लखीसराय में शराब के खिलाफ छापेमारी, बड़ी दरगाह से चुलाई शराब व किण्वित पास बरामद

  • Post By Admin on Sep 26 2026
लखीसराय में शराब के खिलाफ छापेमारी, बड़ी दरगाह से चुलाई शराब व किण्वित पास बरामद

लखीसराय : मद्य निषेध थाना लखीसराय की टीम ने शराब के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत बड़ी दरगाह इलाके में छापेमारी कर चुलाई शराब और किण्वित पास बरामद किया। कार्रवाई वार्ड संख्या-08 स्थित बड़ी दरगाह में की गई।

छापेमारी के दौरान पुलिस ने रानी कुमारी, पति रौशन कुमार, निवासी बड़ी दरगाह, वार्ड संख्या-08, थाना एवं जिला लखीसराय के यहां से 02 लीटर चुलाई शराब तथा 60 लीटर किण्वित पास बरामद किया। प्रतिवेदन में रानी कुमारी को शराब बेचने वाली के रूप में दर्ज किया गया है।

मद्य निषेध थाना द्वारा शराब के अवैध कारोबार के विरुद्ध लगातार कार्रवाई की जा रही है। इसी क्रम में प्राप्त सूचना के आधार पर बड़ी दरगाह में छापेमारी की गई, जहां से शराब निर्माण में प्रयुक्त होने वाले किण्वित पास के साथ तैयार चुलाई शराब बरामद हुई। मामले में मद्य निषेध थाना द्वारा आगे की कानूनी कार्रवाई की जा रही है। प्रशासन की ओर से अवैध शराब के निर्माण, बिक्री और भंडारण के खिलाफ अभियान जारी रखने की बात कही गई है।