आइसक्रीम के रैपर से बाहर निकला जहरीला सांप

  • Post By Admin on Mar 08 2025
आइसक्रीम के रैपर से बाहर निकला जहरीला सांप

थाईलैंड में एक आदमी को सड़क किनारे ठेले से खरीदी गई आइसक्रीम में एक खौ़फनाक और हैरान करने वाला अनुभव हुआ। जब उसने आइसक्रीम का रैपर खोला और उसे खाया, तो अंदर से एक पूरा सांप जमा हुआ निकला। यह घटना मुएंग रत्चबुरी क्षेत्र के पाक थो के रहने वाले रेबन नक्लेनगबून के साथ घटी, जिन्होंने इस घटना की तस्वीरें सोशल मीडिया पर साझा कीं, जो वायरल हो गईं।

सांप का सिर आइसक्रीम में मिला

नक्लेनगबून ने फेसबुक पर लिखा, “इतनी बड़ी आंखें! क्या यह मर चुका है?” उन्होंने अपनी पोस्ट में बताया कि उन्होंने जो ब्लैक बीन आइसक्रीम खरीदी थी, उसमें एक काले और पीले रंग का सांप साफ-साफ दिखाई दे रहा था। इस तस्वीर को देखकर सोशल मीडिया यूजर्स में हड़कंप मच गया और कई लोगों ने अनुमान लगाया कि यह सांप हल्का जहरीला सुनहरा पेड़ सांप (क्राइसोपेलेया ऑर्नाटा) हो सकता है, जो इस क्षेत्र में पाया जाता है।

नक्लेनगबून द्वारा पोस्ट की गई इस तस्वीर पर हजारों प्रतिक्रियाएं आईं। कुछ लोग डर से प्रतिक्रिया दे रहे थे, तो कुछ ने मजाक करते हुए कहा कि “इसलिए मैं सड़क किनारे से खाना नहीं खरीदता, यह बहुत डरावना है।” वहीं एक अन्य यूजर ने मजाक करते हुए लिखा, “ठीक है, आपको आइसक्रीम के साथ कुछ एक्स्ट्रा प्रोटीन मिल रहा है।” एक और यूजर ने लिखा, “पहली बाइट आपको आदी बना देती है, अगली आपको अस्पताल में डाल देती है।”

आइसक्रीम में सांप का मिलना एक दुर्लभ घटना है, लेकिन यह दर्शाता है कि सड़क किनारे से खरीदी जाने वाली चीजों की गुणवत्ता पर ध्यान देना कितना जरूरी है। इस घटना को लेकर स्थानीय लोग सतर्क हो गए हैं और अब ऐसे ठेले से खाना खरीदने में सतर्कता बरतने की सलाह दी जा रही है।

यह पहली बार नहीं है जब आइसक्रीम में कुछ अजीबो-गरीब चीज निकली हो। इससे पहले मुंबई में एक डॉक्टर ने आइसक्रीम मंगवाया था, जिसमें एक इंसान की उंगली मिली थी, जिसके बाद वह सदमे में आ गए थे। वहीं 2017 में कोलकाता में एक गर्भवती महिला ने अपने मैकडॉनल्ड्स फ्रेंच फ्राइज में एक तली हुई छिपकली पाई थी, जिससे उसने पुलिस में शिकायत दर्ज कराई थी।