लखीसराय में मद्य निषेध टीम की छापेमारी, विदेशी शराब और बीयर के साथ 7 गिरफ्तार 

  • Post By Admin on Apr 16 2026
लखीसराय में मद्य निषेध टीम की छापेमारी, विदेशी शराब और बीयर के साथ 7 गिरफ्तार 

लखीसराय : मद्य निषेध थाना लखीसराय द्वारा जिले के विभिन्न स्थानों पर छापेमारी अभियान चलाकर अवैध शराब कारोबार और सेवन के खिलाफ बड़ी कार्रवाई की गई। इस दौरान कुल 7 लोगों को गिरफ्तार किया गया तथा भारी मात्रा में विदेशी शराब और बीयर बरामद की गई।

प्राप्त जानकारी के अनुसार, मनकट्ठा रेलवे स्टेशन (थाना अमहरा) क्षेत्र में छापेमारी के दौरान विकाश कुमार (जिला नालंदा) को 13.500 लीटर विदेशी शराब एवं 12.000 लीटर बीयर के साथ गिरफ्तार किया गया। वहीं, गौरव कुमार (थाना सूर्यगढ़ा, लखीसराय) को 06.000 लीटर बीयर के साथ पकड़ा गया।

इसी क्रम में किउल रेलवे स्टेशन (थाना लखीसराय) के पास कार्रवाई करते हुए करण कुमार (जिला पटना) को 15.300 लीटर विदेशी शराब के साथ गिरफ्तार किया गया। वहीं, उत्पाद थाना के समीप (थाना बड़हिया) क्षेत्र में शराब सेवन के आरोप में उमेश दास (फतुहा, लखीसराय), लक्ष्मण कुमार (पटना), छोटु कुमार उर्फ छोटु तांती (बेगूसराय) तथा लालु कुमार (बेगूसराय) को गिरफ्तार किया गया।

मद्य निषेध विभाग की इस कार्रवाई से अवैध शराब कारोबारियों में हड़कंप मच गया है। पुलिस ने सभी आरोपियों के खिलाफ संबंधित धाराओं में मामला दर्ज कर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है।