ताज़ा समाचार

दिखाया गया है 13,987 चीज़े में से 7,361-7,370 ।
लखौरा में करोड़ों के मादक पदार्थ जब्त, एक तस्कर धराया
  • Post by Admin on Dec 09 2024

मोतिहारी : पूर्वी चंपारण जिले की पुलिस ने व्यापक पैमाने पर होने वाले मादक पदार्थों की तस्करी की योजना को विफल करने में सफलता हासिल की है. पुलिस टीम ने जिले के लखौरा थाना क्षेत्र से पुलिस टीम ने रविवार को 11.2 किलोग्राम ब्राउन शुगर और 6.10 किलोग्राम चरस सहित बड़ी मात्रा में मादक पदार्थ जब्त किया है. पुलिस द्वारा बरामद किए गये मादक पदार्थों की कीमत अंतरराष्ट्रीय बाजार में चार कर   read more

आज से हेमन्त 2.0 का पहला सत्र शुरू होगा
  • Post by Admin on Dec 09 2024

रांची : झारखंड विधानसभा में महागठबंधन को बहुमत मिलने के बाद हेमन्त सरकार (हेमन्त 2.0) का पहला सत्र आज से शुरू हो रहा है। इस सत्र के दौरान कड़ी सुरक्षा व्यवस्था लागू की गई है। विधानसभा सत्र की सुरक्षा को लेकर चार आईपीएस और 12 डीएसपी रैंक के अधिकारियों को प्रतिनियुक्त किया गया है। साथ ही 2000 सुरक्षा बलों की अतिरिक्त तैनाती की गई है। विधानसभा के आसपास यातायात में कोई भी परेशान   read more

भारत ने बनाई अपनी पहली देसी एंटीबायोटिक नैफिथ्रोमाइसिन
  • Post by Admin on Dec 09 2024

नई दिल्ली : भारत ने अपनी पहली देसी एंटीबायोटिक 'नैफिथ्रोमाइसिन' बना ली है जो दवा-प्रतिरोधी बैक्टीरिया से लड़ने के लिए विकसित की गई है। इस दवा पर 14 साल की रिसर्च की गई और 500 करोड़ रुपये का खर्च किया गया है। अब यह दवा बाजार में आने को तैयार है। नैफिथ्रोमाइसिन का क्लिनिकल ट्रायल भारत, अमेरिका और यूरोप में सफलतापूर्वक पूरा किया गया। इस दवा को एजिथ्रोमाइसिन से 10 गुना अधिक प्र   read more

ज्वेलरी शॉप में चोरी, 4-5 लाख के गहने गायब
  • Post by Admin on Dec 09 2024

रांची : घाघरा स्थित मां जगदंबा ज्वेलर्स में चोरों ने शटर तोड़कर करीब 4-5 लाख रुपये मूल्य के सोने-चांदी के गहनों की चोरी की घटना को अंजाम दिया। इस घटना के बाद व्यापारी वर्ग और स्थानीय लोगों में भय और रोष का माहौल उत्पन्न हो गया है। सुबह दुकान मालिक जितेंद्र सोनी को चोरी की सूचना मिली जिसके बाद घाघरा थाना प्रभारी मौके पर पहुंचे और जांच शुरू कर दी। एसडीपीओ सुरेश प्रसाद यादव भी   read more

10 जगहों पर लगे स्पीड वायलेशन डिटेक्टर कैमरे, तीन बार उल्लंघन पर सस्पेंड होगा लाइसेंस
  • Post by Admin on Dec 09 2024

रांची : राजधानी रांची में सड़क सुरक्षा को बढ़ावा देने और यातायात नियमों के उल्लंघन को रोकने के लिए 10 स्थानों पर स्पीड वायलेशन डिटेक्टर कैमरे लगाए गए हैं। ये कैमरे ओवर स्पीडिंग करने वाले वाहनों की पहचान करेंगे और नियम तोड़ने वालों पर जुर्माना लगाया जाएगा। रांची में सड़क सुरक्षा बढ़ाने के लिए 10 प्रमुख स्थानों पर स्पीड वायलेशन डिटेक्टर कैमरे लगाए गए हैं। निर्धारित स्पी   read more

पिठोरिया थाना का घेराव, हाइवा दुर्घटना में घायल व्यक्ति की मौत के बाद आक्रोश
  • Post by Admin on Dec 09 2024

रांची : पिठोरिया थाना क्षेत्र के दुबलिया में हाइवा की चपेट में आने से घायल आकाश मुंडा की इलाज के दौरान मौत हो गई। इस हादसे से आक्रोशित मृतक के परिजनों और ग्रामीणों ने डेड बॉडी के साथ पिठोरिया थाना का घेराव किया। ग्रामीणों और परिजनों ने दोषी वाहन चालक के खिलाफ सख्त कार्रवाई और मुआवजे की मांग की है। प्रदर्शनकारियों का कहना है कि प्रशासन को पीड़ित परिवार को आर्थिक सहायता प   read more

झारखंड का प्रतिनिधिमंडल खनन राजस्व बढ़ाने की रणनीति सीखने ओडिशा जाएगा
  • Post by Admin on Dec 09 2024

रांची : झारखंड सरकार ने खनन क्षेत्र से अधिक राजस्व सृजन की रणनीतियों को समझने और अपनाने के लिए एक प्रतिनिधिमंडल को ओडिशा भेजने की घोषणा की है। वित्त मंत्री राधाकृष्ण किशोर ने कहा कि इस दौरे का उद्देश्य ओडिशा के खनन क्षेत्र की प्रभावी नीतियों और रणनीतियों का अध्ययन करना है। झारखंड, जो भारत के खनिज भंडार का 40% हिस्सा रखता है। खनन से सालाना लगभग 11,000-12,000 करोड़ रुपये का राजस्व अ   read more

इंटर और मैट्रिक टॉपर्स के लिए खुशखबरी, इनाम राशि हुई दोगुनी
  • Post by Admin on Dec 09 2024

पटना : बिहार सरकार ने इंटरमीडिएट और मैट्रिक परीक्षा 2025 में टॉप करने वाले छात्रों के लिए इनाम राशि दोगुनी करने का ऐलान किया है। पहले प्रथम स्थान पर आने वाले छात्रों को एक लाख रुपये मिलते थे लेकिन अब यह राशि बढ़ाकर दो लाख रुपये कर दी गई है। सरकार ने टॉपर्स को प्रोत्साहन देने के लिए अन्य सुविधाएं भी जारी रखी हैं। टॉपर्स को अब भी लैपटॉप, प्रशस्ति पत्र और मेडल प्रदान किए जाएंगे   read more

साइबर थाना और गांडेय पुलिस ने तीन साइबर अपराधी किए गिरफ्तार
  • Post by Admin on Dec 09 2024

गिरिडीह : गांडेय थाना क्षेत्र के डाकबंगला मुख्य सड़क के किनारे से साइबर थाना पुलिस और गांडेय थाना पुलिस ने संयुक्त छापेमारी कर तीन साइबर अपराधियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने इनके पास से तीन मोबाइल फोन, तीन सिम कार्ड और एक स्कॉर्पियो गाड़ी बरामद की हैI गिरफ्तारी ग्राम अहरडीह के डाकबंगला मुख्य सड़क के पास से हुई। पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर यह कार्रवाई की। आरोपियों को न्याय   read more

पलामू पुलिस ने डकैती और लूट के गिरोह का भंडाफोड़, चार अपराधी हथियार के साथ गिरफ्तार
  • Post by Admin on Dec 09 2024

पलामू : जिले में नक्सली और गैंगस्टर के गठजोड़ से बने डकैत गिरोह का पुलिस ने पर्दाफाश करते हुए चार सदस्यों को गिरफ्तार किया है। इनके पास से हथियार और लूट का सामान बरामद हुआ है। गिरोह के सदस्य रोड और घरों में डकैती की घटनाओं को अंजाम देते थे। पलामू एसपी रीष्मा रमेशन ने बताया कि 24 अक्टूबर 2024 को पांकी थाना क्षेत्र के गजबोर में एक कारोबारी के घर डकैती हुई थी। पुलिस ने एफआईआर दर्   read more