लखीसराय : बाढ़ राहत वितरण में गड़बड़ी, भाकपा ने की निष्पक्ष जांच की मांग

  • Post By Admin on Aug 25 2025
लखीसराय : बाढ़ राहत वितरण में गड़बड़ी, भाकपा ने की निष्पक्ष जांच की मांग

लखीसराय : जिले के बड़हिया, पिपरिया और प्रखंडों में बाढ़ प्रभावितों के लिए राहत अनुदान वितरण में गड़बड़ी का आरोप लगाते हुए भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी (भाकपा) ने जिला प्रशासन पर सवाल उठाए हैं।

भाकपा जिला इकाई ने बताया कि लाभार्थी सूची में मृतकों के नाम जोड़े गए, कई परिवारों के सभी सदस्यों को राशि दी गई जबकि दर्जनों वास्तविक पीड़ित वंचित रह गए। पार्टी ने सूची स्वीकृति प्रक्रिया में राजनीतिक दबाव और नाजायज वसूली के आरोप भी लगाए हैं।

भाकपा ने आपदा प्रबंधन विभाग और संबंधित मंत्रालय को पत्र भेजकर शिकायत दर्ज कराई और चेतावनी दी कि यह स्थिति जनता में आक्रोश पैदा कर सकती है, जो किसी भी समय आंदोलन का रूप ले सकती है।

भाकपा नेता रजनीश कुमार ने जिलाधिकारी से आग्रह किया कि राहत वितरण की निष्पक्ष जांच की जाए, दोषियों पर कार्यवाही की जाए और वास्तविक पीड़ितों को पारदर्शी सूची के आधार पर तत्काल सहायता प्रदान की जाए।