राष्ट्रीय लोक मोर्चा की मोरवा विधानसभा में उपेन्द्र कुशवाहा का होगा ऐतिहासिक जनसभा
- Post By Admin on Nov 16 2024

समस्तीपुर : राष्ट्रीय लोक मोर्चा (रालोमो) के राष्ट्रीय अध्यक्ष और पूर्व केंद्रीय मंत्री उपेन्द्र कुशवाहा की बिहार यात्रा के चौथे चरण के लिए जिले के मोरवा और उजियारपुर विधानसभा क्षेत्रों में तैयारी बैठकें आयोजित की गईं। ये बैठकें राष्ट्रीय लोक मोर्चा के जिलाध्यक्ष विनोद चौधरी निषाद के नेतृत्व में मोरवा विधानसभा के विभिन्न पंचायतों में हुईं।
बैठक में आगामी 18 नवंबर को मोरवा विधानसभा क्षेत्र के खुदनेश्वर धाम मंदिर परिसर में उपेन्द्र कुशवाहा द्वारा आयोजित विशाल सदस्यता अभियान एवं कार्यकर्ता सम्मेलन की तैयारी पर चर्चा की गई। पार्टी के प्रदेश महासचिव और प्रवक्ता राम पुकार सिन्हा ने बैठक में कहा कि इस जनसभा का महत्व अत्यधिक है और इसमें जनता की भारी भागीदारी सुनिश्चित करने के लिए व्यापक तैयारियां की जा रही हैं।
जिलाध्यक्ष विनोद चौधरी निषाद ने बैठक को संबोधित करते हुए कहा, “मोरवा विधानसभा में इस ऐतिहासिक जनसभा को सफल बनाने के लिए पूरी तरह से तैयार हैं। स्थानीय लोगों में इस कार्यक्रम को लेकर गजब का उत्साह देखने को मिल रहा है। हम पूरी उम्मीद रखते हैं कि मोरवा के हर क्षेत्र से लोग सदस्यता महापर्व में भाग लेंगे।” बैठक में राष्ट्रीय लोक मोर्चा के अतिपिछड़ा प्रकोष्ठ के प्रदेश अध्यक्ष संतोष गुप्ता ने भी अपने संबोधन में मोरवा विधानसभा क्षेत्र के लोगों से अपील की कि वे इस ऐतिहासिक जनसभा में भाग लें और उपेन्द्र कुशवाहा का स्वागत करें।
बैठक में पार्टी के अन्य वरिष्ठ नेताओं ने भी अपनी उपस्थिति दर्ज कराई। जिनमें मोरवा प्रखंड अध्यक्ष अनिल सिंह कुशवाहा, श्रमिक प्रकोष्ठ के जिला अध्यक्ष मंजय सहनी, अनुसूचित जाति के प्रदेश महासचिव अकलू राम, जिला महासचिव बशिष्ठ पासवान, डॉ. दिलीप कुमार चौधरी, संजय कुमार राम, सुरेश कुमार राम, विश्वनाथ राम, रामबरण राम आदि प्रमुख रूप से शामिल थे। राष्ट्रीय लोक मोर्चा की इस बैठक ने आगामी 18 नवंबर के कार्यक्रम की सफलता को लेकर पूरी तैयारी को लेकर एक मजबूत संदेश दिया और पार्टी के कार्यकर्ताओं में नया जोश भर दिया है।