लखीसराय : राष्ट्रीय लोक मोर्चा के अध्यक्ष उपेंद्र कुशवाहा को राज्यसभा के लिए निर्विरोध चुना गया है। मंगलवार को नाम वापस लेने की अंतिम तारीख समाप्त होने के बाद विधानसभा सचिव की ओर से उन्हें जीत का सर्टिफिकेट प्रदान किया गया।

पार्टी के जिला अध्यक्ष विनोद कुमार कुशवाहा ने इस उपलब्धि पर खुशी जाहिर करते हुए कहा कि उपेंद्र कुशवाहा का कार्यकाल 2 वर्षों का होगा। इस सफलता पर स्थानीय पार्टी के जिला महासचिव अभिषेक कुमार, वरिष्ठ नेता रामचंद्र महतो, और सभी प्रखंड अध्यक्षों ने श्री कुशवाहा को बधाई दी है।