विजय कुमार सिन्हा का लखीसराय दौरा, विभिन्न कार्यक्रमों में होंगे शामिल
- Post By Admin on Jan 24 2025

लखीसराय : बिहार के उपमुख्यमंत्री विजय कुमार सिन्हा आज जिले का दौरा करेंगे। जहाँ वे विभिन्न कार्यक्रमों में भाग लेंगे। इस दौरान वे जननायक कर्पूरी ठाकुर की 101वीं जयंती के समारोह में भी शामिल होंगे और क्षेत्रीय कार्यक्रमों में शिरकत करेंगे। उनके सुरक्षा प्रबंधों को लेकर उच्चस्तरीय निर्देश जारी किए गए हैं। जिसमें उनके लिए ‘वाई’ श्रेणी की सुरक्षा व्यवस्था सुनिश्चित की गई है।
विजय कुमार सिन्हा सुबह 10:00 बजे जननायक कर्पूरी ठाकुर स्मृति संग्रहालय, पटना में भारत रत्न जननायक कर्पूरी ठाकुर की 101वीं जयंती समारोह में सम्मिलित होंगे। इसके बाद 10:35 बजे वे बिहार विधान मंडल परिसर में कर्पूरी ठाकुर की जयंती समारोह में भाग लेंगे। 11:00 बजे जयंती समारोह के समापन के बाद, वे सड़क मार्ग से बड़हिया के लिए प्रस्थान करेंगे। 12:50 बजे बड़हिया पहुँचने के बाद वे बिहार डाक परिमंडल द्वारा आयोजित माँ बाला त्रिपुरसुदंरी मंदिर प्रांगण में एक कार्यक्रम में भाग लेंगे।
1:30 बजे इसके पश्चात वे बड़हिया नगर में स्थानीय कार्यक्रमों में शिरकत करेंगे। 2:30 बजे कार्यक्रम के बाद, वे लखीसराय के लिए प्रस्थान करेंगे। 3:00 बजे लखीसराय में वे संविधान गौरव दिवस के कार्यक्रम में सम्मिलित होंगे और स्थानीय कार्यक्रमों में भाग लेंगे। 5:30 बजे: कार्यक्रम के बाद वे अतिथि गृह लखीसराय के लिए प्रस्थान करेंगे, जहाँ अल्प विश्राम करेंगे। 6:30 बजे अतिथि गृह से पटना के लिए प्रस्थान करेंगे और 9:00 बजे पटना पहुँचने पर उनका दौरा समाप्त होगा।
उपमुख्यमंत्री की यात्रा के लिए उनकी सुरक्षा व्यवस्था के तहत केंद्रीय सुरक्षा बल (एमएचए) द्वारा ‘वाई’ श्रेणी की सुरक्षा प्रदान की गई है, जबकि बिहार सरकार द्वारा ‘जेड+’ श्रेणी की सुरक्षा प्रबंधित की गई है। इसके अतिरिक्त, लखीसराय जिला प्रशासन से अनुरोध किया गया है कि उपमुख्यमंत्री के विश्राम के लिए तीन कमरे परिसदन में आरक्षित किए जाएं। यात्रा के दौरान सुरक्षा को लेकर विशेष व्यवस्था की जाएगी। जिसमें उपयुक्त स्कॉर्ट और अन्य सुरक्षा उपाय शामिल होंगे।
इस संदर्भ में जिला पदाधिकारी, लखीसराय, पटना के वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक, यातायात पुलिस और संबंधित अधिकारियों को सुरक्षा प्रबंधों के संबंध में निर्देश दिए गए हैं। साथ ही, उपमुख्यमंत्री के यात्रा कार्यक्रम के दौरान उन्हें किसी भी प्रकार की असुविधा न हो, इसके लिए पूरी व्यवस्था सुनिश्चित करने को कहा गया है।