ज़ेनिथ डांस फ्लिक की सावन स्पेशल कोरियोग्राफी वर्कशॉप संपन्न, प्रतिभागियों ने दिखाया शानदार प्रदर्शन

  • Post By Admin on Aug 10 2026
ज़ेनिथ डांस फ्लिक की सावन स्पेशल कोरियोग्राफी वर्कशॉप संपन्न, प्रतिभागियों ने दिखाया शानदार प्रदर्शन

मुजफ्फरपुर: ज़ेनिथ डांस फ्लिक द्वारा 8 और 9 अगस्त 2026 को आयोजित दो दिवसीय “सावन स्पेशल कोरियोग्राफी वर्कशॉप” सफलतापूर्वक संपन्न हो गया। यह विशेष वर्कशॉप गर्ल्स और मॉम्स के लिए आयोजित की गई थी, जिसमें बड़ी संख्या में प्रतिभागियों ने उत्साहपूर्वक हिस्सा लिया।

वर्कशॉप के दौरान प्रतिभागियों को कोरियोग्राफी, म्यूज़िकलिटी, एक्सप्रेशन, स्टेज कॉन्फिडेंस, परफॉर्मेंस और कैमरा फेसिंग से जुड़ी महत्वपूर्ण तकनीकों का प्रशिक्षण दिया गया। कार्यक्रम का निर्देशन प्रसिद्ध कोरियोग्राफर श्री ईऑन (Mr. Eon) ने किया। उन्हें कोरियोग्राफी के क्षेत्र में 12 वर्षों से अधिक का अनुभव है और वे बॉलीवुड, सेमी-क्लासिकल, फोक, कंटेम्परेरी तथा हिप-हॉप नृत्य शैलियों के विशेषज्ञ माने जाते हैं। इसके साथ ही वे टीवी रियलिटी शो के कोरियोग्राफर के रूप में भी कार्य कर चुके हैं। वर्कशॉप के समापन अवसर पर प्रतिभागियों ने अपनी आकर्षक प्रस्तुतियों से दर्शकों को मंत्रमुग्ध कर दिया। मॉम्स समूह वर्ग में अपूर्वा चैनपुरी और गर्ल्स समूह वर्ग में प्रांशु को उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए “बेस्ट परफॉर्मर” पुरस्कार से सम्मानित किया गया। सभी प्रतिभागियों को प्रमाण-पत्र भी प्रदान किए गए।

कार्यक्रम के अंत में वीडियो शूट और अंतिम प्रस्तुति के साथ वर्कशॉप का समापन हुआ। प्रतिभागियों ने अपने अनुभव साझा करते हुए कहा कि यह वर्कशॉप केवल नृत्य सीखने का मंच नहीं, बल्कि आत्मविश्वास बढ़ाने और नई यादें बनाने का भी शानदार अवसर रहा। ज़ेनिथ डांस फ्लिक की ओर से सभी प्रतिभागियों को उनके उत्साह, मेहनत और विश्वास के लिए धन्यवाद दिया गया तथा भविष्य में भी ऐसे रचनात्मक और प्रेरणादायक कार्यक्रम आयोजित करने की बात कही गई।