवरी 2025 को UPMSP की वेबसाइट पर अपलोड कर दिए जाएंगे।

अन्य परीक्षा शेड्यूल

कक्षा 12वीं के प्री-बोर्ड प्रैक्टिकल एग्जाम 4 जनवरी से 10 जनवरी 2025 तक आयोजित होंगे, कक्षा 9वीं और 11वीं के लिए वार्षिक परीक्षा 11 जनवरी से 21 जनवरी 2025 तक होगी, कक्षा 10वीं और 12वीं के लिए प्री-बोर्ड रिटन एग्जाम 11 जनवरी से 21 जनवरी 2025 तक होंगे और UP Board मुख्य परीक्षा 24 फरवरी से 12 मार्च 2025 तक आयोजित की जाएगी।

नकल रोकने के लिए कड़े कदम

नकल की रोकथाम के लिए इस बार परीक्षा केंद्रों पर सीसीटीवी कैमरे लगाए जाएंगे। इसके माध्यम से सभी परीक्षा केंद्रों पर रिकॉर्डिंग की जाएगी ताकि भविष्य में किसी भी संदिग्ध गतिविधि की जांच की जा सके।

इस बार के प्रैक्टिकल एग्जाम के लिए UPMSP ने बेहतर व्यवस्था सुनिश्चित करने की कोशिश की है। जिससे छात्रों को परीक्षा में कोई परेशानी न हो और वे अपनी पढ़ाई पर पूरा ध्यान दे सकें।