जनकल्याण संवाद कार्यक्रम में बोले उपमुख्यमंत्री विजय कुमार सिन्हा— सरकार का संकल्प, जनसेवा और विकास

  • Post By Admin on Aug 03 2025
जनकल्याण संवाद कार्यक्रम में बोले उपमुख्यमंत्री विजय कुमार सिन्हा— सरकार का संकल्प, जनसेवा और विकास

लखीसराय : बिहार के उपमुख्यमंत्री एवं लखीसराय विधायक श्री विजय कुमार सिन्हा ने रविवार को लखीसराय में भारतीय जनता पार्टी जिला कार्यालय में आयोजित “जनकल्याण संवाद” कार्यक्रम में भाग लिया। इस दौरान उन्होंने जनता से सीधे संवाद किया, उनकी समस्याएं सुनीं और त्वरित समाधान के लिए संबंधित अधिकारियों को निर्देश जारी किए।

जन संवाद कार्यक्रम को संबोधित करते हुए उपमुख्यमंत्री ने कहा कि “वर्तमान सरकार अंत्योदय की भावना से काम कर रही है। हमारा लक्ष्य अंतिम व्यक्ति तक योजनाओं का लाभ पहुँचाना है।” उन्होंने राज्य सरकार की प्रमुख जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी देते हुए कहा—

  • हर परिवार को 125 यूनिट तक मुफ्त बिजली

  • वृद्धा और विधवा पेंशन ₹1100 प्रतिमाह

  • 5 वर्षों में 1 करोड़ रोजगार देने का लक्ष्य

  • युवाओं के लिए ₹6000 प्रतिवर्ष इंटर्नशिप भत्ता

  • महिलाओं को सरकारी नौकरियों में 35% आरक्षण

  • दीदी की रसोई में ₹20 में पौष्टिक भोजन

  • 8000 से अधिक पंचायतों में मैरिज हॉल निर्माण योजना

  • आंगनबाड़ी सेविकाओं को ₹11,000 मूल्य का स्मार्टफोन अनुदान

  • पत्रकारों को ₹15,000 मासिक पेंशन योजना

  • शारीरिक शिक्षा अनुदेशकों, रसोइयों व नाइट गार्ड्स का मानदेय दोगुना

उन्होंने इन योजनाओं को “सरकार की संवेदनशीलता, पारदर्शिता और जवाबदेही का परिचायक” बताते हुए कार्यकर्ताओं से अपील की कि वे घर-घर जाकर इन योजनाओं की जानकारी आमजन तक पहुँचाएं। उन्होंने विश्वास जताया कि एनडीए गठबंधन राज्य में पुनः ऐतिहासिक जीत दर्ज करेगा।

कार्यक्रम में भाजपा जिला अध्यक्ष दीपक सिंह, महामंत्री प्रमोद महतो, पूर्व जिला अध्यक्ष देवानंद साहू, ओबीसी मोर्चा जिलाध्यक्ष विकास आनंद, युवा मोर्चा जिलाध्यक्ष सोनू चंद्रवंशी, विकास कुमार, घनश्याम मंडल, अभिषेक सिंह समेत सभी मंडल अध्यक्ष एवं बड़ी संख्या में पार्टी कार्यकर्ता मौजूद रहे।

कार्यक्रम का समापन जनता की सहभागिता और समस्याओं के प्रति सरकार की तत्परता के स्पष्ट संकेत के साथ हुआ।