ताज़ा समाचार

दिखाया गया है 13,212 चीज़े में से 981-990 ।
दिल्ली-एनसीआर में हवा हुई ज़हरीली : कई इलाकों में AQI 400 के पार
  • Post by Admin on Nov 17 2025

नई दिल्ली : दिल्ली-एनसीआर में वायु प्रदूषण की स्थिति लगातार बिगड़ती जा रही है। सोमवार सुबह राजधानी धुंध की घनी चादर में लिपटी रही और अधिकांश इलाकों में हवा की गुणवत्ता ‘बहुत खराब’ से ‘गंभीर’ श्रेणी के बीच दर्ज की गई। सुबह 6 बजे दिल्ली का औसत एयर क्वालिटी इंडेक्स (AQI) 360 रहा, जबकि छह प्रमुख स्थानों पर यह 400 के पार पहुंच गया, जो गंभीर श्रेणी में आता है। अलीपुर का AQI 386   read more

हरियाणा पुलिस का ऑपरेशन ट्रैकडाउन, 11 दिन में 3000 से अधिक अपराधी गिरफ्तार
  • Post by Admin on Nov 17 2025

चंडीगढ़ : हरियाणा पुलिस द्वारा संगठित अपराध पर लगाम कसने के लिए चलाए जा रहे विशेष राज्यव्यापी अभियान ‘ऑपरेशन ट्रैकडाउन’ ने रिकॉर्ड तोड़ सफलता हासिल की है। 5 नवंबर से शुरू हुए इस अभियान के 11वें दिन तक पुलिस ने 3000 से अधिक अपराधियों को कानून के शिकंजे में कसते हुए प्रदेशभर में अपराधियों में खौफ पैदा कर दिया है। ताजा आंकड़ों के अनुसार, अब तक कुल 3172 अपराधियों की गिरफ्तारी हो च   read more

बालासाहेब ठाकरे की पुण्यतिथि पर अमित शाह, शिंदे, पवार समेत कई नेताओं ने दी श्रद्धांजलि 
  • Post by Admin on Nov 17 2025

नई दिल्ली/मुंबई : शिवसेना के संस्थापक और हिंदुत्ववादी विचारधारा के प्रखर चेहरा बालासाहेब ठाकरे की पुण्यतिथि पर देशभर के शीर्ष नेताओं ने उन्हें भावपूर्ण श्रद्धांजलि अर्पित की। केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह, महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे, राकांपा (शरद पवार गुट) प्रमुख शरद पवार और मंत्री छगन भुजबल सहित कई नेताओं ने सोशल मीडिया पर पोस्ट कर ठाकरे की स्मृतियों और   read more

नोएडा : कृष्णा प्लाजा में भीषण आग, घंटों की मशक्कत के बाद पाया काबू
  • Post by Admin on Nov 17 2025

नोएडा : सेक्टर-18 के व्यस्ततम व्यावसायिक क्षेत्र में स्थित कृष्णा प्लाज़ा में सोमवार तड़के एक बार फिर भीषण आग लगने की घटना ने हड़कंप मचा दिया। सुबह करीब 3:20 बजे मिली सूचना के बाद पुलिस और फायर ब्रिगेड की टीमें तुरंत मौके पर पहुंचीं और करीब चार घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद आग पर नियंत्रण पा लिया। राहत की बात रही कि हादसे में किसी की जान नहीं गई, हालांकि भारी आर्थिक नुकसान की आश   read more

सोने-चांदी में जबरदस्त उछाल, गोल्ड ने बनाया नया साप्ताहिक रिकॉर्ड
  • Post by Admin on Nov 16 2025

नई दिल्ली : देश के कीमती धातुओं के बाजार में इस हफ्ते मजबूत तेजी देखने को मिली है। लगातार कई हफ्तों की कमजोरी के बाद सोने और चांदी दोनों ने जोरदार रिकवरी की है। सोना 4,600 रुपये से अधिक चढ़ा, वहीं चांदी की कीमतों में करीब 11,000 रुपये प्रति किलो का इजाफा दर्ज हुआ। इंडिया बुलियन ज्वेलर्स एसोसिएशन (आईबीजेए) के अनुसार, 24 कैरेट सोने का दाम बढ़कर 1,24,794 रुपये प्रति 10 ग्राम हो गया है, जबकि पि   read more

अमेरिका नई इमिग्रेशन नीति की राह पर, ट्रैवल-बैन देशों के लिए बढ़ेंगी मुश्किलें
  • Post by Admin on Nov 16 2025

नई दिल्ली : अमेरिका एक बार फिर अपनी इमिग्रेशन नीति में बड़े बदलाव की तैयारी में है। अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप प्रशासन आव्रजन नियमों को और सख्त करने की दिशा में बढ़ रहा है, जिसके तहत यात्रा-प्रतिबंधित देशों के नागरिकों के लिए ग्रीन कार्ड सहित कई इमिग्रेशन लाभ पाना मुश्किल हो सकता है। अमेरिकी मीडिया रिपोर्टों—विशेषकर न्यूयॉर्क टाइम्स—के अनुसार,   read more

हमास को हर हाल में निरस्त्र करने पर अड़े नेतन्याहू, बोले— मुझे किसी का भाषण नहीं सुनना 
  • Post by Admin on Nov 16 2025

तेल अवीव : इजरायल के प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू ने साप्ताहिक कैबिनेट बैठक में हमास को पूरी तरह निरस्त्र करने के अपने संकल्प को एक बार फिर दोहराया। इसके साथ ही उन्होंने यह भी साफ कर दिया कि किसी भी परिस्थिति में स्वतंत्र फिलिस्तीनी राज्य को मंजूरी नहीं दी जाएगी। यह बयान ऐसे समय में आया है जब अमेरिका गाजा के कुछ हिस्सों के पुनर्निर्माण और उसके बाद "डी-मिलिटराइजेशन&qu   read more

दिल्ली ब्लास्ट की जांच में नया मोड़, कोलकाता की जेल पहुंची एनआईए टीम
  • Post by Admin on Nov 16 2025

कोलकाता : दिल्ली के लाल किले के पास 10 नवंबर को हुए कार ब्लास्ट मामले की जांच अब पश्चिम बंगाल तक विस्तार कर चुकी है। राष्ट्रीय जांच एजेंसी (एनआईए) ने कोलकाता की प्रेसीडेंसी जेल में बंद एक आरोपी से पूछताछ शुरू की है। यह कार्रवाई आतंकी नेटवर्क की संभावित कड़ियों की तलाश में की जा रही है। सूत्रों के मुताबिक, एनआईए की टीम प्रेसीडेंसी जेल में बंद साबिर अहमद से लगातार पूछताछ क   read more

रोहिणी मामले पर भड़के तेज प्रताप, कहा—अन्याय का परिणाम भयावह होगा
  • Post by Admin on Nov 16 2025

पटना : बिहार की सियासत में पारिवारिक तूफ़ान गहराने लगा है। राजद सुप्रीमो और मुख्यमंत्री लालू प्रसाद यादव के बड़े बेटे तेज प्रताप यादव ने बहन रोहिणी आचार्य से जुड़े विवाद पर बेहद कड़ा रुख अपनाते हुए सोशल मीडिया पर भावुक संदेश जारी किया है। पार्टी की करारी चुनावी हार के बाद उठे आरोपों ने यादव परिवार में तनाव और बढ़ा दिया है। तेज प्रताप ने लिखा कि बहन का अपमान किसी भी कीम   read more

कठिन दौर से गुजर रहा लालू परिवार, हालात जल्द सुधरें : चिराग पासवान
  • Post by Admin on Nov 16 2025

पटना : बिहार चुनाव के बाद राजद प्रमुख लालू प्रसाद यादव की बेटी रोहिणी आचार्य द्वारा राजनीति छोड़ने और परिवार से दूरी बनाने की खबरों ने सियासी तापमान बढ़ा दिया है। इस बीच केंद्रीय मंत्री चिराग पासवान ने विवाद पर प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि लालू परिवार “बहुत कठिन दौर” से गुजर रहा है और वह चाहते हैं कि हालात जल्द सामान्य हों। पटना में मीडिया से बातचीत के दौरान चिराग न   read more