लखीसराय में शराबबंदी अभियान तेज, अलग-अलग ठिकानों से चार लोग गिरफ्तार

  • Post By Admin on Apr 15 2026
लखीसराय में शराबबंदी अभियान तेज, अलग-अलग ठिकानों से चार लोग गिरफ्तार

लखीसराय : जिले में शराबबंदी कानून को सख्ती से लागू करने के तहत मद्यनिषेध थाना पुलिस ने विशेष छापेमारी अभियान चलाकर चार लोगों को शराब पीने के आरोप में गिरफ्तार किया है। इस कार्रवाई से क्षेत्र में हड़कंप मच गया है।

पुलिस ने सबसे पहले कबैया थाना क्षेत्र के सूर्यनारायण घाट पर छापेमारी की, जहां से जयनगर बड़ी कबैया निवासी बनारस यादव उर्फ बनारसी यादव और वृंदावन निवासी रोहित कुमार को शराब के नशे में पकड़ा गया। जांच में सामने आया कि बनारस यादव पहले भी इसी मामले में गिरफ्तार हो चुका है और यह उसकी दूसरी गिरफ्तारी है।

इसके बाद पुलिस टीम ने किऊल बस्ती में कार्रवाई करते हुए संसार पोखर निवासी राकेश कुमार और वार्ड संख्या 32, कबैया निवासी धीरो यादव को हिरासत में लिया। पुलिस के अनुसार, सभी आरोपियों के शराब सेवन की पुष्टि होने के बाद उन्हें गिरफ्तार किया गया।

मद्यनिषेध विभाग ने स्पष्ट किया है कि शराबबंदी कानून का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ अभियान आगे भी जारी रहेगा। सभी आरोपियों के विरुद्ध संबंधित धाराओं में मामला दर्ज कर आगे की कानूनी कार्रवाई की जा रही है।