ताज़ा समाचार
- Post by Admin on Nov 16 2024
हाजीपुर : शनिवार को राजद (राष्ट्रीय जनता दल) के प्रदेश प्रवक्ता चितरंजन गगन को उनके जन्मदिवस पर पार्टी के विभिन्न नेताओं ने हार्दिक बधाई और शुभकामनाएं दीं। इस अवसर पर राजद के प्रदेश सचिव (पंचायती राज) शशि सिंह यादव और अन्य पदाधिकारियों ने गगन के उज्जवल भविष्य की कामना की और आशा जताई कि वह स्वस्थ, दीर्घायु और पार्टी की मजबूती में लगातार योगदान देंगे। बधाई देने वालों में र read more
- Post by Admin on Nov 16 2024
लखीसराय : लखीसराय पुलिस ने शुक्रवार की रात एसटीएफ, एसएसबी और जिला पुलिस बल के संयुक्त अभियान में पांच सालों से फरार नक्सली को गिरफ्तार किया। एसपी अजय कुमार को गुप्त सूचना मिलने के बाद एएसपी अभियान मोतीलाल के नेतृत्व में टास्क फोर्स का गठन किया गया जिसने कजरा थाना क्षेत्र के बरमसिया जंगल में छापेमारी कर वांछित नक्सली प्रकाश कोड़ा को पकड़ा। बता दे कि प्रकाश कोड़ा बरमसिय read more
- Post by Admin on Nov 16 2024
लखीसराय : जिले में जमीन विवादों के समाधान के लिए शनिवार को साप्ताहिक जनता दरबार का आयोजन किया गया। यह आयोजन जिले के विभिन्न थानों में अंचल पदाधिकारी और थानाध्यक्ष की उपस्थिति में संपन्न हुआ। जनता दरबार में आए मामलों पर विचार करते हुए संबंधित पक्षों को समाधान के लिए अगली तिथि तय की गई। पिपरिया थाना में सबसे अधिक 6 मामले आए जिनके लिए आवेदन लेकर अगली सुनवाई की तिथि तय की read more
- Post by Admin on Nov 16 2024
रांची : सीसीएल (सेंट्रल कोलफ़ील्ड्स लिमिटेड) के अध्यक्ष सह प्रबंध निदेशक नीलेंदु कुमार सिंह ने खलारी कोयलांचल क्षेत्र के पिपरवार क्षेत्र स्थित कोयला खदान का आज निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने विशेष रूप से अशोक ओपन कास्ट परियोजना के खदान परिसर का दौरा किया और कोयला खदान के विस्तारीकरण को लेकर अधिकारियों को जरूरी दिशा-निर्देश दिए। नीलेंदु कुमार सिंह ने निरीक्षण के द read more
- Post by Admin on Nov 16 2024
लखीसराय : जिले के कबैया थाना पुलिस ने तीन साल पुराने हथियार बरामदगी मामले में फरार चल रहे अभियुक्त को गिरफ्तार कर लिया है। यह सफलता पुलिस को तब मिली जब अभियुक्त छठ पर्व के अवसर पर अपने घर आया हुआ था। क्या है पूरा मामला: 2011 में कबैया थाना के तत्कालीन थानाध्यक्ष द्वारा हथियार बरामदगी करते हुए थाना कांड संख्या 146/21 दर्ज किया गया था। इस मामले में माणिकपुर निवासी अरु read more
- Post by Admin on Nov 16 2024
लातेहार : जिले के चंदवा थाना क्षेत्र में शुक्रवार को पेट्रोल पंप मालिक पप्पू सेठ पर हुई गोलीबारी की घटना ने एक नया मोड़ ले लिया है। इस घटना का जिम्मा राहुल सिंह गिरोह ने लिया है। गिरोह के सरगना राहुल सिंह ने सोशल मीडिया के माध्यम से दावा किया कि यह गोलीबारी उनकी गिरोह के द्वारा की गई थी। राहुल सिंह ने अपने संदेश में कहा कि झारखंड में काम करने वाली कंपनियों, ज़मीन कारोबारि read more
- Post by Admin on Nov 16 2024
बोकारो : झारखंड विधानसभा चुनाव के दूसरे चरण के मतदान से पहले, नक्सलियों ने बोकारो जिले के पेंक नारायणपुर और नावाडीह थाना क्षेत्र के पलामू और सारुबेड़ा में पोस्टरबाजी की है। भाकपा माओवादी नक्सलियों द्वारा लगाए गए इन पोस्टरों में चुनाव के बहिष्कार का आह्वान किया गया है। पोस्टरों में नक्सलियों ने लिखा है, “वोट क्यों? जंगल, जंगल, जमीन से बेदखल किए जाने के खिलाफ वोट का बहि read more
- Post by Admin on Nov 16 2024
राँची : जिले के मेसरा ओपी क्षेत्र स्थित बीआईटी कॉलेज में 14 नवम्बर की रात छात्रों के दो गुटों के बीच हुई मारपीट के बाद एक छात्र की मौत हो गई। यह घटना बीआईटी कॉलेज के पॉलिटेक्निक डिपार्टमेंट में हुई। जहां दो गुटों के बीच विवाद बढ़ने के बाद मारपीट हुई। घटना के बाद एक छात्र गंभीर रूप से घायल हो गया था। जिसे उसके साथियों ने रिम्स अस्पताल में भर्ती कराया। इलाज के दौरान छात्र की हालत read more
- Post by Admin on Nov 16 2024
रांची : विधानसभा आम निर्वाचन 2024 के अंतर्गत 61-सिल्ली विधानसभा क्षेत्र के प्रथम अनुपूरक यादृच्छिकीकरण की प्रक्रिया आज समाहरणालय ब्लॉक-ए स्थित एनआईसी में आयोजित की गई। इस कार्यक्रम की अध्यक्षता जिला निर्वाचन पदाधिकारी सह उपायुक्त रांची, श्री वरुण रंजन और सामान्य प्रेक्षक श्री अमित राय चौधरी ने की। कार्यक्रम में निर्वाची पदाधिकारी सिल्ली सह अपर समाहर्ता रांची, श्री रामना read more
- Post by Admin on Nov 16 2024
समस्तीपुर : राष्ट्रीय लोक मोर्चा (रालोमो) के राष्ट्रीय अध्यक्ष और पूर्व केंद्रीय मंत्री उपेन्द्र कुशवाहा की बिहार यात्रा के चौथे चरण के लिए जिले के मोरवा और उजियारपुर विधानसभा क्षेत्रों में तैयारी बैठकें आयोजित की गईं। ये बैठकें राष्ट्रीय लोक मोर्चा के जिलाध्यक्ष विनोद चौधरी निषाद के नेतृत्व में मोरवा विधानसभा के विभिन्न पंचायतों में हुईं। बैठक में आगामी 18 नवंबर क read more