लखी महोत्सव 2025 : लोकगायक मनोज तिवारी होंगे खास आकर्षण
- Post By Admin on Sep 05 2025

लखीसराय : जिला प्रशासन लखीसराय के तत्वावधान में आगामी शनिवार, 06 सितम्बर 2025 को लखी महोत्सव 2025 का भव्य आयोजन किया जाएगा। यह सांस्कृतिक महोत्सव के.आर.के. मैदान, लखीसराय में शाम 6 बजे से शुरू होगा।
महोत्सव का मुख्य आकर्षण लोकगायक एवं सांसद (लोकसभा) मनोज तिवारी ‘मृदुल’ होंगे, जो अपनी लोकगायकी की प्रस्तुति से कार्यक्रम को यादगार बनाएंगे।
जिला प्रशासन ने बताया कि इस अवसर पर बड़ी संख्या में लोगों की उपस्थिति की संभावना है। साथ ही जिलेवासियों से अपील की गई है कि वे परिवार सहित इस आयोजन में शामिल होकर सांस्कृतिक उत्सव का आनंद लें।