लखीसराय : राष्ट्रीय लोक मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष और पूर्व केंद्रीय मंत्री उपेंद्र कुशवाहा 14 दिसंबर को अपने बिहार यात्रा के आठवें चरण के तहत लखीसराय का दौरा करेंगे। इस दौरान वे विभिन्न कार्यक्रमों में शामिल होंगे।
जिला अध्यक्ष विनोद कुशवाहा ने जानकारी देते हुए बताया कि उपेंद्र कुशवाहा हलसी प्रखंड के गौरा गांव पहुंचकर पूर्व पैक्स अध्यक्ष स्वर्गीय राजेंद्र प्रसाद कुशवाहा के निधन पर शोक संतप्त परिवार से मुलाकात करेंगे। इसके बाद वे लखीसराय अतिथि गृह में प्रेस वार्ता करेंगे और पार्टी कार्यकर्ताओं के साथ संवाद कार्यक्रम में भाग लेंगे।
कुशवाहा सूर्यगढ़ा प्रखंड के कजरा थाना क्षेत्र स्थित अरमा और अन्य स्थानों पर आयोजित कार्यक्रमों में भी शामिल होंगे। वहां से वे मुंगेर के लिए रवाना होंगे जहां उनकी यात्रा का अगला चरण निर्धारित है। पार्टी कार्यकर्ताओं और नेताओं द्वारा उनके स्वागत की भव्य तैयारियां की जा रही हैं।




















