लखीसराय : आज जिले के नया बाजार पचना रोड स्थित महावीर घाट मंदिर में विश्व हिंदू परिषद (विहिप) और बजरंग दल के द्वारा जिला एकत्रीकरण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस बैठक की अध्यक्षता बजरंग दल के जिला संयोजक अमन कुमार ने की। जबकि कार्यक्रम का संचालन विश्व हिंदू परिषद के जिला मंत्री बंटी कुमार और जिला बलोपासना प्रमुख नवीन सोनी द्वारा किया गया।
इस अवसर पर मुख्य अतिथि के रूप में दक्षिण बिहार के विहिप के प्रांत सह मंत्री संजय कुमार भी उपस्थित रहे। बैठक के दौरान 27 अप्रैल को आयोजित होने वाली दक्षिण बिहार प्रांत स्तरीय बजरंग दल के साथ गणेश और वीर बजरंगी शौर्य यात्रा की तैयारियों को लेकर चर्चा की गई और इस यात्रा में भाग लेने के लिए जिला के प्रखंड स्तरीय टीम का गठन किया गया।
कार्यक्रम में बजरंग दल के कर्तव्यों और उनके आयाम के बारे में कार्यकर्ताओं को विस्तार से जानकारी दी गई। साथ ही, जिले में हो रही घटनाओं जैसे लव जिहाद, धर्मांतरण, गौहत्या को रोकने का संकल्प लिया गया। इसके अतिरिक्त, जन जन तक संगठन के उद्देश्य और कार्यों को पहुंचाने का दिशा निर्देश भी दिया गया।
इस कार्यक्रम में जिला गौ रक्षा प्रमुख पंकज ओबेरॉय, जिला मिलन केंद्र प्रमुख विवेक जोशी, प्रखंड सहसंयोजक विजय वर्मा, नगर गोरक्षा प्रमुख अक्षय कुमार, नगर संयोजक अभिषेक कुमार सहित कई अन्य प्रमुख कार्यकर्ता भी उपस्थित थे। इस दौरान संगठन के समर्पित कार्यकर्ताओं ने संकल्प लिया कि वे अपनी पूरी ताकत से हिंदू धर्म की रक्षा और समाज में जागरूकता फैलाने के लिए काम करेंगे।




















