लखीसराय में बाढ़ से हाहाकार, उपमुख्यमंत्री ने अधिकारियों को दिए त्वरित राहत कार्य के निर्देश
- Post By Admin on Aug 08 2025

लखीसराय : बड़हिया प्रखंड के खुटहा डीह, चेतन टोला और लाल दियारा गांव इन दिनों बाढ़ की मार से जूझ रहे हैं। पानी सड़कों और घरों में घुसने से जनजीवन पूरी तरह अस्त-व्यस्त हो गया है।
स्थिति की गंभीरता को देखते हुए बिहार के उपमुख्यमंत्री विजय कुमार सिन्हा ने शुक्रवार को दूरभाष के माध्यम से बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों की जानकारी ली। उन्होंने मौके पर मौजूद एसडीएम लखीसराय, सीओ बड़हिया और पंचायती प्रतिनिधियों को राहत सामग्री के त्वरित वितरण के निर्देश दिए।
भाजपा जिलाध्यक्ष दीपक कुमार सिंह, अभिषेक सिंह, जिला मंत्री हिमांशु पटेल सहित भाजपा कार्यकर्ता भी प्रभावित गांवों में पहुंचे और ग्रामीणों से मुलाकात कर स्थिति का जायजा लिया। भाजपा नेताओं ने हर संभव मदद सुनिश्चित कराने का आश्वासन दिया।
प्रशासनिक अधिकारियों ने स्थानीय लोगों से संवाद कर उनकी आवश्यकताओं को संज्ञान में लिया और तत्काल राहत सामग्री की आपूर्ति शुरू कर दी।
इस मौके पर उपमुख्यमंत्री विजय कुमार सिन्हा ने कहा, "एनडीए सरकार जनता के सुख-दुख में हमेशा साथ खड़ी है। बाढ़ जैसी आपदा में भी हम प्रत्येक नागरिक तक राहत पहुंचाने के लिए पूरी तरह संकल्पित हैं।"
भाजपा नेतृत्व और प्रशासन की सक्रियता ने स्पष्ट कर दिया है कि — जनता की सेवा ही हमारी प्राथमिकता है।