ब्रेकिंग समाचार
- Post by Admin on Jan 16 2025
नई दिल्ली : भारत सरकार ने 8वें वेतन आयोग की मंजूरी दे दी है। यह वर्ष 2026 से लागू होगा। केंद्रीय मंत्री अश्विनी वैष्णव ने यह जानकारी दी कि सातवें वेतन आयोग 2016 में लागू हुआ था। गठन के बाद आयोग की रिपोर्ट के आधार पर 1 करोड़ कर्मचारियों की सैलरी और पेंशनधारकों के पेंशन में इजाफा होगा। वेतन आयोग का कार्यकाल 10 सालों का होता है। 7वें वेतन आयोग को 2016 में लागू किया गया था. इसके 10 साल दिसंबर 2025 म read more
- Post by Admin on Jan 16 2025
मुरादाबाद : जिले से एक हैरान कर देने वाली घटना सामने आई है। जहां मुरादाबाद-आगरा हाईवे पर एक युवक ने अपनी पत्नी को किसी और व्यक्ति के साथ कार में देखा। इसके बाद उसने कार को रोकने की कोशिश की, लेकिन जब चालक ने कार नहीं रोकी तो वह बोनट पर चढ़ गया और तेज रफ्तार में भाग रही कार से कई किलोमीटर तक लटकता रहा। बाद में किसी तरह कार रोकी गई और युवक को सुरक्षित उतारा गया। इस घटना का वीडियो अब read more
- Post by Admin on Jan 16 2025
मुंबई : बॉलीवुड अभिनेता सैफ अली खान पर उनके मुंबई स्थित घर में एक अज्ञात हमलावर ने चाकू से हमला किया। यह घटना बुधवार देर रात करीब 2 बजे की है। हमलावर ने सैफ पर चाकू से छह बार वार किया, जिसके बाद उन्हें तुरंत लीलावती अस्पताल में भर्ती कराया गया। फिलहाल, उनकी हालत स्थिर बताई जा रही है। मुंबई पुलिस के मुताबिक, हमलावर रात 2 बजे सैफ अली खान के घर में घुसा और वहां मौजूद नौकरानी से बह read more
- Post by Admin on Jan 16 2025
15 महीने से जारी विनाशकारी हिंसा के बाद इजरायल और हमास के बीच युद्धविराम समझौते ने गाजा में शांति की उम्मीद जगाई है। इस समझौते के तहत, हमास की कैद में बंद 100 से अधिक इजरायली बंधकों की रिहाई का रास्ता साफ हो गया है। कतर के प्रधानमंत्री ने बुधवार को इस समझौते की घोषणा की, जो रविवार से लागू होगा। समझौता अमेरिका, मिस्र और कतर की मध्यस्थता का नतीजा है। अमेरिकी के पूर्व राष्ट्रपति जो बाइ read more
- Post by Admin on Jan 16 2025
अहमदाबाद : अहमदाबाद में मानव मेटाप्नीमोवायरस (HMPV) का एक और मामला सामने आया है। 4 साल के एक बच्चे में HMPV संक्रमण की पुष्टि हुई है, जो कि अहमदाबाद के कृष्णनगर क्षेत्र का निवासी है। इसे 13 जनवरी को खांसी, सर्दी और बुखार की शिकायत के साथ ज़ायडस अस्पताल में भर्ती कराया गया था। जहां जांच में वायरस की पुष्टि हुई। पिछले 10 दिनों में अहमदाबाद में पांचवां केस पिछले 10 दिनों में य read more
- Post by Admin on Jan 16 2025
अपनी रिसर्च से बड़े-बड़े कॉरपोरेट साम्राज्यों को हिला देने वाला अमेरिका की शॉर्ट-सेलिंग फर्म हिंडनबर्ग रिसर्च अब अपना कामकाज बंद कर रही है। फर्म के संस्थापक नाथन एंडरसन ने बुधवार को x पर एक भावुक पोस्ट में इसकी घोषणा की। उन्होंने बताया कि कंपनी ने अपनी योजना के अनुसार अपना काम पूरा कर लिया है और अब इसे बंद करने का समय आ गया है। 2017 में हुई थी शुरुआत, दुनिया भर में मचाई हलचल read more
- Post by Admin on Jan 15 2025
नई दिल्ली : कांग्रेस पार्टी के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी ने अपने एक बयान से सियासी हलचल मचा दी है। कांग्रेस के नए मुख्यालय इंदिरा भवन के उद्घाटन के मौके पर राहुल गांधी ने पार्टी नेताओं और कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए ऐसा बयान दिया, जिसे लेकर विवाद खड़ा हो गया। राहुल गांधी ने कहा, हमारी लड़ाई भाजपा और आरएसएस जैसे राजनीतिक संगठनों से ही नहीं, बल्कि भारतीय राज्य से भी है। read more
- Post by Admin on Jan 15 2025
नई दिल्ली : कॉन्ग्रेस पार्टी के नए मुख्यालय के उद्घाटन से पहले ही नामकरण को लेकर विवाद शुरू हो गया है। कोटला रोड पर बने इस हाई-टेक मुख्यालय के बाहर बुधवार सुबह कुछ पोस्टर देखे गए। जिनमें इसे दिवंगत प्रधानमंत्री सरदार मनमोहन सिंह के नाम पर ‘सरदार मनमोहन सिंह भवन’ रखने की माँग की गई है। हालाँकि, यह स्पष्ट नहीं है कि ये पोस्टर किसने लगाए हैं और पार्टी इस पर क्या रुख अपनाएगी। read more
- Post by Admin on Jan 15 2025
ब्रिटेन की वित्त मंत्री और लेबर पार्टी की सांसद ट्यूलिप सिद्दीक ने मंगलवार को अपने पद से इस्तीफा दे दिया।शेख हसीना की भतीजी सिद्दीक पर लंदन में अपनी संपत्तियों को लेकर पारदर्शिता की कमी और भ्रष्टाचार के आरोप लगाए गए थे। इन आरोपों के बाद सिद्दीक ने अपने पद से इस्तीफा देना उचित समझा। सिद्दीक ने ब्रिटिश प्रधानमंत्री कीअर स्टार्मर को लिखे अपने इस्तीफे में कहा कि उन्होंने हमेश read more
- Post by Admin on Jan 14 2025
मुंबई: लोकसभा चुनावों के लिए भाजपा के खिलाफ बने विपक्षी गठबंधन INDIA अलायंस में एक नई दरार सामने आई है। गठबंधन के वरिष्ठ नेता और एनसीपी प्रमुख शरद पवार ने दिल्ली विधानसभा चुनावों में अरविंद केजरीवाल को समर्थन देने की बात कही है। पवार का यह बयान कांग्रेस के लिए एक बड़ा झटका माना जा रहा है, क्योंकि कांग्रेस और आप के बीच दिल्ली में राजनीतिक खींचतान जगजाहिर है। पवार का बड़ा read more